भारत

हैदराबाद मामला के खिलाफ एफटीआईआई के विद्यार्थी भूख हड़ताल पर

पुणे, 19 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीटीआई) के विद्यार्थियों ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के पांच दलित छात्रों के निलंबन और उनके सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ मंगलवार को भूख हड़ताल की। इन पांच दलित छात्रों में से एक, रोहित वेमुला ने खुदकुशी कर ली है। इससे पूरे देश में गुस्सा है। एफटीटीआई स्टूडेंट एसोसिएशन का आरोप है कि इन पांच …

Read More »

बिहार : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 फीसदी आरक्षण पर कैबिनेट की मुहर

पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने मंगलवार को अपना चुनावी वादा निभाते हुए महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया। कैबिनेट ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी सरकारी नौकरियों के सभी पदों पर सीधी …

Read More »

सरकार की मंजूरी बगैर स्कूलों में शुल्क वृद्धि नहीं : न्यायालय

नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि डीडीए की जमीन पर निर्मित निजी गैर सहायता प्राप्त स्कूल सरकार की मंजूरी के बिना फीस नहीं बढ़ा सकते। न्यायालय ने कहा कि स्कूल शिक्षा का व्यवसायीकरण नहीं कर सकते और उन्हें कमाई का धंधा नहीं बना सकते। मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी और न्यायमूर्ति जयंत नाथ …

Read More »

दलित छात्र खुदकुशी : राहुल पहुंचे हैदाराबाद, दत्तात्रेय व वीसी पर कार्रवाई की मांग (लीड-2)

हैदराबाद, 19 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्रीय श्रममंत्री बंडारू दत्तात्रेय, हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति और इसके लिए कथित तौर पर जिम्मेदार अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे कड़ा दंड मिलना चाहिए।” किसी का नाम लिए बगैर …

Read More »

भाजपा शिक्षण संस्थानों में राजनीति करने से बाज आए : लालू

पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद विश्वविद्यालय में एक दलित शोधछात्र की खुदकुशी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिक्षण संस्थानों में राजनीति करने से बाज आने की नसीहत देते हुए कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के घोर जातिवादी एजेंडे ने ही दलित …

Read More »

मप्र में बैंक खातों पर मिलेगा खाद्यान्न

भोपाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में उचित मूल्य दुकानों से उन्हीं परिवारों को खाद्यान्न मिलेगा, जिनका किसी बैंक में खाता होगा। यह आदेश मंगलवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी किया गया है। विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अतंर्गत पात्रता …

Read More »

सुशील मोदी ने नीतीश को कहा ‘बेचारा मुख्यमंत्री’

पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां मंगलवार को एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘बेचारा मुख्यमंत्री’ करार दिया। मोदी ने पटना में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में सत्ताधारी दल के विधायक कानून तोड़ रहे हैं, लेकिन नीतीश अपने विधायकों और …

Read More »

मप्र : मेडिकल कॉलेज में सेवारत अभ्यर्थियों का कोटा 50 फीसदी

भोपाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले सेवारत अभ्यर्थियों के लिए राज्य मंत्रिपरिषद ने 50 प्रतिशत स्थान आरक्षित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इस बैठक में शासकीय, स्वशासी और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों की कुल स्नातकोत्तर सीटों में से …

Read More »

उप्र-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों का मामला जल्द सुलझेगा : कुंजियाल

लखनऊ , 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजियाल ने यहां मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों का मामला बहुत जल्द सुलझ जाएगा। इस पर दोनों राज्य सरकारों के बीच लगातार बातचीत चल रही है। पर्वतीय परिषद द्वारा आयोजित उत्तरायणी मेले में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुंजियाल ने दोनों राज्यों के बीच आपसी …

Read More »

कश्मीर में सरकार गठन जनवरी अंत तक

जम्मू, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों ने बताया है कि जम्मू एवं कश्मीर में नई सरकार का गठन इस महीने के आखिर तक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सहयोगी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ बेहतर तालमेल के लिए भाजपा महिला नेता के हाथ में पार्टी का प्रभार सौंप सकती है। सूत्रों ने आईएएनएस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493