भारत

रेलवे ‘सर्ज प्राइसिंग’ वापस ले : केजरीवाल

नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में 9 सितंबर से लागू ‘सर्ज प्राइसिंग’ का विरोध किया और इस वापस लेने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “आप (आम आदमी पार्टी) रेलवे में ‘सर्ज प्राइसिंग’ का जोरदार विरोध करती है, इसे वापस लिया जाना चाहिए।” पंजाब …

Read More »

केजरीवाल पंजाब पहुंचे, विरोध प्रदर्शन

लुधियाना, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को चार दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे, जहां लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। केजरीवाल शताब्दी एक्सप्रेस से लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनके खिलाफ नारेबाजी व विरोध-प्रदर्शन किए गए। पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ-साथ आप के स्वयंसेवकों ने एक घेरा बनाकर …

Read More »

भाजपा कार्यकर्ताओं का केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब रवाना होने से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों तथा पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशुतोष के खिलाफ कार्रवाई करने में ‘नाकामी’ …

Read More »

बीएसएफ ने पंजाब में 25 पैकेट हेरोइन जब्त की

चंडीगढ़, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाक सीमा से लगे पंजाब के अमृतसर क्षेत्र से 25 पैकेट हेरोइन जब्त की है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि यहां से करीब 300 किमी दूर अमृतसर के शाहपुर क्षेत्र की चौकी से हेरोइन जब्त की गई। बीएसएफ के सतर्क जवानों ने गुरुवार को …

Read More »

कोहली ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली

भोपाल, 8 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली ने गुरुवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में इस पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन ने कोहली को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। गुजरात के राज्यपाल कोहली को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले बुधवार को …

Read More »

आप नेता आशुतोष राष्ट्रीय महिला आयोग में पेश

नई दिल्ली, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता आशुतोष एक लेख के सिलसिले में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) से समन मिलने के बाद गुरुवार को इसके समक्ष पेश हुए। आयोग ने दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के बचाव में लिखे गए इस लेख को महिलाओं का ‘अपमान’ मानते हुए पांच सितम्बर को आशुतोष को समन भेजा …

Read More »

बिहार : पटना में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

पटना, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने बुधवार रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने गुरुवार को दोनों शवों को बारा-खजुरी मार्ग पर सड़क किनारे से बरामद किया। हालांकि, हत्या के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। …

Read More »

कश्मीर घाटी में लगातार 62वें दिन बंद

श्रीनगर, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में गुरुवार को लगातार 62वें दिन बंद है। श्रीनगर व घाटी के अन्य इलाकों में भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुराने शहर व श्रीनगर के ऊपरी इलाकों तथा घाटी के अन्य स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा, “घाटी …

Read More »

मप्र में प्रसाद की खिचड़ी खाने से 200 लोग बीमार

आगर-मालवा, 8 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में दमदम गांव के देवनारायण के मंदिर में बुधवार को आयोजित समारोह में प्रसाद के तौर पर बांटी गई फलाहारी खिचड़ी खाने के बाद से 200 से ज्यादा लोगों की हालत खराब हो गई। बुधवार देर रात तक चले उपचार के बाद अधिकांश की स्थिति में सुधार देखा गया है। सुसनेर …

Read More »

उप्र : एक बार में 9 हजार पर्यटक ही कर सकेंगे ताज का दीदार

लखनऊ, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। ताजमहल का दीदार करने के लिए लगातार बढ़ रही भारी भीड़ के मद्देनजर जल्द ही एक समय निर्धारित किया जाएगा, जिसके बाद स्मारक के अंदर एक बार में नौ हजार से ज्यादा पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। यह सुझाव राष्ट्रीय पर्यावरण यांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (नीरी) की रिपोर्ट में दिया गया है। नीरी के एक अधिकारी ने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493