खेल

आईपीएल-11 : जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगा हैदराबाद

कोलकाता, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में लगातार दो मैच जीत चुकी पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। हैदराबाद की टीम ने अपने पहले मैच में राजस्थान रायल्स को नौ विकेट और दूसरे मैच में मुंबई को …

Read More »

राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : बजरंग को स्वर्ण, खत्री, पूजा को रजत, दिव्या को कांस्य (राउंडअप)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां जारी राष्ट्रमंडल खेलों का नौवां दिन शुक्रवार को एक बार फिर कुश्ती में भारत के लिए कई पदक लेकर आया। भारत ने कुश्ती मुकाबलों में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया को स्वर्ण मिला। महिलाओं में स्वर्ण की दावेदार के रूप में गोल्ड कोस्ट …

Read More »

आईपीएल-11 : चावला ने मरक डे की तारीफ की

कोलकाता, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइटराइडर्स के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने पहले दो मैचों में सात विकेट झटक चुके मुंबई इंडियंस के लेग स्पिनर मयंक मरक डे की प्रशंसा की है। मरक डे मुंबई के लिए सरप्राइज पैकेज साबित हो रहे हैं जिन्होंने पहले दो मैचों में सात विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद मुंबई …

Read More »

चैम्पियंस लीग : सेमीफाइनल में रियल मेड्रिड-बायर्न म्यूनिख के बीच भिड़ंत

न्योन (स्विट्जरलैंड), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। यूईएफए चैम्पियंस लीग का खिताब 12 बार जीतने वाला स्पेनिश दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जर्मनी के शीर्ष क्लब बायर्न म्यूनिख से भिड़ेगा। एक अन्य सेमीफाइनल में इंग्लिश क्लब लिवरपूल का सामना टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में स्पेन के क्लब बार्सिलोना को हराकर उलटफेर करने वाले इटली के क्लब एस रोमा से …

Read More »

आईपीएल-11 : टॉस जीतकर बेंगलोर का गेंदबाजी का फैसला

बेंगलुरू, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बेंगलुरू, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) …

Read More »

सुपर कप : बेंगलुरू एफसी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया

भुवनेश्वर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएली) की उपविजेता बेंगलुरू एफसी ने यहां कलिंगा स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में आई-लीग क्लब नेरोका एफसी को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बेंगलुरू एफसी के लिए कप्तान सुनील छेत्री ने इस मैच में शानदार खेल दिखाते हुए हैट्रिक लगाई। मैच की शुरुआत से ही …

Read More »

राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : मनिका-मौमा ने जीता रजत पदक (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की मनिका बत्रा और मौमा दास की जोड़ी को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन गुरुवार को महिलाओं की युगल स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी को फाइनल में सिंगापुर की यू मेंगयू और फेंग तियानवेई की जोड़ी के हाथों हार झेलनी पड़ी। सिंगापुर की जोड़ी ने …

Read More »

राष्ट्रमंडल खेल (टेटे) : कांस्य पदक से चूकी भारतीय महिला युगल जोड़ी

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की सुर्तिथा मुखर्जी और पूजा सहस्रबुद्धे की जोड़ी को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौंवे दिन शुक्रवार को महिला युगल वर्ग में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के कारण भारतीय जोड़ी कांस्य पदक जीतने से चूक गई। मलेशिया की कारेन ली और यिंग हो की जोड़ी ने पूजा और मुखर्जी …

Read More »

राष्ट्रमंडल खेल (हॉकी) : सेमीफाइनल में हारी भारतीय टीम, न्यूजीलैंड फाइनल में (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को बड़ा उलटफेर करते हुए भारतीय टीम को सेमीफाइनल में 3-2 से मात देकर फाइनल में जगह बना ली। भारत इस मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन शुरुआती मिनटों में ह्यूगो इंग्लिश (7वें मिनट), स्टीफन …

Read More »

राष्ट्रमंडल खेल (स्क्वॉश) : विक्रम-रमित क्वार्टरफाइनल में हारे

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के विक्रम मल्होत्रा और रामित टंडन यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के नौवें दिन शुक्रवार को पुरुषों के युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। भारतीय जोड़ी की हार के साथ ही स्क्वॉश में पुरुषों के युगल में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। ओक्शनफोर्ड स्टेडियोस में खेले गए …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493