विश्व

दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर संभलकर बोले अमेरिका : चीन

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मंगलवार को यह टिपप्णी एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर के बयान पर की। उन्होंने सोमवार को दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर चिंता जताई थी। हुआ ने कहा कि यह ध्यान रखने वाली बात है कि अमेरिका इस विवाद का हिस्सा नहीं है और चीन की …

Read More »

चीन विशेष जाति समूह वाले क्षेत्रों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री ली केकियांग द्वारा हस्ताक्षरित एक बयान में कहा गया है कि इन क्षेत्रों का विकास जातीय एकता, सामाजिक सद्भाव और स्थिरता के साथ ही लंबे समय तक देश की शांति व स्थिरता के लिए भी जरूरी है। केंद्रीय प्रशासन का लक्ष्य इन क्षेत्रों में वार्षिक सकल क्षेत्रीय उत्पाद की विकास दर को 8 प्रतिशत से अधिक हासिल करना है, …

Read More »

म्यांमार : अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल

यंगून, 25 जनवरी (आईएएनएस)। म्यांमार में अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता के दमन पर ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू) ने बुधवार को सवाल किए और सरकार से इसकी रक्षा के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एचआरडब्ल्यू ने अपनी रपट में कहा है कि राज्य के अधिकारियों द्वारा विपक्षी आलोचकों का दमन करने की घटनाओं में वृद्धि …

Read More »

रूस में 2009 के बाद शराब के सेवन में 33 प्रतिशत की कमी

रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने उपभोक्ता अधिकार संरक्षण एवं मानव कल्याण के निरीक्षण के लिए काम करने वाली रूस की संघीय सेवा (रेस्पोट्रेब्नेदजोर) के हवाले से बताया कि प्रति व्यक्ति शराब के सेवन की मात्रा 2009 के 15 लीटर से घटकर 10 लीटर हो गई है। रेस्पोट्रेब्नेदजोर के अनुसार, यह सकारात्मक परिवर्तन शराब विज्ञापनों …

Read More »

मोगादिशू में होटल पर अल-शबाब आतंकियों का हमला (लीड-1)

मोगादिशू, 25 जनवरी (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक होटल में बुधवार को अल-शबाब के आतंकवादियों ने हमला कर दिया। वे होटल के प्रवेश द्वार पर बम विस्फोट करने के बाद अंदर पहुंचे। उन्होंने कई लोगों को बंधक बना लिया है। चरमपंथियों के रेडियो स्टेशन ‘एंडलस रेडियो’ ने कहा कि इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं, लेकिन …

Read More »

पिछले वर्ष दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की 8.36 करोड़ यात्रियों ने सेवाएं लीं

दुबई में पिछले साल हुए आईएटीए वल्र्ड पैंसेजर फोरम में दुबई एयरपोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल ग्रिफ्थ्स ने 2016 में 8.5 करोड़ यात्रियों की उम्मीद जताई थी। इस विमान हब को तीन अगस्त, 2016 को उस समय झटका लगा था, जब भारत के तिरुवनंतपुरम से दुबई के लिए रवाना हुआ एमिरेट्स एयरलाइन का बोइंग 777 विमान की दुबई अंतर्राष्ट्रीय …

Read More »

ट्रंप मेक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण कराएंगे

वाशिंगटन, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को मेक्सिको की सीमा पर दीवार निर्माण का आदेश जारी करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा, “ट्रंप घरेलू सुरक्षा विभाग के अपने दौरे के दौरान दीवार के निर्माण के लिए राशि जारी करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।” मेक्सिको की सीमा पर दीवार …

Read More »

ब्राजीलियाई कंपनी ऑडेब्रेक्ट पर मुकदमा करेगा पनामा

पनामा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पनामा सरकार ने कथित तौर पर पूर्व अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए ब्राजील की निर्माण कंपनी ऑडेब्रेक्ट पर मुकदमा करने का निर्णय लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा मंगलवार को जारी एक रपट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा, “अटॉर्नी जनरल द्वारा की जा रही कंपनी की जांच में सरकार शिकायतकर्ता की भूमिका निभाएगी। इससे …

Read More »

मोगादिशू के होटल में हमला

मोगादिशू, 25 जनवरी (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक होटल में बुधवार को हथियारबंद लोगों के एक गिरोह ने हमला कर दिया। वे होटल के प्रवेश द्वार पर बम विस्फोट करने के बाद अंदर पहुंचे। ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दयाह होटल में गोलीबारी जारी है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या …

Read More »

सीरिया में संघर्षविराम को रूस, ईरान, तुर्की का समर्थन

अस्ताना, 24 जनवरी (आईएएनएस)। रूस, ईरान और तुर्की ने मंगलवार को ऐलान किया कि वे सीरिया में संघर्षविराम का समर्थन करने के लिए एक त्रिस्तरीय तंत्र स्थापित करेंगे। इन तीनों देशों ने सीरिया के विपक्ष से जिनेवा शांति वार्ता में भाग लेने का अनुरोध किया। वार्ता के अंत में यहां एक बयान जारी किया गया जिसे कजाकिस्तान के विदेश मंत्री …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493