नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि सभी 2,000 सीसी या इससे ऊपर इंजन क्षमता वाली डीजल गाड़ियां अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पंजीकृत कराई जा सकेंगी। इसके लिए इन वाहनों और कार के पंजीकरणकर्ता को एक्स शोरूम कीमत का एक प्रतिशत केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में जमा कराना होगा। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस ठाकुर, …
Read More »भारत
‘एएन-32 को छोड़ 24 महीनों में वायु सेना विमान हादसे में किसी की मौत नहीं’
नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि अगर दुर्भाग्यपूर्ण एएन-32 हादसे को छोड़ दें, तो बीते 24 महीनों के दौरान भारतीय वायु सेना के विमान से संबंधित दुर्घटना में किसी की भी जान नहीं गई। बंगाल की खाड़ी में बीते 22 जुलाई को एएन-32 के लापता होने के बारे में सरकार ने कहा …
Read More »ओडिशा : मुख्यमंत्री ने किसानों को दिया मोबाइल फोन
भुवनेश्वर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 100 नए माल गोदामों का उद्घाटन किया और राज्य की 41,000 महिला किसानों को मोबाइल फोन देने की एक योजना का शुभारंभ किया। राज्य के सहकारी विभाग द्वारा निर्मित इन गोदामों में खाद, बीज और धान रखे जाएंगे। इनकी कुल भंडारण क्षमता 41,425 टन है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर …
Read More »मप्र के पूर्व विधायक को नक्सलियों ने घेरा
बालाघाट, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में पूर्व विधायक किशोर समरीते को गुरुवार रात नक्सिलयों ने घेर लिया, मगर उनके वाहन चालक और सुरक्षाकर्मी की सजगता के चलते कोई वारदात नहीं हो पाई। समरीते ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। समरीते ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि वह गुरुवार की रात रतनगढ़ माता …
Read More »उप्र : बुलंदशहर कांड की सीबीआई जांच का आदेश
इलाहाबाद, 12 अगस्त (आईएएनएस)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हाईवे पर कार रुकवाकर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का आदेश दिया है। अदालत इस मामले में सरकार की ओर से अब तक कराई गई जांच से संतुष्ट नहीं हुई। मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बाबा साहब भोसले और न्यायमूर्ति …
Read More »राजनाथ का थानों के आधुनिकीकरण पर जोर (लीड-1)
नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किसी भी मामले में पीड़ित को न्याय दिलाने में जांच की अहम भूमिका को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि पुलिस थानों का आधुनिकीकरण किया जाना चाहिए, क्योंकि प्राथमिक जांच यहीं होती है। जांचकर्ताओं के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए गृहमंत्री ने कहा, “हमें प्रभावी जांच सुनिश्चित …
Read More »भाजपा सांसद ने वाघा-अटारी सीमा चौकी पर सुरक्षा खामियों का मुद्दा उठाया
नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा के राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक ने शुक्रवार को भारत-पकिस्तान सीमा पर वाघा-अटारी संयुक्त सीमा चौकी पर सुरक्षा खमियों का मुद्दा उठाया और दावा किया कि इस चौकी पर जांच यंत्रों (स्कैनर) की कमी होने के कारण पूर्व में इसके जरिए सीमा पार से अवैध हथियार देश में लाए गए। अमृतसर के रहने वाले मलिक …
Read More »शब्बीर का शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश
नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर में हिंसा के दौरान मारे गए शब्बीर अहमद मीर का शव निकालने के लिए कब्र की खुदाई तथा शव का पोस्टमॉर्टम श्रीनगर के जिला व सत्र न्यायाधीश की निगरानी में होगा। बीते आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदी के कुख्यात कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद …
Read More »राजमार्गो पर गाड़ियां लगाए जाने पर केंद्र की खिंचाई
नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राजमार्गो पर वाहन लगाए जाने की शिकायत पर कोई कदम नहीं उठाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया। इस याचिका में कहा गया है कि राजमार्गो पर वाहन लगाया जाना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। सर्वोच्च न्यायालय ने अपना काम न करने पर …
Read More »छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रयोगशाला सहायक गिरफ्तार
नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक 13 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में एक सरकारी स्कूल के 50 वर्षीय प्रयोगशाला सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि प्रयोगशाला सहायक की पहचान जय प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में …
Read More »
dharmpath.com dharmpath