भारत

शिमला में मौसम की दूसरी बर्फबारी (लीड-1)

शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को मौसम की दूसरी बर्फबारी हुई, जिसके कारण तापमान में गिरावट आ गई। यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दोपहर में शिमला और उसके नजदीकी इलाकों में बारिश के साथ ही रुक-रुक कर हिमपात होता रहा।” शिमला में बर्फबारी की खबर मिलते ही नजदीकी मैदानी …

Read More »

आईएस से डरने वाला नहीं हूं : ओवैसी

हैदराबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को कहा कि वह आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। वह इस संगठन के खिलाफ बोलते रहेंगे क्योंकि इसका इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है। हैदराबाद, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को …

Read More »

प्रियंका चाहती हैं जमीन मामले की अंतिम सुनवाई जल्द हो

शिमला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा ने उनके जमीन खरीद मामले की अंतिम सुनवाई जल्द करने के लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की है। न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश पी. एस. राना की पीठ ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अदालत की रजिस्ट्री को सुनवाई की तारीख जल्द तय …

Read More »

नायडू ने सोनिया, मनमोहन से जीएसटी पर चर्चा की

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और उनसे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक तथा रियल एस्टेट विधेयक को जल्द से जल्द पारित कराने पर सहयोग मांगी। मुलाकात के बाद नायडू ने संवाददाताओं से कहा, “सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह …

Read More »

‘पीपली लाइव’ के सह-निर्देशक पर दुष्कर्म मामले में जिरह 14 को

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘पीपली लाइव’ के सह-निर्देशक महमूद फारूकी के खिलाफ एक अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को इस मामले में अंतिम जिरह के लिए 14 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है। अंतिम जिरह गुरुवार को होनी तय थी, लेकिन लोक अभियोजक …

Read More »

जबलपुर में 62 लाख के स्मैक के साथ 1 गिरफ्तार

जबलपुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की पुलिस ने मादक पदार्थो के एक तस्कर को 620 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद की गई स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 62 लाख रुपये बताई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) आशीष खरे ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर …

Read More »

भजन-कीर्तन को नई पहचान देने का यही सही वक्त : मादी दास (साक्षात्कार)

कोलकाता, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अल्बम ‘भक्ति विदाउट बॉर्डर्स’ से चर्चित और ग्रेमी अवार्ड के लिए नामांकित मशहूर जर्मन गायक मादी दास का मानना है कि भजन व भक्ति संबंधित गीतों को एक महत्वपूर्ण परंपरा के रूप में पहचान मिलनी चाहिए। आठ वर्षो तक भारत में कीर्तन व भजन की शिक्षा ले चुके दास ने कहा कि ‘हमें अपनी परंपराओं को …

Read More »

सईद एकजुटता की राजनीति में विश्वास करते थे : शरद यादव

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जनता दल युनाइटेड (जद-यू) के अध्यक्ष शरद यादव ने गुरुवार को कहा कि मुफ्ती मोहम्मद सईद हमेशा एकजुटता की राजनीति में विश्वास करते थे। राष्ट्रीय राजधानी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुरुवार सुबह सईद के निधन पर एक शोक संदेश में यादव ने कहा, “वे (सईद) हमेशा एकजुटता की राजनीति में विश्वास करते …

Read More »

प्रवासी मंत्रालय का विदेश मंत्रालय में विलय होगा : सुषमा

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय (एमओआईए) का विदेश मंत्रालय में विलय किया जाएगा। सुषमा ने कहा कि उनके इस विलय प्रस्ताव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंजूरी दे दी है। सुषमा ने एक ट्वीट के जरिए बताया, “विदेश मंत्री और प्रवासी भारतीय मामलों की मंत्री के …

Read More »

उप्र : प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सपा ने भाजपा को दी पटकनी

लखनऊ/वाराणसी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) ने वाराणसी से सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जोरदार पटकनी दी है। सपा की प्रत्याशी अपराजिता ने भाजपा प्रत्याशी को 30-17 के अंतर से हराया। एक वोट अवैध घोषित किया गया। तीन बजे मतगणना …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493