खेल

स्कॉट स्पोर्ट्स इंडिया से जुड़े माउंटन बाइक एथलीट चिंगखेनगान्बा

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। साइकिलिंग और उससे जुड़े खेल उत्पादों के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी कम्पनी-स्कॉट स्पोर्ट्स की भारतीय इकाई-स्कॉट स्पोर्ट्स इंडिया ने अपने पहले माउंटेन बाइक एथलीट के तौर पर मणिपुर के नामेराकपाम चिंगखेनगान्बा के साथ करार किया है। भारत में स्कॉट स्पोर्ट्स इंडिया के प्रमुख जयमीन शाह बीते दिनों मणिपुर दौरे के दौरान चिंगखेनगान्बा के साथ …

Read More »

सिटी पर नकारात्मक प्रभाव डालेगी गार्डियोला की नियुक्ति : पेलेग्रीनी

लंदन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के कोच मैनुएल पेलेग्रीनी का मानना है कि अगले सत्र के लिए क्लब के कोच के रूप में पेप गार्डियोला की नियुक्ती से टीम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पेलेग्रीनी का कहना है कि इससे प्रीमियर लीग खिताब जीतने के लिए क्लब के संघर्ष को भी काफी नुकसान पहुंचेगा। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अगले …

Read More »

वेस्टइंडीज ने लाहौर में टी-20 खेलने के प्रस्ताव को ठुकराया

लाहौर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के दौरान लाहौर में दो टी-20 मैच खेलने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। कैरेबियाई बोर्ड ने कहा है कि उसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के साथ खेलने में कोई दिक्कत नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शहरयार …

Read More »

सरदार ने युवा खिलाड़ियों को सराहा

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने इपोह में हुए अजलान शाह कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी टीम के युवा खिलाड़ियों की सराहना की। भारत को टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल हुआ है। अजलान शाह कप के फाइनल में भारत को आस्ट्रेलिया ने 0-4 से मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया …

Read More »

जिदान के कायल हैं एन्सेलोटी

मेड्रिड, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली के पूर्व कोच कार्लो एन्सेलोटी ने कहा कि रियल मेड्रिड के कोच फ्रांस के जिनेदिन जिदान ने उनका फुटबाल के प्रति नजरिया बदला है जिसके कारण उनके कोचिंग करियर में काफी बदलाव आया है। इटली के मैनेजर ने सीरी-ए की चैम्पियन जुवेंतस का कार्यभार 1999 में संभाला था और 4-4-2 की रणनीति का प्रयोग किया …

Read More »

ब्राजील संकट का ओलम्पिक पर कोई असर नहीं : आईओसी

रियो डी जेनेरियो, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया से इस वर्ष अगस्त में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओलम्पिक के उद्धघाटन समारोह में केवल 109 दिन शेष रह गए …

Read More »

भारत में साइकिल संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत : जयमीन शाह (19 अप्रैल, विश्व साइकिल दिवस पर विशेष)

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। साइकिल संस्कृति के मामले में भारत काफी पीछे है। एक तबका है जो अपनी जरूरत के हिसाब से साइकिल का उपयोग करता है लेकिन अधिकांश लोग इससे अभी भी कटे हुए हैं। ऐसे में लोगों को साइकिल संस्कृति में लाने के लिए अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है। यह कहना है कि भारत में …

Read More »

आईपीएल : वार्नर ने सनराइजर्स को दिलाई पहली जीत (लीड-2)

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। डेविड वार्नर (नाबाद 90) ने सोमवार को अपनी बेहतरीन पारी की मदद से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद को पहली जीत दिलाई। सनराइजर्स ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए लीग के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 143 रनों के लक्ष्य को 17.3 ओवरों में तीन विकेट …

Read More »

आईपीएल : हैदराबाद को मिला 143 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के 12वें मैच में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 143 रनों का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद ने टॉस जीत कर मुंबई को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। मुंबई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों …

Read More »

मेसी की ‘कीमत’ 15.9 करोड़ डालर, रोनाल्डो की 11.4 करोड़ डालर

वालेंसिया (स्पेन), 18 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल खिलाड़ियों के काल्पनिक स्थानांतरण को लेकर किए गए एक अध्ययन के मुताबिक अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की कीमत 15.9 करोड़ डालर आंकी गई है। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कीमत इस अध्ययन के मुताबिक 11.4 करोड़ डालर आंकी गई है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह अध्ययन वालेंसिया के विश्वविद्यालय द्वारा फुटबाल …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493