नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण सूडान में हाल के दिनों में प्रतिद्वंद्वी सैन्य गुटों के बीच झड़प में 300 लोगों की मौत के बाद भारत अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने पर विचार कर रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, “दक्षिण सूडान के घटनाक्रम पर मेरी निगाह है।” उन्होंने कहा, “हम भारतीय नागरिकों को …
Read More »भारत
अहीर व भभोर ने केंद्रीय राज्यमंत्री का पदभार संभाला
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने सोमवार को गृह मंत्रालय में राज्यमंत्री का पदभार संभाल लिया, जबकि जसवंतसिंह भभोर ने जनजाति मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार संभाला। गृह मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, अहीर चार बार से सांसद हैं। वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले …
Read More »सोनिया ने कश्मीर के लोगों से शांति की अपील की
नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को लोगों से जम्मू एवं कश्मीर में शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि विगत दो दशकों में राज्य में जो राजनीतिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं उसे हाथ से निकलने नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं हो सकता। आतंकवाद से …
Read More »ताजा हिंसा की आशंका के बीच कश्मीर में कर्फ्यू जारी (लीड-1)
श्रीनगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान 22 लोगों की मौत के बाद कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भी कर्फ्यू जारी है। मृतकों में 21 प्रदर्शनकारी और एक पुलिस वाहन का चालक है। अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम और पुलवामा जिलों में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच …
Read More »आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं : पिनरई
तिरुवनंतपुरम, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सोमवार को कहा कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता और इस्लामिक स्टेट (आईएस) के साथ कुछ लोगों के संबंधों के कारण पूरे समुदाय को दोष नहीं देना चाहिए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता ने विधानसभा में कहा कि चरमपंथी गतिविधियों के लिए किसी खास धर्म को अकेले जिम्मेदार …
Read More »जनता जान चुकी है ‘अच्छे दिन’ वालों की असलियत : अखिलेश
कानपुर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कानपुर देहात में पौधरोपण कर पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत की। समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा कि जनता ‘अच्छे दिन’ वालों की असलियत जान चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए अखिलेश ने …
Read More »बिहार : इंजीनियर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पटना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले में दो इंजीनियरों की हत्या मामले के मुख्य आरोपी मुकेश पाठक को बिहार पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम ने सोमवार को पड़ोसी राज्य झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। बिहार राज्य अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सुनील कुमार ने सोमवार को बताया कि दरभंगा में दो इंजीनियरों की हत्या सहित राज्य में …
Read More »एसबीआई के सहयोगी बैंकों में मंगलवार को हड़ताल
चेन्नई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पांच सहयोगी बैंकों के करीब 45,000 कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। यह जानकारी अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के एक नेता ने दी। एआईबीईए के महासचिव सी.एच. वेंकटचलम ने आईएएनएस से कहा, “केवल कर्मचारी (लिपिक और संदेशवाहक कैडर) हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि शाखाओं में कामकाज प्रभावित होंगे।” उन्होंने कहा …
Read More »उप्र में सड़क हादसा, 4 मरे
लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बिसवा मार्ग पर मानपुर थाना क्षेत्र में हुआ। रविवार देर रात बारात से लौट रही मारुति …
Read More »शिव सेना ने भाजपा से कहा, उपदेशक नाईक पर मामला दर्ज हो
मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। शिव सेना ने सोमवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह माफिया डॉन दाउद इब्राहिम कासकर और टाइगर मेमन को पकड़ने की योजना त्याग दे और उसके स्थान पर मुंबई निवासी विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक डॉ.जाकिर नाईक पर मुकदमा दर्ज करे। पार्टी के मुख पत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक संपादकीय लेख में शिव सेना ने कहा है, …
Read More »
dharmpath.com dharmpath