खेल

स्क्वॉश : सौरव, जोशना ने जीती 74वां राष्ट्रीय प्रतियोगिता

ग्रेटर नोएडा, 26 अगस्त (आईएएनएस)। शीर्ष वरीय सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए शनिवार को यहां शिव नाडर यूनिवर्सिटी में खेली गई 74वीं राष्ट्रीय स्क्वॉश प्रतियोगिता का खिताब जीतने में सफल रहे हैं। पुरुर्ष वर्ग में सौरव ने लगातार तीसरे और चौथे सेट को जीतते हुए तीसरी वरीय महेश मानगांवकर को 11-8, 11-13, 11-9, …

Read More »

बैडमिंटन : सायना हारीं, विश्व चैम्पियनशिप कांस्य से करना पड़ा संतोष (लीड-1)

ग्लासगो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शनिवार को विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हार गईं। सायना को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है। जापानी खिलाड़ी ने सायना को 12-21, 21-17, 21-10 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया। …

Read More »

नोर्डे से करार की मोहन बागान ने पुष्टि की

कोलकाता, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज फुटबाल क्लब मोहन बागान ने शनिवार को स्टार खिलाड़ी सोनी नोर्डे के साथ अपने करार की पुष्टि कर दी है। नोर्डे अब क्लब के साथ नवंबर से शुरू होने वाली आई-लीग में खेलते नजर आएंगे। क्लब ने एक बयान में कहा, “हमें इस बात को बताते हुए खुशी हो रही है कि सोनी …

Read More »

विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप : भारतीय पहलवान नहीं ला सके पदक

पेरिस, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारत को विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप से खाली हाथ लौटना पड़ा है। भारत के दिग्गज महिला एवं पुरुष पहलवान अपने देश के लिए एक भी पदक नहीं ला सके। चैम्पियनशिप के पांचवें और अखिरी दिन शनिवार भी भारत के पुरुष पहलवान पदक से दूर रहे। आखिरी दिन भारत की तरफ से फ्री स्टाइल कुश्ती के 65 किलोग्राम …

Read More »

जर्मन लीग : हैम्बर्ग ने कोलोन को 3-1 से हराया

बर्लिन, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पहले हाफ में हुए दो गोलों की मदद से हैम्बर्ग ने शुक्रवार को खेले गए जर्मन लीग फुटबाल चैम्पियनशिप के दूसरे दौर के मुकाबले में कोलोन को 3-1 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कोलोन को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हैम्बर्ग के लिए आंद्रे हान, बॉबी वुड और …

Read More »

बैडमिंटन : ओलम्पिक चैम्पियन लोंग विश्व चैम्पियनशिप से बाहर

ग्लासगो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक-2016 में पुरुषों का एकल खिताब जीतने वाले चीन के चेन लोंग यहां जारी विश्व बैडमिंटन चैम्पियशिप से बाहर हो गए हैं। टूर्नामेंट के आठवें वरीय चेन को शनिवार को सेमीफाइनल में डेनमार्क के स्टार खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने मात दी। टूर्नामेंट के तीसरे वरीय खिलाड़ी विक्टर ने चीनी खिलाड़ी को आसानी से 21-16, 21-13 …

Read More »

अमेरिकी ओपन : सेमीफाइनल में भिड़ सकते हैं नडाल, फेडरर

न्यूयार्क, 26 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और तीसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर साल के चौथे एवं आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन में एक दूसरे के खिलाफ कोर्ट पर उतर सकते हैं। दोनों को टूर्नामेंट के एक ही हाफ में रखा गया है। वहीं पूर्व नंबर एक महिला …

Read More »

कॉस्टली की होंडूरास टीम में वापसी

टेगूसिगाल्पा (होंडूरास), 26 अगस्त (आईएएनएस)। ओलम्पिया के लिए खेलने वाले दिग्गज स्ट्राइकर कार्लो कॉस्टली ने 18 महीने के बाद होंडूरास की राष्ट्रीय फुटबाल टीम में वापसी की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कोच जार्ज लुइस पिंटो ने इसकी पुष्टि की है। 35 साल के कॉस्टली ने मार्च 2016 में अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लिया था। इसका कारण कोच …

Read More »

बार्सिलोना से जुड़े डेम्बेले

मेड्रिड, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ओसमेन डेम्बेले ने स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के साथ करार कर लिया है। बार्सिलोना ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। डेम्बेले से करार को लेकर उसकी बोरूसिया डार्टमंड के साथ समझौता हुआ, जिसके बाद बार्सिलोना ने इसकी पुष्टि की। 20 साल के डेम्बेले रविवार को यहां पहुंचेंगे और मेडिकल टेस्ट में …

Read More »

जुवेंतस से जाने की सोच रहे मिडफील्डर आसामोह

तुरीन, 26 अगस्त (आईएएनएस)। जुवेंतस के मुख्य कोच मासिमिलियानो एलेग्री ने सेरी-ए लीग में जेनोआ के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में मिडफील्डर क्वाडो आसामोह के टीम में शामिल न होने की पुष्टि की है। कोच का कहना है कि घाना के खिलाड़ी आसामोह अब क्लब से अलग होने की सोच रहे हैं। जुवेंतस की वेबसाइट पर जारी एक बयान …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493