नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। देश में एक ऐसा जहाज बनने जा रहा है, जिसमें चालक दल की सदस्य सिर्फ महिलाएं होंगी। इसके निर्माण कार्य का औपचारिक उद्घाटन रविवार को देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर करेंगे। जहाज का निर्माण गोवा में होगा। लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में महिला चालक दल के सदस्यों को आईएनएससी महादेई पर कमांडर …
Read More »भारत
कांग्रेस-डीएमके वार्ता में सीट बंटवारे पर नहीं हो पाया फैसला
चेन्नई, 25 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) व कांग्रेस ने शुक्रवार को यहां चर्चा की तथा इस मुद्दे पर आगे और बातचीत का फैसला किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद व मुकुल वासनिक तथा तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ई.वी.के.एस. इलांगोवन के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीएमके अध्यक्ष …
Read More »केजरीवाल फॉर्च्यून की 50 महानतम नेताओं की सूची में
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम फॉर्च्यून पत्रिका में दुनिया के 40 महानतम नेताओं की सूची में रखा गया है। प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली में सम-विषम यातायात योजना लागू करने को लेकर उन्हें शीर्ष पत्रिका में जगह मिली है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को सूची में 42वें पायदान पर रखा …
Read More »दिल्ली में दंत चिकित्सक की हत्या, 8 गिरफ्तार (लीड-1)
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बेटे के साथ क्रिकेट खेल रहे 41 वर्षीय दंत चिकित्सक की गेंद सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार को जा लगी, जिसके बाद हुई बहस में कुछ लोगों ने दंत चिकित्सक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बुधवार आधी रात को यह जघन्य वारदात हुई। दंत चिकित्सक …
Read More »सूचना मुहैया नहीं कराने पर गुड़गांव के अधिकारी को नोटिस
गुड़गांव, 25 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त (एसआईसी) ने गुड़गांव के उप शिक्षा जिला अधिकारी (डीईओ) को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत पूछे गए सवाल का जवाब नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसआईसी योगेंद्र पाल गुप्ता ने गुड़गांव के उप डीईओ परमजीत कौर को फरूखनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सुधीर यादव की आरटीआई का …
Read More »जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ सिंध विधेयक पारित करेगा
इस्लामाबाद, 25 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि सिंध में उनकी पार्टी हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ जल्द ही एक विधेयक पारित करेगी, ताकि हिंदू संप्रदाय मजबूत हो सके। बिलावल भुट्टो ने यह टिप्पणी गुरुवार को हिंदुओं को होली की बधाई देने के दौरान की। उन्होंने कहा, “हम …
Read More »दिल्ली में दंत चिकित्सक की हत्या, 8 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में मामूली विवाद को लेकर हुई बहस में कुछ लोगों ने 41 वर्षीय एक दंत चिकित्सक पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बुधवार देर रात 12.30 बजे के आसपास हुई। पुलिस ने बताया कि दंत चिकित्सक की पहचान पंकज नारंग के …
Read More »यीशु ने कई लोगों की जिंदगी बदल दी : मोदी
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि गुड फ्राइडे ईसा मसीह के महान विचारों को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने कई लोगों की जिंदगी बदल दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “गुड फ्राइडे प्रार्थना का और ईसा मसीह के महान, पवित्र व दयालुता भरे विचारों को स्मरण करने का दिन है, जिसने कई लोगों …
Read More »कश्मीर : सरकार गठन पर भाजपा विधायकों की बैठक
जम्मू, 25 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सरकार गठन पर चर्चा के लिए भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को यहां बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू एवं कश्मीर के प्रभारी भाजपा महासचिव राम माधव ने भी बैठक में हिस्सा लिया। जितेंद्र सिंह और राम माधव शुक्रवार को यहां दिन के प्रथम पहर में पहुंचे और सीधे …
Read More »सऊदी इमाम भारत में सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
लखनऊ, 25 मार्च (आईएएनएस)। सऊदी अरब स्थित पवित्र काबा शरीफ की अल हरम मस्जिद के इमाम शेख सालेह बिन मुहम्मद अल तलीब अगले सप्ताह भारत में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे। यह जानकारी इस्लामिक सेमिनरी ने दी है। इस्लामिक सेमिनरी दारुल उलूम नदवातुल उलेमा के अधिकारी ने कहा, “दो अप्रैल को ‘इस्लाम और शांति’ विषय पर शहर में आयोजित …
Read More »
dharmpath.com dharmpath