भारत

उत्तराखंड में लोकतंत्र की जीत हुई : राहुल

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा निर्वाचित सरकार को गिराने के हर संभव प्रयास के बावजूद उत्तराखंड में लोकतंत्र की जीत हुई है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी की हार से सबक लेंगे और देश की जनता तथा हमारे …

Read More »

कॉल ड्रॉप : सर्वोच्च न्यायालय ने ट्राई का आदेश रद्द किया

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण(ट्राई) की उस अधिसूचना को रद्द कर दिया, जिसमें दूर संचार सेवा प्रदाताओं को टेलीफोन पर बातचीत होते-होते नेटवर्क गायब हो जाने की स्थिति (जिसे कॉल ड्रॉप कहा जाता है) में उपभोक्ताओं को मुआवजा देना था। न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन ने पिछले साल 16 दिसंबर …

Read More »

ब्रिटेन ने माल्या को सौंपने से इंकार किया : जेटली

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन ने शराब कारोबारी विजय माल्या को सौंपने का भारत का अनुरोध अस्वीकार कर दिया है। लेकिन ब्रिटेन ने कहा है कि उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल होने के बाद उन्हें प्रत्यर्पित किया जा सकेगा। राज्यसभा में सदन के नेता जेटली, जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद …

Read More »

मोदी सरकार उत्तराखंड मामले पर माफी मांगे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ‘उत्तराखंड में असंवैधानिक’ काम करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और मांग की कि केंद्र सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को उत्तराखंड में ‘असंवैधानिक व …

Read More »

अनंतनाग में ग्रेनेड हमले में पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, 11 मई (आईएएनएस)। कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को अलगाववादियों द्वारा किए गए एक ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस को बताया कि अनंतनाग जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पुराने कार्यालय में आंतकवादियों द्वारा किए एक ग्रेनेड हमले में एक पुलिस ड्राइवर घायल हो गया। उन्होंने बताया …

Read More »

हरीश रावत के समर्थकों ने जीत पर पटाखे चलाए

देहरादून, 11 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय को जैसे ही यह बताया कि उत्तराखंड में हरीश रावत की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार के पास विधायी बहुमत है और राज्य में लगा राष्ट्रपति शासन हटा दिया जाएगा, यहां कांग्रेस कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थकों ने सदन में शक्ति परीक्षण में जीत …

Read More »

त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, राजस्थान में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति

नई दिल्ली/अगरतला, 11 मई (आईएएनएस)। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तिनलियानथांग वेफेई त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायमूर्ति होंगे। यहां एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि वेफेई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक कुमार गुप्ता की जगह लेंगे, जिन्हें छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से जारी …

Read More »

भारतीय नौसेना से ‘सी हैरियर्स’ की विदाई, ‘मिग29के’ का आगमन

पणजी, 11 मई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने यहां बुधवार को अपने नौसेना स्टेशन पर एक आधिकारिक समारोह में अपने प्रतिष्ठित लड़ाकू विमान ‘सी हैरियर एफआरएस’ को विदाई दी और नए लड़ाकू विमान ‘मिग29के’ को शामिल किया। ब्रिटेन निर्मित ‘सी हैरियर एफआरएस’ 1983 में शामिल होने के बाद से ही भारतीय नौसेना का मुख्य आधार रहा और उसे आईएनएस विक्रांत पर …

Read More »

माल्या को देश से बाहर नहीं कर सकते : ब्रिटेन

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की सरकार ने शराब कारोबारी विजय माल्या को देश से निकालने संबंधी भारत की विनती अस्वीकार कर दी है और आपसी कानूनी सहायता या प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध करने को कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक बयान में कहा, “उन्होंने भारत सरकार से आपसी कानूनी सहायता या प्रत्यर्पण की दरख्वास्त …

Read More »

गया छात्र हत्याकांड : मनोरमा देवी का आवास सील

गया, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार के गया में 19 वर्षीय छात्र आदित्या सचदेवा की हत्या के मामले में आरोपी रॉकी यादव की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां और विधान पार्षद मनोरमा देवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके घर से शराब की बोतलें बरामद होने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू कर दी हैं। वहीं, उत्पाद विभाग …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493