खेल

प्रो कबड्डी लीग : मुम्बा से हारी पटना, प्रदीप नहीं दिला सके जीत

सोनीपत, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पटना पाइरेट्स के कप्तान प्रदीप नरवाल 21 रेड अंक लेने के बाद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 में शनिवार को यू-मुम्बा ने पटना पाइरेट्स को 51-41 से मात दी। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोटर्स में खेले गए मैच में पटना के कप्तान प्रदीप ने 25 रेड डाली …

Read More »

यू-17 विश्व कप के लिए ब्राजीली टीम की घोषणा

रियो डी जनेरियो, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए ब्राजील ने अपनी 21 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। अंडर-17 विश्व कप छह से 28 अक्टूबर तक खेला जाएगा। ब्राजील फुटबाल परिसंघ (सीबीएफ) ने शुक्रवार को टीम की घोषणा की जिसमें प्रतिभाशाली जूनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। …

Read More »

सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत पहुंची आस्ट्रेलियाई टीम

चेन्नई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए आस्ट्रेलियाई टीम शुक्रवार रात को भारत आ गई है। आस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के बाद भारत पहुंची है। बांग्लदेश के खिलाफ उसने सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई थी। आस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेशी स्पिन आक्रमण के सामने काफी परेशान दिखी थी खासकर पहले टेस्ट मैच …

Read More »

कोलकाता ने स्पेन के डिफेंडर जोर्डी से किया करार

कोलकाता, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एटलेटिको दे कोलकाता ने लीग के आगामी सीजन के लिए स्पेन के डिफेंडर जोर्डी फिग्यूरेस मोंटेल के साथ करार किया है। प्रेंचाइजी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। जोर्डी स्पेन के फुटबाल क्लब सेल्टा, रियल बेतिस और रियल वालाडोल्डि के लिए खेल चुके हैं। मोंटेल ने एक बयान …

Read More »

गोल्फ : ओमेगा मास्टर्स में हेंड का दबदबा

क्रैंस-मोंटाना (स्विट्जरलैंड), 9 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑर्डर ऑफ मेरिट में पहले स्थान पर काबिज स्कॉट हेंड ने ओमेगा यूरोपियन मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए दूसरे दौर में सात अंडर 63 का स्कोर किया। आस्ट्रेलिया के इस दिग्गज ने एक शॉट की बढ़त बनाए रखी है। दूसरे दौर में सातवें होल में उन्होंने ईगल लगाया जो उनके शुक्रवार …

Read More »

फीफा यू-17 विश्व कप के बारे में सोचते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं : अली

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप से पहले मेजबान टीम के डिफेंडर अनवर अली ने शनिवार को कहा कि टूर्नामेंट में असली अनुभव के बारे में सोच कर उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबासाइट ने अली के हवाले से लिखा है, “जब से …

Read More »

स्वस्थ और खुश रहना ग्रैंड स्लैम जीतने से बेहतर : नडाल

न्यू यार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले स्पेन के पुरुष टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने कहा है कि स्वस्थ रहना खिताब जीतने से ज्यादा जरूरी है। नडाल अपने करियर में 23वें ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो को कड़े मुकाबले में 4-6, 6-0, …

Read More »

अमेरिकी ओपन : फाइनल में नडाल से भिड़ेंगे एंडरसन (राउंडअप)

न्यूयार्क, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल साल के चौथे एवं अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से भिड़ेंगे। नडाल ने शुक्रवार देर रात खेले गए सेमीफाइनल में अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो को हराया। नडाल ने …

Read More »

बुधराम मेमोरियल टूर्नामेंट : रोहित, कुलदीप की बदौलत जीता महादेव देसाई क्लब

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। महादेव देसाई क्लब ने यहां खेले जा रहे सातवें बुधराम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रोहित दुआ और कुलदीप ठाकुर के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर रोहतक क्रिकेट क्लब को 18 रनों से हरा दिया। रोहित को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए …

Read More »

तेंदुलकर ने अक्षय को दी जन्मदिन की बधाई, बताया शानदार अभिनेता

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज भारत के सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रीय अवार्ड जीतने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को उनके 50वें जन्मदिन पर बधाई दी है और एक अच्छे इंसान के साथ-साथ बेहतरीन अभिनेता भी बताया है। अक्षय शनिवार को 50 साल के हो गए हैं। सचिन ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी। सचिन ने ट्वीट किया, …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493