भारत

कश्मीर : मुठभेड़ में 4 आतंकवादी ढेर, 1 जवान शहीद (लीड-1)

श्रीनगर, 16 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया। सेना ने कुपवाड़ा के उत्तरी जिले में तड़के घुस आए घुसपैठियों के एक समूह से लोहा लिया था। सैन्य सूत्रों ने आईएएनएस …

Read More »

दिल्ली : महिला से कार में सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। फिल्म देखकर लौट रही 25 वर्षीय एक महिला का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला अपनी एक महिला मित्र के साथ बुधवार को वसंत विहार के पीवीआर प्रिया से फिल्म देखकर …

Read More »

खान हत्याकांड में 2 भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी हो : आप

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) उपाध्यक्ष करण सिंह तंवर को एनडीएमसी के एक अधिकारी की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस से क्लीनचिट मिलने के बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पुलिस कार्रवाई पर उंगली उठाई और मामले में एक अन्य भाजपा सांसद सहित उनकी …

Read More »

दिल्ली से अगवा व्यक्ति की गुड़गांव में हत्या

गुड़गांव, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली से अगवा 22 वर्षीय व्यक्ति की गुड़गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बिहार के नालंदा जिले के ढिल्लू के रूप में हुई है। पालम विहार पुलिस थाने के प्रमुख संदीप कुमार ने आईएएनएस से कहा कि तीन लोगों ने ढिल्लू को दिल्ली के …

Read More »

‘उड़ता पंजाब’ की रिलीज को सर्वोच्च न्यायालय की मंजूरी (लीड-2)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को ‘उड़ता पंजाब’ की रिलीज की अनुमति देने वाले बंबई उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। पंजाब में व्याप्त नशे की समस्या को उठाने वाली यह फिल्म 17 जून को रिलीज होने जा रही है। शीर्ष न्यायालय के न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल एवं न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर …

Read More »

हमारे लिए सामाजिक सरोकार की तरह है ‘डेंगू शील्ड’ : अनूप पैबी

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। डीएचएफएल प्रेमरिका लाईफ इंश्योरेंस (डीपीएलआई) कम्पनी ने गुरुवार को अपने पहले ऑनलाईन डायरेक्ट टू कस्टमर प्रोडक्ट-डीएचएफएल प्रेमरिका डेंगू शील्ड के साथ हेल्थ इंश्योरेंस सेगमेंट में प्रवेश किया। कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ अनूप पैबी का मानना है कि डेंगू शील्ड के माध्यम से उनकी कम्पनी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और सरोकारों को पूरा करने का …

Read More »

भाजपा ‘अधिनायकवादी नेता के पंथ’ को बढ़ावा दे रही : माकपा

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले हिंदुत्व का मुद्दा उछालने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह ‘अधिनायकवादी नेता पंथ’ को बढ़ावा दे रही है। माकपा के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ में छपे संपादकीय में उत्तर प्रदेश में 12-13 जून को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी …

Read More »

हर संघर्ष में अफ्रीका के साथ है भारत : राष्ट्रपति

विंडहॉक (नामीबिया), 16 जून (आईएएनएस)। अफ्रीका के साथ एक नया रिश्ता बनाने का वादा करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने महाद्वीप के लोगों को भरोसा दिया, “आपके हर संघर्ष में हम आपके साथ हैं।” विंडहॉक (नामीबिया), 16 जून (आईएएनएस)। अफ्रीका के साथ एक नया रिश्ता बनाने का वादा करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने महाद्वीप के लोगों को भरोसा दिया, …

Read More »

कर दायरे में 10 करोड़ लोग लाए जाएं : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को कहा कि 10 करोड़ लोगों को कर के दायरे में लाया जाना चाहिए, जिनकी संख्या अभी 5.3 करोड़ है। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा, “देश में कुल 25 करोड़ परिवार हैं। इनमें से 10 करोड़ की गैर-कृषि आय है। प्रधानमंत्री ने …

Read More »

दिल्ली : अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर पुलिसकर्मी समेत दो की मौत

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली में आर. के. खन्ना स्टेडियम के पास चेक प्वाइंट पर अनियंत्रित ट्रक ने गुरुवार को एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की जान ले ली। हादसे में दो लोग घायल हो गए। यह घटना रात करीब एक बजे की है। ट्रक नारायना की तरफ जा रहा था। अनियंत्रित होने के बाद ट्रक ने सबसे …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493