पुणे, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय स्ट्राइकर जैकीचंद सिंह ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का सबसे तेज गोल दागते हुए शनिवार को बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए मैच में गत चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता को 1-0 से हरा दिया। पुणे आईएसएल के दूसरे संस्करण में अपने चौथे मुकाबले में तीसरी जीत हासिल करते हुए अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। पुणे …
Read More »खेल
गोल्फ : मकाऊ ओपन में लाहिड़ी को दूसरा, चिराग को तीसरा स्थान
मकाऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गत चैम्पियन भारत के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने शनिवार को संपन्न हुए 10 लाख डॉलर इनामी राशि वाले वेनेटिकन मकाऊ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया। लाहिड़ी के अलावा भारत के ही चिराग कुमार तीसरे स्थान पर रहे। टूर्नामेंट के तीसरे और आखिरी राउंड में लाहिड़ी ने तीन अंडर 68 का जबकि …
Read More »अबु धाबी टेस्ट : इंग्लैंड, पाकिस्तान के बीच ड्रॉ रहा पहला मैच
अबु धाबी, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच शेख जायद स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन शनिवार को बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद अंतत: खराब रोशनी के कारण इंग्लैंड को ड्रॉ पर सहमत होना पड़ा। मैच के आखिरी दिन कुल 15 विकेट गिरे। तीन मैचों की श्रृंखला का यह पहला मैच था। इंग्लैंड के लिए …
Read More »बैडमिंटन : सिंधु डेनमार्क ओपन के फाइनल में
ओदेंसी (डनमार्क), 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पी. वी. सिंधु ने यहां जारी डेनमार्क ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलीना मारिन को तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-15, 18-21, 21-17 से हरा दिया। सिंधु को हालांकि एक घंटा …
Read More »जूनियर हॉकी : आस्ट्रेलिया को हरा भारत जोहोर कप के फाइनल में
जोहोर बाहरू (मलेशिया), 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गत चैम्पियन भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने खिताब बचाने के अपने अभियान को सफलतापूर्वक जारी रखते हुए शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 1-0 से मात देकर सुल्तान जोहोर कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बीते दो बार से लगातार चैम्पियन भारतीय टीम रविवार को तामन दाया स्टेडियम में होने वाले फाइनल …
Read More »एअरएशिया ओपन में नहीं खेलेंगे युकी
बेंगलुरू, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शीर्ष वरीय पुरुष एकल खिलाड़ी युकी भाम्बरी ने थकान का हवाला देते हुए 50 हजार डॉलर इनामी एअरएशिया ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। युकी ने शुक्रवार को आयोजकों को अपने इस फैसले की जानकारी दी। युकी ने इस साल कई चैलेंजर खिताब जीते हैं। एअरएशिया ओपन का आयोजन 19 से 25 …
Read More »संन्यास के बाद भी फुटबाल से जुड़े रहेंगे राउल : बार्सिलोना कोच
बार्सिलोना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के कोच लुईस एनरीक मार्टिनेज ने रियल मेड्रिड के पूर्व फारवर्ड खिलाड़ी राउल गोंजालेस की सराहना की। लुईस ने कहा कि संन्यास लेने के बाद भी स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी फुटबाल से ही जुड़े रहेंगे। राउल ने गुरुवार को फुटबाल से एक खिलाड़ी के तौर पर सन्यास की घोषणा …
Read More »ब्लाटर को फीफा अध्यक्ष बने रहना चाहिए : एफ-1 अध्यक्ष
मास्को, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 के अध्यक्ष बर्नी एक्सेलस्टोन का मानना है कि भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे होने के बावजूद सेप ब्लाटर को फीफा अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहिए। ब्लाटर इस समय फीफा अध्यक्ष पद से निलंबित हैं और उनके खिलाफ यूरोपीय फुटबाल संघ (यूईएफएफ) के अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी को 2011 में किए गए एक भुगतान के मामले …
Read More »जर्मनी पर विश्व कप मेजबानी के लिए रिश्वत देने का आरोप
जर्मनी की साप्ताहिक समाचार पत्रिका ‘डेर स्पीजेल’ में शुक्रवार को प्रकाशित रपट में दावा किया गया है कि जर्मनी के अधिकारियों ने मेजबानी के लिए मतदान करने वाले 24 फीफा अधिकारियों में से चार को 1.03 करोड़ स्विस फ्रैंक की रिश्वत दी थी। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा ने कहा है कि वह इन आरोपों की पड़ताल करेगी। उल्लेखनीय …
Read More »राजकोट एकदिवसीय : सीरीज में बढ़त लेने के मकसद से उतरेगा भारत
राजकोट, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अनुकरणीय प्रदर्शन के बल पर जीत की पटरी पर लौट चुकी भारतीय टीम रविवार को जब सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच खेलने उतरेगी तो उसका मकसद जीत के साथ सीरीज में बढ़त हासिल करना रहेगा। इंदौर एकदिवसीय में जीत हासिल …
Read More »
dharmpath.com dharmpath