खेल

चीन ओपन : मरे, फेरर सेमीफाइनल में

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटने के पुरुष टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे और स्पेन के डेविड फेरर ने शुक्रवार को चीन ओपन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटने के पुरुष टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे और स्पेन के डेविड फेरर ने शुक्रवार को चीन ओपन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में …

Read More »

चीन ओपन : कीज, कोंटा और स्वितोलिना सेमीफाइनल में (लीड-1)

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेट ब्रिटेन की महिला टेनिस खिलाड़ी योहन्ना कोंटा ने शुक्रवार को चीन ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रेट ब्रिटेन की महिला टेनिस खिलाड़ी योहन्ना कोंटा ने शुक्रवार को चीन ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले …

Read More »

महिला गोल्फ : अमनदीप ने जीता खिताब

गुड़गांव, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंचकुला की अमनदीप द्राल ने शुक्रवार को हीरो वूमेंस प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 15वें चरण का खिताब अपने नाम कर लिया। उन्होंने डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के तीसरे दिन वन अंडर 71 का स्कोर करते हुए खिताब अपने नाम किया। अमनदीप का यह इस सत्र का चौथा खिताब है। …

Read More »

रणजी ट्रॉफी : पंजाब के लिए उदय व गुरकीरत ने ठोंके नाबाद अर्धशतक

दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुरकीरत सिंह (नाबाद 66) और उदय कौल (नाबाद 59) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी में अपनी पहली पारी में स्टम्प्स तक चार विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। रेलवे ने अपनी पहली पारी में 331 रन बनाए हैं। इसके जवाब में पंजाब ने यहां मॉडल स्पोर्ट्स परिसर में स्थित …

Read More »

बीसीसीआई राज्य संघों को पैसे बांटना बंद करे : सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के राज्य संघों को पैसे के आवंटन पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा है कि बोर्ड जब तक सेवानिवृत्त न्यायाधीश आर.एम. लोढ़ा समिति कि सिफारिशों को लागू करने का प्रस्ताव पारित नहीं करता, तब तक वह राज्य संघों को पैसे का आवंटन नहीं …

Read More »

मीरपुर एकदिवसीय : इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दिया 310 रनों का लक्ष्य

मीरपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेन स्टोक्स (101) की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में मेजबान बांग्लादेश के सामने 310 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए। स्टोक्स के अलावा …

Read More »

रणजी ट्रॉफी : सौराष्ट्र ने पहली पारी में बनाए 430 रन

विजयनगरम, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी में शामिल सौराष्ट्र ने शुक्रवार को यहां डॉ. पीवीजी राजू एसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राजस्थान के खिलाफ खेली गई अपनी पहली पारी में 430 रन बनाए। सौराष्ट्र के 430 रनों के जवाब में राजस्थान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1.4 ओवर खेलते हुए 12 रन बनाए। राजस्थान की ओर …

Read More »

रणजी ट्रॉफी : उत्तर प्रदेश पर मध्य प्रदेश ने कसा शिकंजा

उप्पल (हैदराबाद), 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश पर शिकंजा कस दिया है। मध्य प्रदेश के पहली पारी में बनाए गए 465 रनों के जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम शुक्रवार को यहां अपनी पहली पारी में स्टम्प तक पांच विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर जूझती दिखी। उप्पल …

Read More »

टेस्ट क्रिकेट से सीखा सत्रों पर नियंत्रण रखना : कोहली

इंदौर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने टेस्ट मैचों की कप्तानी करते हुए अब तक सबसे महत्वपूर्ण चीज सत्रों पर नियंत्रण करना सीखा है। न्यूजीलैंड के साथ यहां शनिवार को खेले जाने वाले श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच से पहले कोहली ने कहा, “मैंने एक सबसे महत्वपूर्ण चीज जो सीखी …

Read More »

आईएसएल : पहले अंक के लिए प्रयास करेंगे गोवा और पुणे

गोवा, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। फातोर्दा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को एफसी गोवा और एफसी पुणे सिटी का सामना होगा। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सत्र में फिलहाल दोनों टीमों की झोली खाली है और इस कारण दोनों का लक्ष्य इस मैच से पूरे तीन अंक हासिल करना होगा। गोवा के कोच जीको को यकीन है …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493