भारत

वेंकैया ने सूचना प्रसारण मंत्रालय कार्यालय का औचक दौरा किया

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को मंत्रालय और प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) का औचक दौरा किया। मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, “उन्होंने कई अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों के कमरों की खुद जांच की और परिसर में मौजूद शौचालयों की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।” नायडू ने कर्मचारियों …

Read More »

उप्र : बसपा छोड़ चुके चौधरी 26 जुलाई को दिखाएंगे ताकत

लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़ चुके आर.के.चौधरी 26 जुलाई को लखनऊ में एक रैली का आयोजन कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। यानी चौधरी भी बसपा के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की राह पर चल पड़े हैं। लखनऊ के प्रेस क्लब में सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में चौधरी ने कहा कि रैली आयोजित करने …

Read More »

माकपा ने कश्मीर में ‘क्रूर दमन’ की निंदा की

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर में प्रदर्शकारियों के ‘क्रूर दमन’ की निंदा की, जिसमें 25 लोगों की मौत हो चुकी है। पार्टी ने कहा कि जो पत्थर फेंकने वाले युवाओं की गोली मारकर हत्या करते हैं, उन्हें दंडित किया जाना चाहिए। माकपा ने कहा, “पुलिस और सशस्त्र बलों ने प्रदर्शनकारियों के …

Read More »

कोयला घोटाला : कंपनी निदेशक को सरकारी गवाह बनने की अनुमति

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में यहां एक अदालत ने ‘न्यू डेली एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक सुरेश सिंघल की सरकारी गवाह बनने की याचिका सोमवार को मंजूर कर ली। इस घोटाले में कथित तौर पर कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल और कई अन्य लोग शामिल हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश भारत …

Read More »

एस्सार फोन टैपिंग मामले की पुलिस जांच करेगी : केंद्र

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय से सोमवार को कहा कि एस्सार समूह द्वारा कॉरपोरेट प्रमुखों, कैबिनेट मंत्रियों तथा नौकरशाहों की साल 2001-06 के बीच बातचीत को रिकॉर्ड करने के सर्वोच्च न्यायालय के एक वकील के आरोप की पुलिस प्रारंभिक जांच करेगी। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.रोहिणी तथा न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की एक खंडपीठ ने …

Read More »

छत्तीसगढ़ : मानसून सत्र शुरू, कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग

रायपुर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र सोमवार सुबह शुरू हो गया। अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा व बसना के पूर्व विधायक जयदेव सतपथी के निधन पर सदन में दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगतों के सम्मान में सदन की कार्रवाई पांच मिनट के लिए स्थगित की गई। नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव, भूपेश …

Read More »

उप्र : जनसंख्या दिवस पर अखिलेश ने पत्नी संग दिया जागरूकता का संदेश

लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कन्नौज से सांसद व उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं। रैली में मंत्री रविदास मेहरोत्रा और राज्यमंत्री सुधीर रावत भी मौजूद रहे। रैली में ‘जिम्मेदारी निभाओ प्लान बनाओ’ के पोस्टर्स …

Read More »

केरल मंदिर हादसे के 41 दोषियों को जमानत

कोच्चि, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केरल उच्च न्यायालय ने सोमवार को कोल्लम के पास पुत्तिंगल देवी मंदिर में हुए अग्निकांड के संबंध में गिरफ्तार किए गए 41 दोषियों को जमानत दे दी। इस मंदिर में हुए हादसे में 114 लोगों की मौत हुई और 350 लोग घायल हुए। गिरफ्तार हुए दोषियों में मंदिर समिति के सदस्य और दो अलग-अलग ठेकेदारों से …

Read More »

कश्मीर हिंसा में मृतकों की संख्या 23 हुई

श्रीनगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद कर्फ्यूग्रस्त घाटी में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों के दौरान पुलिस की गोलीबारी में घायल हुए एक 13 वर्षीय किशोर की सोमवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। किशोर की मौत के साथ ही घाटी में मृतकों की संख्या बढ़कर 23 …

Read More »

कुडनकुलम की दूसरी इकाई से 3 माह में 1000 मेगावाट बिजली पैदा होगी

चेन्नई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु की कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई में रविवार को विखंडन की प्रक्रिया शुरू हो गई, और उम्मीद है कि अगले तीन माह में अपनी क्षमता के अनुसार यहां से बिजली उत्पादन होने लगेगा। परमाणु संयंत्र की पहली और दूसरी इकाई के केंद्र निदेशक एच. एन. साहू ने कहा, “अगले तीन माह में दूसरी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493