जम्मू, 4 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की भारी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि सीमा पार से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित 12 भारतीय चौकियों पर भी गोलीबारी की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “मृतक की …
Read More »भारत
सांसदों का निलंबन लोकतंत्र की हत्या : सोनिया (लीड-2)
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा कांग्रेस के 25 सांसदों को निलंबित किया जाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने इसके विरोध में संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों के प्रदर्शन का नेतृत्व किया। संसद के दोनों सदनों (लोकसभा एवं राज्यसभा) के सभी प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने पार्टी सांसदों …
Read More »यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई ने मामले दर्ज किए
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों में दो मामले दर्ज किए हैं। सीबीआई ने यादव सिंह के 14 ठिकानों पर तलाशी ली है, जिसमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 12 ठिकाने और उत्तर …
Read More »उप्र : सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
लखनऊ, 4 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा कांग्रेस के 25 सांसदों को सदन से निलंबित करने के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस नेता लखनऊ में सड़कों पर उतर आए। निलंबन के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा़ निर्मल खत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) स्थित गांधी …
Read More »भारती के खिलाफ चलेगा मुकदमा
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने पुलिस को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ पिछले साल खिड़की एक्सटेंशन में आधी रात को मारे गए छापे के संबंध में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। राजभवन के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, “उपराज्यपाल ने सोमनाथ भारती के खिलाफ मुकदमा चलाने …
Read More »आक्रोशित भीड़ का सिकंदराबाद पुलिस थाने पर धावा
हैदराबाद, 4 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना के सिकंदराबाद में पुलिस थाने से एक व्यक्ति को रिहा किए जाने के कुछ देर बार हुई उसकी मौत से आक्रोशित लोगों की भीड़ ने थाने पर धावा बोल दिया। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त एम. महेंद्र रेड्डी ने कहा कि सेंट्रल क्राइम स्टेशन (सीसीएस) की एक टीम …
Read More »केंद्र सरकार ने 7 नए संयुक्त सचिव नियुक्त किए
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत सात नए संयुक्त सचिवों की नियुक्ति का फैसला किया है। इनमें से दो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से संबद्ध हैं। जिन अधिकारियों को नियुक्त करने का फैसला किया गया है उनके नाम ए.के. मीणा, अमिताभ कुमार, रोजी शर्मा, मनोज पंत, द्विजेंद्र कुमार शर्मा और सुमिता मुखर्जी हैं।
Read More »ठाणे में इमारत गिरने से 11 की मौत (लीड-1)
ठाणे, 4 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार तड़के एक तीन मंजिला इमारत के ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि नौपाडा इलाके में स्थित 50 साल पुरानी कृष्णा निवास इमारत सोमवार आधी रात के बाद लगभग 2.30 बजे धराशयी हो गई, जब लोग गहरी नींद में सो रहे थे। एक व्यक्ति …
Read More »बिहार में विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित
पटना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्षी सदस्यों ने सदन में जोरदार हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग को लेकर …
Read More »यादव सिंह मामले में कई स्थानों पर सीबीआई के छापे
लखनऊ /नोएडा, 4 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा प्राधिकरण के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की अवैध संपत्ति मामले में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच शुरू कर दी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व आगरा में यादव सिंह से जुड़े करीब 14 ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की और तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम ग्रेटर …
Read More »
dharmpath.com dharmpath