खेल

नॉर्थ-ईस्ट युनाइटेड ने फनाई के साथ किया करार

शिलांग, 24 जून (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी नॉर्थ-ईस्ट युनाइटेड एफसी (एनईयूएफसी) ने लीग के तीसरे संस्करण के लिए फनाई लालरेमपुइआ के साथ करार किया है। शुक्रवार को क्लब ने इस बात की घोषणा की। 2012 और 2013 में अंडर-19 आई-लीग प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाले लालरेम्पुउआ की प्रशंसा उनके आलोचकों और प्रशंसकों, हर किसी ने की है। …

Read More »

मीडिया के सामने आया ओलम्पिक गांव

रियो डी जेनेरियो, 24 जून (आईएएनएस)। इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए बनाए गए खेल गांव को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के सामने पेश किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, खेल गांव का अनावरण गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की आधिकारिक वर्षगांठ के मौके ‘ओलम्पिक डे’ पर किया गया। यह खेल गांव ओलम्पिक के दौरान 17 हजार …

Read More »

भारतीय क्रिकेट टीम की कोचिंग के लिए कुंबले तैयार

बेंगलुरु, 24 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच चुने गए पूर्व टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले अपना काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। कोच पद पर नियुक्ति के बाद 45 वर्षीय कुंबले ने यहां संवाददाताओं को बताया, “मैं नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं क्योंकि मैंने हर चुनौती के लिए हमेशा खुद …

Read More »

चोट के कारण विंबलडन से बाहर हुईं एजारेंका

मिंस्क (बेलारूस), 24 जून (आईएएनएस)। बेलारूस की महिला टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया एजारेंका चोट के कारण इस साल होने वाले विंबलडन ओपन से बाहर हो गईं हैं। टूर्नामेंट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से इस बात की घोषणा की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एजारेंका फ्रेंच ओपन के पहले दौर में इटली की करिन नाप के खिलाफ खेलते हुए …

Read More »

कुंबले को कोच बनने पर सहवाग, धवन, बेदी की बधाई

कोलकाता, 24 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा अनिल कुंबले को चुने जाने के फैसले का स्वागत करते हुए क्रिकेट जगत की हस्तियों ने ट्विटर के जरिये उन्हें बधाई दी। इनमें पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, दिग्गज स्पिन गेंदबाज बिशन सिंह बेदी और भारत के वर्तमान बल्लेबाज शिखर धवन …

Read More »

पत्रकार का माइक फेंकने पर विवादों में घिरे रोनाल्डो

लिस्बन, 24 जून (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लियोन में एक संवाददाता का माइक तालाब में फेंकने के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोफेशनल प्रेस कार्ड कमीशन के प्रमुख हेनरिक पिरेस टेक्सीरिया ने दावा किया है कि रोनाल्डो के इस व्यवहार को …

Read More »

दग्गुबती, राजकुमार व दोसांझ बने प्रो कबड्डी के ब्रांड एम्बेसडर

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी भारतीय के पारंपरिक खेल-कबड्डी को नए एवं रोमांचक अवतार में पेश कर रहा है। स्टार स्पोटर्स प्रो कबड्डी के पिछले सीजंस ने हर सेगमेंट के दर्शकों को मोहित कर दिया, जिसके बाद यह देश में दूसरा सबसे अधिक देखे जाने वाला आयोजन बन गया। इसके अधिकांश फैंस सेलिब्रिटीज हैं। सीजन 4 के …

Read More »

मुक्केबाज मनोज और विकास को मिला ओलम्पिक कोटा

बाकू, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार (64 किग्रा) और विकास कृष्ण यादव (75 किग्रा) ने यहां जारी विश्व ओलम्पिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गुरुवार को शानदार जीत के साथ रियो ओलम्पिक का टिकट हासिल कर लिया है। अब ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले भारत के तीन मुक्केबाज हो गए हैं। इससे पहले शिव थापा ने …

Read More »

टी-20 रैंकिंग : बुमराह बने नंबर-2 गेंदबाज

दुबई, 23 जून (आईएएनएस)। हाल ही में खत्म हुई टी-20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इसका फायदा मिला है। वह गुरुवार को जारी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। बुमराह ने इस श्रृंखला में तीन मैचों में पांच विकेट अपने नाम किए थे। …

Read More »

आईसीसी 2017 के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी को खत्म कर सकता है

मुम्बई, 23 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2017 संस्करण के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी को खत्म कर सकता है। इसके स्थान पर 2019 से एक एकदिवसीय लीग की शुरुआत हो सकती है। चैम्पियंस ट्रॉफी को 2013 संस्करण के बाद ही खत्म किया जाना था लेकिन इंग्लैंड में इसकी जबरदस्त सफलता ने आईसीसी को इसे बनाए रखने पर मजबूर कर दिया। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493