भारत

महागठबंधन विधायक दल की बैठक 14 नवंबर को : नीतीश

पटना, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद नीतीश कुमार ने बुधवार सुबह राज्यपाल रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामना दी। नीतीश ने मुलाकात के बाद कहा कि 14 नवंबर को महागठबंधन के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें शपथ ग्रहण समारोह की तिथि भी तय होगी। नीतीश ने राज्यपाल से मिलने …

Read More »

मप्र के बाजारों में दीपावली की रौनक

भोपाल, 11 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में दीपावली के पावन पर्व को लेकर हर वर्ग में उत्साह है, बाजार में रौनक है और लोग जमकर खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। कपड़ा, बर्तन, सर्राफा बाजार से लेकर पटाखों के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी हुई है। राजधानी भोपाल के बाजारों का बुधवार को नजारा निराला है। यहां के बिटठन बाजार, …

Read More »

हिमाचल : वीरभद्र के पैतृक घर से चुराई गईं कलाकृतियां बरामद

शिमला, 11 नवंबर (आईएएनएस)। शिमला जिले के सराहन में स्थित मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पैतृक घर से पिछले महीने चोरी हुईं कलाकृतियां बरामद कर ली गई हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार सुबह पांच संदिग्धों की तलाशी ली गई और चुराई गईं कलाकृतियां बरामद कर ली गईं। उन्होंने बताया कि महल के कर्मचारियों ने …

Read More »

सुनंदा पुष्कर मौत मामला : दिल्ली पुलिस को मिली एफबीआई की फोरेंसिक रिपोर्ट

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी ने बुधवार को कहा कि उन्हें कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर के विसरा नमूनों की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(एफबीआई) लैब की फोरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है। सुनंदा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बस्सी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमें ई-मेल द्वारा एफबीआई की …

Read More »

अलगाववादियों के जुलूस के मद्देनजर श्रीनगर में प्रतिबंध

श्रीनगर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। अलगाववादियों की ओर से विरोधस्वरूप जुलूस का आह्वान किए जाने की वजह से बुधवार को श्रीनगर में प्रतिबंध लगाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिमपोरा, मैसूमा, क्रालखुद, एम.आर. गंज, सफाकादल, नौहट्टा, खनयार और रैनावाड़ी इलाके में प्रतिबंध लगाया गया है।” कट्टरपंथी वरिष्ठ अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी …

Read More »

अखिलेश ने राज्य योजना आयोग का सदस्य, सी.पी. राय ने ठुकराया

लखनऊ, 11 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कद्दावर मंत्री आजम खां के इस्तीफे पर अभी असमंजस की स्थिति बरकरार है, इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के एक अन्य वरिष्ठ नेता डा. सी.पी. राय ने भी बगावत कर दी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से दिए गए पद को उन्होंने यह कहकर ठुकरा दिया है कि वह इतना बड़ा पद …

Read More »

मप्र : अब सरकारी जनहित यात्राएं सिर्फ ईकोनॉमी क्लास में

भोपाल, 11 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बढ़ते आर्थिक संकट के मद्देनजर सरकार की ओर से खर्चो में कटौती की जा रही है। इस क्रम में सरकार ने तय किया है कि अफसर अब जनहित यात्राएं वायुयान की सिर्फ ईकोनॉमी क्लास में ही कर सकेंगे। इसके अलावा कई अन्य खर्चो पर भी राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। जनसंपर्क …

Read More »

मोदी सैनिकों संग सीमावर्ती इलाके में मनाएंगे दिवाली

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह सैनिकों के साथ दिवाली मनाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं आज (बुधवार) दिवाली के पावन अवसर पर जवानों के साथ वक्त बिताने के लिए सीमावर्ती इलाकों की यात्रा कर रहा हूं।” फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मोदी …

Read More »

उप्र में फिलहाल मैगी पर प्रतिबंध जारी

लखनऊ, 11 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मैगी की बिक्री पर प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसए) द्वारा मैगी की बिक्री व भंडारण पर लगे प्रतिबंध को हटाने संबंधी लिखित आदेश मिलने के बाद ही प्रदेश में मैगी की बिक्री दोबारा शुरू करने की अनुमति …

Read More »

उप्र : आजम खां के इस्तीफे पर असमंजस बरकरार

लखनऊ, 11 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता आजम खां के इस्तीफे पर अभी असमंजस की स्थिति बरकार है। इस्तीफे की खबरों के बीच आजम ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से किसी तरह का मतभेद होने से तो इंकार कर दिया, लेकिन मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की खबरों का खंडन …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493