खेल

मोटरस्पोर्ट्स : एलएमएस कप में पटेल शीर्ष पर

डोंगांग (ताइवान), 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के आदित्य पटेल ने पेनबे अंतर्राष्ट्रीय सर्किट पर हुए ऑडी आर8 एलएमएस कप चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। आदित्य ने सप्ताहांत पर हुए तीन रेसों वाले चैम्पियनशिप में क्रमश: चौथा, दूसरा और छठा स्थान हासिल किया। पहले रेस में आदित्य ने छठे स्थान के साथ शुरुआत …

Read More »

एआईएफएफ की क्लब लाइसेंस कार्यशाला मंगलवार को

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) मंगलवार को सभी आई-लीग क्लबों के लिए एक क्लाब लाइसेंसिंग कार्यशाला का आयोजन करेगा। एआईएफएफ ने कार्यशाला में क्लबों के वित्तीय प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। कार्यशाला में लाइसेंस से संबंधित वित्तीय मानदंड, खिलाड़ियों पर वेतन के रूप में खर्च होने वाली अधिकतम राशि, भविष्य की वित्तीय योजनाओं सहित कई …

Read More »

इंग्लैंड के पास रैंकिंग में आस्ट्रेलिया से आगे निकलने का मौका

दुबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड के पास आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के पछाड़ने का भी मौका रहेगा। कार्डिफ टेस्ट से शुरू हो रही श्रृंखला में इंग्लैंड अधिकतम उछाल के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरा स्थान तक हासिल कर सकता है। इस समय इंग्लैंड 97 अंकों के साथ …

Read More »

सानिया-मार्टिना विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में

विंबलडन (लंदन), 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस सोमवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम विंबलडन के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सानिया और मार्टिना की शीर्ष वरीय जोड़ी ने तीसरे दौर के मुकाबले में स्पेन की अनाबेल मेडिना गेरिग्वेज और एरांता पारा सांतोंजा को …

Read More »

रूस ओपन में जयराम को तीसरी वरीयता

ब्लादिवोस्तोक (रूस), 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम को 21 से 26 जुलाई के बीच यहां होने वाले रूस ओपन ग्रांड प्रिक्स टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग में तीसरी वरीयता मिली है। इस 50 हजार डॉलर इनामी टूर्नामेंट में जयराम अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के प्रकाश विजयनाथ के खिलाफ खेलेंगे। पुरुष एकल में ही सिर्फ 64 खिलाड़ी …

Read More »

स्विट्जरलैंड छोड़ते ही मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा : ब्लाटर

ज्यूरिख, 6 जुलाई (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने स्वीकार किया है कि उन्हें डर है कि स्विट्जरलैंड छोड़ते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि फीफा इस समय भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के घेरे में है तथा अमेरिकी जांच एजेंसी-फेडरल ब्यूरो इनवेस्टिगेशन (एफबीआई) फीफा में 1991 से अब तक हुए भ्रष्टाचार …

Read More »

भारतीय महिला हॉकी टीम ओलम्पिक के प्रति आशावान

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम बेल्जियम के शहर एंटवर्प में समाप्त हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल में पांचवां स्थान हासिल करने के बाद रियो ओलम्पिक में जगह बनाने के प्रति अभी भी उम्मीद से भरी हुई है। एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल में हिस्सा लेकर सोमवार सुबह दिल्ली पहुंची भारतीय टीम की कप्तान रितु रानी ने कहा, “हमारा लक्ष्य …

Read More »

महिला क्रिकेट : भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया (लीड-1)

बेंगलुरू, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मिताली राज (नाबाद 81) की कप्तानी पारी और स्मृति मंधाना (66) की बदौलत सोमवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए श्रृंखला के चौथे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-2 से बराबरी कर ली। न्यूजीलैंड से …

Read More »

जापान को हराकर अमेरिका ने जीता फीफा महिला विश्व कप (लीड-1)

वेंकूवर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। तेज तर्रार फारवर्ड कार्ली लॉयड द्वारा शुरुआती 16 मिनट में किए गए तीन गोलों की मदद से अमेरिका ने रविवार को जापान को 5-2 से हराकर फीफा महिला विश्व कप खिताब जीत लिया। लॉयड को गोल्डन बॉल अवार्ड से नवाजा गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लॉयड के शानदार खेल की बदौलत अमेरिका ने बीते विश्व …

Read More »

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जा सकेंगे कर्ण शर्मा (लीड-1)

मुम्बई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। लेग स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा चोट के कारण भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इस महीने जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जा सकेंगे। भारत का जिम्बाब्वे दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने यह भी साफ किया कि रेलवे के लिए खेलने वाले कर्ण के स्थान पर किसी खिलाड़ी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493