भारत

मप्र में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़

भोपाल, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्था और श्रद्घा का पर्व नवरात्रि शुक्रवार से शुरू गया है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के तमाम मंदिरों में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है और वे विशेष पूजा-अर्चना करने में लगे हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शुक्रवार की सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्घालुओं की कतारें नजर आने लगी थीं। राजधानी के …

Read More »

उप्र में परीक्षा से पहले ही लिखी कापियां बरामद, 3 हिरासत में

लखनऊ/कुशीनगर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शुक्रवार सुबह ज्ञान भारती महाविद्यालय रगड़गंज-रामकोला में परीक्षा से पहले ही संबंधित विषय की कई कापियां बरामद होने के बाद खलबली मच गई। उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) की छापेमारी में यह खुलासा हुआ। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्नातक प्रथम वर्ष (हिन्दी) की परीक्षा से कुछ …

Read More »

भाजपा कभी नहीं बनाएगी राम मंदिर : शंकराचार्य

कनखल (हरिद्वार), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। शारदा और ज्योर्तिपीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अयोध्या में राम मंदिर कभी नहीं बनाएगी। जगतगुरु शंकराचार्य ने यहां स्थित मठ में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, “पिछले करीब दो वर्षो के कार्यकाल में मोदी सरकार ने ऐसा कुछ नहीं …

Read More »

रिलायंस जियो का 4जी लाइसेंस रद्द करने की याचिका खारिज

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को रिलायंस जियो के 4जी लाइसेंस को रद्द करने के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सेंटर फॉर पब्लिक इंट्ररस्ट लिटिगेशन (सीपीआईएल) की ओर से दायर याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर, न्यायमूर्ति ए.के. सीकरी तथा न्यायमूर्ति आर. बानुमति की पीठ ने याचिका …

Read More »

मप्र में पुलिस ने विस्फोटकों से भरा वाहन पकड़ा, 2 गिरफ्तार

रतलाम, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने विस्फोटकों से भरे एक बोलेरो को कब्जे में लिया और इसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रतलाम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, “उज्जैन में होने जा रहे सिंहस्थ महापर्व को लेकर पुलिस जगह-जगह विशेष …

Read More »

उप्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस पर एकत्र किए 1 करोड़ रुपये

लखनऊ, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश ईकाई के कार्यकर्ताओं ने छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान उन्होंने एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र की। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि उत्तर प्रदेश भाजपा ने पार्टी के स्थापना दिवस छह अप्रैल …

Read More »

मप्र में मौसम शुष्क

भोपाल, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को तापमान में गिरावट के साथ धूप की चुभन कम है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। राज्य में मौसम के बदले मिजाज के चलते तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम में आए बदलाव की …

Read More »

बिहार में तापमान बढ़ने के आसार

पटना, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों में शुक्रवार सुबह आसमान साफ है और तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन ने बताया कि अगले 24 …

Read More »

उप्र के तापमान में वृद्धि

लखनऊ, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक वृद्धि के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री …

Read More »

दिल्ली में सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बदली छाई रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493