नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निकायों को दी गई सहायता राशि का उपयोग समुचित तरीके से हो। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. रोहिणी और न्यायमूर्ति जयंत नाथ की खंड पीठ ने सरकार से सभी विभागों को सहयोग करने और …
Read More »भारत
छठा टाटा साहित्योत्सव 29 अक्टूबर से
मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। छठा ‘टाटा लिटरेचर लाइव! द मुंबई लिट फेस्ट’ मुंबई में 29 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होगा। इसमें 14 देशों के 120 नामचीन लेखक और चिंतक भाग ले रहे हैं। यह साहित्योत्सव एक ही समय में जुहू स्थित नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिग आर्ट्स, नरिमन प्वाइंट और पृथ्वी थियेटर में आयोजित होगा। इसमें उपस्थिति दर्ज …
Read More »उप्र पंचायत चुनाव : कड़ी सुरक्षा, छिटपुट हिंसा के बीच मतदान जारी
लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत शुक्रवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इस बीच कुछ छिटपुट हिंसक घटनाओं की सूचना है, लेकिन मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मैनपुरी के बिसवां में चुनाव में वोट डालने …
Read More »केंद्र एनआरएचएम मामले में फंसाने की कोशिश कर रहा : मायावती (लीड-1)
लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दादरी कांड को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले में जानबूझकर फंसाने का आरोप …
Read More »पटना : अपराधियों ने एएसपी और उनके अंगरक्षक को गोली मारी
पटना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। पटना के फुलवारीशरीफ के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राकेश कुमार और उनके अंगरक्षक सुरेश कुमार को गुरुवार देर रात करीब 12 बजे अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, वाहन जांच अभियान के दौरान कोतवाली थाना से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से …
Read More »दिल्ली में प्रस्तुति देंगे गुलाम अली, केजरीवाल ने की पुष्टि
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई और पुणे में शिवसेना की धमकी के बाद अपना कार्यक्रम रद्द होने के बाद पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली अब दिल्ली में प्रस्तुति देंगे, लेकिन उनकी यह प्रस्तुति दिसंबर में होगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में दिसंबर में गुलाम अली का कार्यक्रम होने की पुष्टि की। केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्विटर …
Read More »उप्र में ट्रक पलटने से 7 मजदूरों की मौत
लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह लखनऊ-बहराइच मार्ग पर गिट्टी से लदे एक ट्रक के पलट जाने से सात मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेजा। पुलिस के मुताबिक, …
Read More »दादरी हत्याकांड सपा-भाजपा की मिलीभगत का परिणाम : मायावती
लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने ग्रेटर नोएडा के दादरी में गोमांस खाने के अफवाह में एक व्यक्ति की हत्या और उसके बाद उपजे सांप्रदायिक तनाव को लेकर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की मिलीभगत …
Read More »राजधानी दिल्ली में गर्म सुबह
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह में हल्की धुंध थी, लेकिन बाद में धूप निकल आई। …
Read More »उप्र में तेज धूप, गर्मी बढ़ी
लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया …
Read More »
dharmpath.com dharmpath