खेल

पैरा-एशियाई खेल : पॉवरलिफ्टिंग में भारत को रजत, कांस्य पदक

जकार्ता, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पावरलिफ्टर फरमान बाशा ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा, इसी स्पर्धा में भारत के ही परमजीत कुमार ने कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में फरमान ने दूसरी बारी में बेहतरीन प्रदर्शन कर 128 किलोग्राम का भार उठाकर रजत पदक जीता। …

Read More »

टेनिस : चीन ओपन के सेमीफाइनल में हारे एडमंड

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी केल एडमंड को चीन ओपन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में एडमंड को जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविली ने मात दी। वर्ल्ड नम्बर-16 एडमंड को वर्ल्ड नम्बर-34 निकोलोज ने 98 मिनटों में 7-6 (8-6), 6-4 से मात देकर …

Read More »

इटालियन लीग : रोनाल्डो ने दागा गोल, जुवेंतस का विजयक्रम जारी

रोम, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबाल टीम से बाहर किए गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो और रोड्रिगो बेंतानुर के एक-एक गोलों की बदौलत जुवेंतस ने यूडिनीज को 2-0 से हराकर इटली सेरी-ए लीग के इस सीजन में अपना शतप्रतिशत रिकॉर्ड बरकरार रखा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इटली लीग के मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस का इस सीजन में अब तक …

Read More »

स्पेनिश लीग : अल्वेस ने 87 साल बाद रियल मेड्रिड को दी मात

मेड्रिड, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। गार्सिया सांचेज द्वारा दूसरे हाफ के अतिरिक्त समय में किए गए ऐतिहासिक गोल की बदौलत स्पेनिश क्लब अल्वेस ने ला लीगा मुकाबले में रियल मेड्रिड को 1-0 से हरा दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ला लीगा में अल्वेस की रियल मेड्रिड के खिलाफ 87 साल बाद यह पहली जीत है। अल्वेस ने रियल को आखिरी …

Read More »

पार्ल वनडे : दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से जीती सीरीज

पार्ल (दक्षिण अफ्रीका), 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चार विकेट से जीत हासिल की। बोलैंड पार्क मैदान पर खेले गए इस मैच में मिली जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन वनडे मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर …

Read More »

अमेरिकी ओपन की जीत का दबाव नहीं संभाल पा रहीं ओसाका

बीजिंग, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका का कहना है कि अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद लोगों की उनसे जुड़ी उम्मीदों का दबाव वह नहीं संभाल पा रही हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 20 वर्षीया खिलाड़ी ओसाका ने पिछले साल अमेरिकी ओपन के रूप में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता …

Read More »

फॉर्मूला-1 : हेमिल्टन ने जीती जापान ग्रां प्री

सुजुका (जापान), 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौजूदा फॉमूर्ला-1 चैम्पियन मर्सिडीज के ड्राइवर ब्रिटेन के लुइस हेमिल्टन ने रविवार को जापान ग्रां प्री का खिताब अपने नाम कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस जीत के साथ हेमिल्टन अपने पांचवें एफ-1 खिताब के करीब पहुंच चुके हैं। इस रेस में मर्सिडीज के ही दूसरे ड्राइवर वाल्टेरी बोटास ने दूसरा स्थान …

Read More »

श्रीधर, देबोराह ने जीती सक्षम पैडल दिल्ली साइक्लोथॉन

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। सक्षम पैडल दिल्ली साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण में रविवार को श्रीधर सवानौर और देबोराह होराल्ड ने खिताबी जीत हासिल की। राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई इस साइक्लोथॉन में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। श्रीधर ने पुरुषों की 50 किलोमीटर एलीट वर्ग और देबोराह ने …

Read More »

आईएसएल-5 : पावरहाउस बेंगलुरू एफसी से भिड़ेगी जमशेदपुर

बेंगलुरू, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। जमशेदपुर एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएएसएल) के पांचवें सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में आज यहां कांतिरावा स्टेडियम में बेंगलुरू एफसी से भिड़ेगी। इस सीजन जमशेदपुर से जुड़े आस्ट्रेलियाई दिग्गज टिम केहिल चयन के लिए उपलब्ध हैं और आईएसएल में पदार्पण कर सकते हैं। बेंगलुरू इस मैच में चेन्नइयन एफसी से कड़े मुकाबले में 1-0 …

Read More »

कोस्टा को लगी जांघ में चोट

मेड्रिड, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के डिएगो कोस्टा को यूईएफए चैम्पियंस लीग में बेल्जियम के क्लब ब्रुग के खिलाफ खेले गए मैच में जांघ में चोट लगी है। क्लब ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। स्पेनिश क्लब ने इस मैच में 3-1 से जीत हासिल की थी। समाचार एजेंसी एफे के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493