खेल

रणजी ट्रॉफी : मनन, युवराज की बदौलत पंजाब मजबूत

दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मनन वोहरा (नाबाद 201) और कप्तान युवराज सिंह (नाबाद 179) की नायाब पारियों की बदौलत पंजाब ने बड़ौदा को ठोस जवाब देते हुए पहली पारी में दो विकेट पर 452 रन बना लिए हैं। शुक्रवार को नाबाद लौटे मनन शनिवार को भी नाबाद लौटे। मनन और युवराज के बीच अब तक 314 रनों की साझेदारी हो …

Read More »

रणजी ट्रॉफी : कर्नाटक का असम को ठोस जवाब

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्नाटक ने रॉबिन उथप्पा (128), कप्तान करुण नायर (145) और स्टुअर्ट बिन्नी (156) की बेहतरीन शतकीय पारियों की बदौलत असम को ठोस जवाब देते हुए नौ विकेट पर 570 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में चल रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी मैच में तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक …

Read More »

टेनिस : केर्बर, सिबुल्कोवा के बीच होगी डब्ल्यूटीए फाइनल्स की खिताबी जंग

सिंगापुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त जर्मनी की टेनिस स्टार एंजेलिक केर्बर और स्लोवाकिया की डोमीनिका सिबुल्कोवा ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतते हुए शनिवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया। वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट में अब दोनों खिलाड़ियों के बीच खिताबी जंग होगी। गौरतलब है कि सिबुल्कोवा पहली पारी डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेल रही …

Read More »

भारतीय खिलाड़ियों ने किया मां का नाम रोशन, जीती श्रृंखला (राउंडअप)

विशाखापट्टनम, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमित मिश्रा (18-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने शनिवार को यहां खेले गए पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 190 रनों के अंतर से हराकर श्रृंखला 3-2 से अपने नाम कर ली। भारतीय खिलाड़ियों ने इस शानदार जीत के साथ अपनी मांओं का नाम भी रोशन …

Read More »

आईएसएल : केरल और चेन्नई ने खेला गोलरहित ड्रॉ

इस मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। दोनों के नौ-नौ अंक हो गए हैं लेकिन इससे आठ टीमों की तालिका में दोनों के क्रम में कोई अंतर नहीं आया। एटलेटिको दे कोलकाता 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि मुम्बई सिटी एफसी (11) दूसरे तथा नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी (10) तीसरे स्थान पर है। यह केरल का सातवां …

Read More »

मोटरस्पोर्ट्स : गौरव गिल एपीआरसी खिताब जीतने के मुहाने पर

जोहोर बाहरू (मलेशिया), 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीम एमआरएफ के भारतीय चालक गौरव गिल ने शनिवार को मलेशिया रैली के पहले चरण में सात मिनट की बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही गौरव एफआईए के प्रतिष्ठित एशिया पैसिफिक रैली चैम्पियनशिप (एपीआरसी) खिताब जीतने से थोड़ा ही दूर रह गए हैं। मलेशिया रैली के पहले चरण में एमआरएफ के ही …

Read More »

दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ जम्मू एवं कश्मीर में कराना चाहता है मैत्री मैच

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) ने शनिवार को कहा कि वह जम्मू एवं कश्मीर में दोस्ताना मैच आयोजित कराने की योजना पर काम कर रहा है। गौरतलब है कि अगले वर्ष जनवरी में भारत दृष्टिबाधित क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करने वाला है और सीएबीआई विश्व कप की तैयारी के तहत यह योजना बना रहा …

Read More »

मीरपुर टेस्ट : बांग्लादेश ने ली 128 रनों की बढ़त

मीरपुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को भी विकेटों का पतझड़ जारी रहा। इस बीच दूसरी पारी में तीन विकेट पर 152 रन बना चुकी मेजबान टीम ने इंग्लैंड पर 128 रनों की बढ़त ले ली है। मैच के पहले दिन जहां 13 विकेट …

Read More »

विशाखापट्टनम एकदिवसीय : भारत ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराया, सीरीज जीती

विशाखापट्टनम, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमित मिश्रा (18-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों को उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने शनिवार को यहां खेले गए पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 190 रनों के अंतर से हराकर सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली। एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (70) …

Read More »

एशिया कप, वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज में भारत की कप्तान होंगी हरमनप्रीत

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरफनमौला खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को अपनी मेजबानी में वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टी-20 सीरीज और एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम का कप्तान बनाया गया है। मिताली राज एकदिवसीय टीम की कप्तान बनी रहेंगी। मिताली एशिया कप और वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टी-20 सीरीज और थाईलैंड में अगले महीने थाईलैंड …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493