भारत

लखनऊ में अवध पोलो कप 12 नवंबर से

लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी पोलो में विशेष रुचि रखते हैं और स्वयं पोलो खिलाड़ी भी हैं। अवध पोलो मैच में सेना तथा सिविल प्रशासन के जानेमाने खिलाड़ी भाग लेंगे। इस वर्ष लखनऊ में चौथी बार आयोजित हो रहे अवध पोलो में चार टीमों के भाग लेने की उम्मीद है। इनमें मेरठ की रिमाउंट वेटरिनरी सेंटर (आरवीसी) टीम, देहरादून से भारतीय …

Read More »

राजनाथ ने बाढ़, सूखा राहत पर बैठक की

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ और सूखे से प्रभावित राज्यों को केन्द्रीय मदद देने के लिए सोमवार को यहां एक उच्चस्तरीय समिति (एचएलसी) के साथ बैठक की। इस समिति की बैठक में केन्द्रीय वित्त, कंपनी कार्य तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. …

Read More »

भाजपा महासचिव ने शत्रुघ्न सिन्हा की तुलना कुत्ते से की

इंदौर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की करारी हार के बाद फिल्म अभिनेता व पार्टी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने हार के कारण बताते हुए अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ सुझाव दिए, जो पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर नागवार गुजरा। उन्होंने कहा, “बैलगाड़ी के नीचे चलने वाला कुत्ता समझता है कि …

Read More »

प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विभिन्न बुनियादी ढांचागत क्षेत्रों से जुड़े कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री को जानकारी दी गई कि ‘प्रगति’ की सात बैठकों में अब तक जिन 62 अहम बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की समीक्षा की गई है, उनके मामले में अच्छी प्रगति देखी जा रही है। यहां जारी एक बयान …

Read More »

भारत और रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

जयपुर, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और रूस ने राजस्थान के बीकानेर में महाजन फायरिंग रेंज में अपना दो हफ्ते तक चलने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास आईएनडीआरए-2015 शुरू कर दिया है। रक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में बताया गया, “सातवां भारत-रूस संयुक्त प्रशिक्षण, आईएनडीआरए-2015 एक आकर्षक समारोह के साथ शुरू हुआ। दोनों देशों के राष्ट्रगीत बजाए गए और दोनों देशों के …

Read More »

बिहार : हारी हुई पार्टियों के दफ्तरों में सन्नाटा

पटना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद हारी हुई पार्टियों के कार्यालयों का नजारा सोमवार को ठीक वैसा ही रहा, जैसा बेटी को विदा करने के बाद घर सूना-सूना और चेहरे उदास रहते हैं। नेताओं और कार्यकर्ताओं की चहलकदमी से गुलजार रहने वाले दफ्तरों में रविवार की दोपहर के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ …

Read More »

मोदी ने पूर्व आईएएफ प्रमुख के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल ओम प्रकाश मेहरा के निधन पर सोमवार को शोक जताया। नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल ओम प्रकाश मेहरा के निधन पर सोमवार को शोक जताया। मोदी ने एक बयान में कहा, “बहादुर और …

Read More »

उप्र : मछली भूनते समय युवक खुद भुन गया

प्रदेश के महोबा जनपद में पनवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बुड़ेरा में गिरजाराम का बेटा पप्पू (28) रविवार की रात बाजार से मछली लाया और खुद भूनने के लिए बैठा। वह मछली भून ही रहा था, उसी समय बिजली गुल हो गई। उसने एक दीया जलाया और उसे एक ऊंची रैक पर रख दिया। चूहों की उछल-कूद के चलते दीया …

Read More »

एफडीआई के 4 प्रस्तावों को मंजूरी

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने 384.45 करोड़ रुपये मूल्य के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के चार प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इन प्रस्तावों को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की सिफारिश पर मंजूरी दी गई है। नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने 384.45 करोड़ …

Read More »

जम्मू में खुला सिविल सचिवालय का कार्यालय

जम्मू, 9 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर में परंपरा अनुसार सोमवार को राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में अगले छह महीने के लिए सिविल सचिवालय का काम शुरू हो गया। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद सुबह कार्यालय पहुंचे और उन्हें औपचारिक तौर पर सम्मान स्वरूप ‘गॉर्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। सईद ने सिविल सचिवालय के विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों का जायजा लिया। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493