खेल

ब्राजिलियाई क्लबों का रुख चीन की ओर

रियो डी जेनेरियो, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील सेरी ए विजेता कोरिंथियन्स के लिए चीनी फुटबाल ‘आशा’ बन गया है। स्थानीय समाचार पत्र लांसेनेट ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मिडफील्डर जेडसन ऐसे ब्राजीलियाई खिलाड़ी बन गए थे, जिन्हें कोरिंथियन्स ने पूर्ण सहमति के साथ चीनी क्लब जाने की अनुमति दी। जेडसन के लिए कोरिंथियन्स को चीनी क्लब …

Read More »

जिम्बाब्वे के साथ टेस्ट श्रंखला टी-20विश्व कप के बाद : बीसीबी

ढाका, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि अगले साल जनवरी में बांग्लादेश-जिम्बाब्वे टेस्ट श्रंखला संभव नहीं है। हसन ने कहा कि यह सीरीज टी-20 विश्व कप के बाद मई या जून में खेला जा सकता है। बीसीबी ने अगले साल होने वाले एशिया कप और टी-20 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर जिम्बाब्वे …

Read More »

मेलबर्न टेस्ट : वेस्टइंडीज पर फॉलोऑन का खतरा

मेलबर्न, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 551 रनों पर घोषित करने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की पहली पारी में 91 रनों पर छह विकेट झटक लिए हैं। कैरेबियाई टीम पहली पारी की तुलना में अभी भी 460 रनों …

Read More »

एशिया जाने के लिए तैयार रियल मेड्रिड के पूर्व फॉरवर्ड जुलियो

रियो डी जेनेरियो, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्व रियल मेड्रिड और ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय फॉरवर्ड खिलाड़ी जुलियो बापटिस्टा को चीन, संयुक्त अरब अमीरात और कतार के क्लब से प्रस्ताव मिले हैं। शनिवार को जुलियो के एजेंट ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एजेंट फाबियानो फराह ने कहा, “हम अभी इंतजार कर रहे हैं और अभी तक कुछ पुख्ता …

Read More »

आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 शतक

मेलबर्न, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज जोए बर्न्‍स (128) और उस्मान ख्वाजा (144) ने शतक लगाए। दोनों बल्लेबाजों के शतक की बदौलत आस्ट्रेलिया ने पहले दिन तीन विकेट पर 345 रनों का दमदार स्कोर खड़ा कर लिया है। मेलबर्न टेस्ट …

Read More »

डरबन टेस्ट : लड़खड़ा कर संभला इंग्लैंड, 4 विकेट पर 179 रन

डरबन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किंग्समीड स्टेडियम में जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए चार विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। बारिश के कारण खेल बाधित रहा और अंतत: खराब रोशनी के कारण 65.1 ओवरों के बाद पहले दिन का …

Read More »

पीडब्ल्यूएल : पंजाब को पटखनी दे फाइनल में पहुंचा हरियाणा

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा हैमर्स ने लीग चरण में आखिरी दो हार से उबरते हुए शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब रॉयल्स को 4-3 से पटखनी दे दी और प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के पहले संस्करण के फाइनल में प्रवेश कर लिया। राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में हुए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच …

Read More »

अक्षय कुमार बने पीबीएल के ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म जगत के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार शनिवार को देश के एकमात्र बैडमिंटन लीग टूर्नामेंट ‘प्रीमियर बैडमिंटन लीग’ (पीबीएल) से बतौर ब्रांड एंबेसडर जुड़ गए। आयोजकों ने इसकी घोषणा की। नए नाम के साथ दो वर्ष के अंतराल के बाद फिर से शुरू किए गए पीबीएल का आयोजन अगले साल दो जनवरी से 17 …

Read More »

हफीज, अजहर बिना शर्त पाकिस्तान क्रिकेट कैंप में वापस लौटे

लाहौर, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजहर अली और टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज बिना शर्त लाहौर में चल रहे क्रिकेट कैंप से जुड़ने को तैयार हो गए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने फिक्सिंग के दोषी पाए गए मोहम्मद आमिर को प्रतिबंध पूरा करने के बाद टीम में दोबारा शामिल करने के विरोध में गुरुवार …

Read More »

सोचा नहीं था दोबारा आस्ट्रेलिया के लिए खेलूंगा : ख्वाजा

मेलबर्न, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक साल से भी लंबे अंतराल के बाद वापसी करने के बाद लगातार तीन मैचों में तीन शतक लगा चुके आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने पिछले वर्ष चोटिल होने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीदें छोड़ दी थी। मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के पहले दिन शनिवार को 144 …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493