भारत

छात्र का मौत को चुनना दुखद : प्रकाश झा (लीड-1)

कोलकाता, 21 जनवरी (आईएएनएस)। हैदाराबाद विश्वविद्यालय के एक दलित छात्र की आत्महत्या के मामले में फिल्मकार प्रकाश झा ने बुधवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दुखद है कि छात्र ने जिंदगी की जगह मौत को चुना। दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के बारे में सवाल किए जाने पर प्रकाश ने संवाददाताओं से कहा, “आखिर वह कैसी स्थिति …

Read More »

उप्र में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

लखनऊ, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार से पॉलिथीन की थैलियों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा। यह प्रतिबंध सभी तरह की प्लास्टिक थैलियों पर लागू होगा। इसमें पॉली प्रोपलीन (आम पॉलिथीन थैली) और कपड़े की तरह दिखने वाली प्लास्टिक की थैलियां भी शामिल हैं। इसके साथ निमंत्रण पत्र, किताबों और पत्रिकाओं को बांधने के लिए भी किसी प्रकार …

Read More »

उप्र : महामना एक्सप्रेस में 15 फीसदी अधिक किराया

वाराणसी, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली महामना एक्सप्रेस में यात्रा के लिए यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले करीब 15 फीसदी ज्यादा किराया देना होगा। रेलवे द्वारा जारी किराया सूची के अनुसार, लखनऊ से इस गाड़ी का बेस किराया साधारण श्रेणी के लिए 173 …

Read More »

बिहार : जद (यू) विधायक पर युवक के अपहरण का मामला दर्ज

पटना/देवघर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) के एक और विधायक विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। बिहार के बेलहर से विधायक गिरधारी यादव पर झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर थाना में हत्या के इरादे से एक युवक के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस …

Read More »

वेमुला मामला केंद्र के दलित विरोधी रवैये को दर्शाता है : कांग्रेस

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले में केंद्र सरकार का रुख उसके ‘दलित विरोधी’ रवैये को दर्शाता है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और भारतीय जनता …

Read More »

हैदराबाद विवि के शिक्षकों ने स्मृति ईरानी के बयान की निंदा की

हैदराबाद, 21 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोध के एक दलित छात्र द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले में गुरुवार को भी विरोध-प्रदर्शन जारी है। वहीं, विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के बुधवार के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा कि पांच छात्रों का निष्कासन करने वाली समिति की अध्यक्षता …

Read More »

पिता का अवसाद भी आने वाली संतान के लिए खतरा

लंदन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मां के अवसाद और बच्चे के स्वास्थ्य में संबंध की बात लंबे समय से की जाती रही है। अब एक नए अध्ययन में पाया गया है कि पिता के अवसाद का भी होने वाली संतान के स्वास्थ्य पर असर होता है। अध्ययन के मुताबिक, पिता के अवसाद के कारण गर्भ में पल रहे शिशु का जन्म …

Read More »

उप्र में बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी

लखनऊ, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे गलन और ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का यही रुख हने और तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. …

Read More »

एक और आव्रजन त्रासदी का भी पंजाब सरकार पर असर नहीं

जयदीप सरीन जयदीप सरीन चंडीगढ़, 21 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब सरकार और इसकी एजेंसियों द्वारा धोखेबाज आव्रजन और ट्रैवल एजेंटों पर लगाम न लगाने का नतीजा एक और त्रासदी के रूप में सामने आया है। ये एजेंट युवाओं को पश्चिमी देशों में आव्रजन का झांसा देकर इनसे पैसे ऐंठते हैं और फिर कहीं भी बीच मंझदार में बेसहारा छोड़ देते हैं। …

Read More »

दिल्ली में घना कोहरा, 18 ट्रेनों के परिचालन में देरी

नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह घना कोहरा रहा, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कम दृश्यता के कारण राष्ट्रीय राजधानी आने वाली 18 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493