श्रीनगर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की वार्ता से पहले यहां अलगाववादी नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है। ऐसा उनकी पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज से प्रस्तावित मुलाकात से पहले किया गया है। कश्मीरी अलगाववादी नेताओं ने बुधवार को कहा …
Read More »भारत
बदहाल शिक्षा के खिलाफ आवाज उठाना शिक्षक को पड़ा महंगा
लखनऊ, 20 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा की बदहाल स्थिति के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक शिक्षक को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। राज्य में शिक्षा की स्थिति में सुधार लाने के इरादे से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने वाले सुल्तानपुर के शिक्षक शिव कुमार पाठक को सरकार ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया …
Read More »जम्मू जिले में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
जम्मू, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार से हुई घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “बीएसएफ के मुस्तैद जवानों ने आर.एस. पुरा के सब-सेक्टर अर्निया में रात (19-20 अगस्त) में तीन से चार लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखीं। बीएसएफ जवानों …
Read More »बिहार : मंत्री के नाम पर बैंक प्रबंधक से रंगदारी, गिरफ्तार
पटना, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में समाज कल्याण विभाग मामलों की मंत्री लेसी सिंह के नाम पर पटना के एक बैंक प्रबंधक से रंगदारी (जबरन पैसा वसूली) मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने असली आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मंत्री लेसी सिंह के लेटर पैड पर एक व्यक्ति ने 14 अगस्त को आशियाना …
Read More »बिहार में सुहावनी सुबह, बारिश के आसार
पटना, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से गुरुवार सुबह सुहावनी रही। पटना और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान अधिकांश जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, …
Read More »लुई बर्जर मामले में कामत, रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापा
पणजी, 20 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अपराध जांच शाखा के अधिकारियों ने गुरुवार को लुई बर्जर रिश्वत मामले में आरोपी गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और उनके कई करीबी रिश्तेदारों के स्वामित्व वाली कुछ संपत्तियों पर छापेमारी की। छापेमारी गुरुवार सुबह राजधानी पणजी से करीब 35 किलोमीटर दूर मडगांव स्थित कामत के आवास एवं शहर में स्थित …
Read More »मध्य प्रदेश में हल्की बदली, उमस बढ़ी
भोपाल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह हल्की बदली छाई रही, लेकिन लोग उमस से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। राज्य के मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। धूप और बादलों की लुकाछिपी जारी है। गुरुवार …
Read More »दिल्ली में बादल छाए
नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे और उमस भरा वातावरण रहा। शहर का न्यूनतम तापमान औसत से थोड़ा अधिक 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।” …
Read More »सेवानिवृत्ति से पहले निकाल सकेंगे पेंशन की रकम
दरअसल, केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्ति की योजना के लिए वर्ष 2004 में नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) योजना शुरू की थी। एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए यह योजना लागू हुई। वर्ष 2009 में इसे निजी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए भी खोल दिया गया। किसी भी क्षेत्र में काम करने वाला 18 से …
Read More »उप्र : प्रसव के 72 घंटे तक प्रसूता का इलाज अनिवार्य
स्वास्थ्य निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, हर साल एक जिले में 190 से 200 बच्चों की मौत हो जाती है। इसका एक कारण असुरक्षित प्रसव भी है। घर पर प्रसव का होना, अस्पतालों में जच्चा-बच्चा को अधिक समय न देना आदि कारण भी हैं। मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। सूत्रों के …
Read More »
dharmpath.com dharmpath