भारत

उप्र में धूप, उमस से राहत

लखनऊ, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के रुख में किसी तरह का बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, …

Read More »

पंजाब में कृषि निदेशक गिरफ्तार

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के कृषि निदेशक मंगल सिंह को नकली कीटनाशक की खरीद मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है। नकली कीटनाशक कपास की खेती करने वाले किसानों को बेचे गए थे। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बठिंडा से पंजाब पुलिस की एक टीम ने रविवार रात यहां सेक्टर-42 स्थित मंगल सिंह …

Read More »

कश्मीर में मुठभेड़, आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “दारपोरा में आज (सोमवार) सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।” उन्होंने बताया, “एक अन्य मुठभेड़ कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा …

Read More »

दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूपभरी रही। यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज दिन दिनभर मौसम साफ रहेगा।” अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपसा रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता …

Read More »

मप्र में दक्षिणी हवाओं ने तपन बढ़ाई

भोपाल, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर भी सोमवार को मौसम शुष्क है और तपन व उमस का असर बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग वातावरण में तपन और उमस की वजह दक्षिण दिशा से आ रही हवाओं को बता …

Read More »

बिहार में धूपभरी सुबह

पटना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। पटना मौसम …

Read More »

कोरिया के 30 निवेशकों से मिलेंग शिवराज

भोपाल, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों निवेशकों को निवेश के लिए राज्य में आमंत्रित करने के मकसद से विदेश दौरे पर हैं। वह रविवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल पहुंचे। शिवराज वहां तीन दिन रहेंगे और उनका इस दौरान 30 से ज्यादा निवेशकों से चर्चा का कार्यक्रम है। राज्य के जनसंपर्क विभाग …

Read More »

मायावती के जवाब से सीबीआई असंतुष्ट, फिर करेगी पूछताछ

दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी पीएमएलए के तहत मायावती से पूछताछ करने की तैयारी में है। इस मामले में ईडी भी अब तक 14 से ज्यादा मुकदमे दर्ज कर चुकी है। पिछले दिनों मायावती से एनआरएचएम घोटाले के संबंध में सीबीआई ने पूछताछ की थी, मगर मायावती के जवाब से सीबीआई संतुष्ट नहीं हुई। मायावती से पूछताछ के दौरान …

Read More »

मप्र : ‘स्वच्छता दूत’ बनेगी रूठी बहू, घर में बनेगा शौचालय (लीड-1)

बैतूल, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक घर में शौचालय न होने पर रूठकर ससुराल छोड़ने वाली बहू को मनाने के लिए सोमवार से शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन ने इस युवती को ‘स्वच्छता दूत’ बनाने का ऐलान किया है। शाहपुर विकास खंड के पतौवापुरा के चौकीपुरा गांव के मोहन पटेल …

Read More »

विदेश में संपत्ति छिपाकर रखने वालों पर अब होगी कार्रवाई : जेटली

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि सरकार द्वारा विदेश में अघोषित संपत्ति के बारे में जानकारी देने के लिए तय की गई 90 दिन की समय सीमा में 638 लोगों ने जानकारी दी है और ये अब चैन की नींद सो सकते हैं। लेकिन, जिन लोगों ने जानकारी नहीं दी है …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493