विश्व

सीरिया में रूस, तुर्की के प्रथम संयुक्त हवाई हमले

यह संयुक्त हवाई हमले बुधवार को सीरिया के अल-बाब क्षेत्र में किए गए। रूस के जनरल स्टाफ प्रमुख सर्गेइ रूडस्कोइ के मुताबिक, “यह अभियान सीरिया की सहमति से शुरू किया गया। इसमें रूसी वायुसेना के नौ युद्धविमान, तुर्की वायुसेना के आठ विमान हिस्सा ले रहे हैं।” रूडस्कोइ ने क्षेत्र में आईएस के खिलाफ इस अभियान को अत्यधिक प्रभावशाली बताते हुए …

Read More »

मेक्सिको के स्कूल में गोलीबारी, 5 घायल

नुवे लियोन के सुरक्षा मामलों के प्रवक्ता एल्डो फास्की ने बताया, “निजी स्कूल की एक कक्षा में एक किशोर ने अचानक ही बंदूक निकाली और शिक्षक पर गोली चला दी। उसने इसके तुरंत बाद कक्षा के अन्य बच्चों पर भी गोलियां चलाईं।” समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अधिकतर घायलों के सिर में गोली लगी है जिसमें 24 वर्षीय शिक्षक भी …

Read More »

चीन ने मोदी के बयान का स्वागत किया

बीजिंग, 18 जनवरी (आईएएनएस)। चीन ने बुधवार को भारत व चीन के रिश्तों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी के आशावादी रुख की सराहना की। चीन ने यह भी कहा है कि दोनों देशों के समान हित इनके बीच के मतभेदों की तुलना में कहीं बड़े हैं। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने संवाददाताओं से कहा कि भारत …

Read More »

माली : कार बम हमले में 67 मरे

बमाको, 18 जनवरी (आईएएनएस)। माली के उत्तरी इलाके में बुधवार को सैनिक बैरकों में हुए आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम 67 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चिकित्सीय सूत्रों ने कहा कि हमले में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने उत्तरी शहर गाओ में स्थित सैन्य …

Read More »

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अस्पताल में भर्ती

ह्यूस्टन, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश को बुधवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें किन कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है। बुश के कार्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ ज्यां बेकर ने बताया कि 92 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति यहां मेथडिस्ट हॉस्पीटल में भर्ती हैं। उनकी हालत …

Read More »

‘एक-चीन नीति पर बातचीत का प्रयास घातक’

ओबामा के राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार बेन रोड्स ने मंगलवार को यहां कहा, “इस पर कोई बातचीत नहीं हो सकती, क्योंकि चीन के साथ हमारा पूरा रिश्ता एक-चीन नीति पर ही निर्भर है। शंघाई घोषणा-पत्र और कूटनीतिक रिश्तों की बहाली का भी यही आधार था।” रोड्स ने एक चीन नीति को ‘दुनिया के सबसे बड़े देश के साथ किया करार’ …

Read More »

चीन में 2030 तक 16 विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय खुलेंगे

बीजिंग, 18 जनवरी (आईएएनएस)। चीन ने 2030 तक देश में 16 विश्वस्तरीय विश्वविद्यालयों की स्थापना करने की घोषणा की है। चीनी विश्वविद्यालय सिंघुआ और पेकिंग विश्वविद्यालयों की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। चीन के यह दोनों विश्वविद्यालय पहले से विश्व के 100 शीर्ष विश्वविद्यालयों में शामिल हैं। तोंगजी यूनिवर्सिटी के शोधार्थी यू लूजियांग द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के …

Read More »

तुर्की में 243 सैन्य कर्मियों के लिए गिरफ्तारी वारंट

अंकारा, 18 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्की के अभियोजकों ने पिछले साल जुलाई में हुए तख्तापलट के प्रयास को लेकर 243 सैन्य कर्मियों के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इन संदिग्धों ने संभवत: मोबाइल मैसेजिंग एप्लीकेशन बाइलॉक का इस्तेमाल किया, जिसका उपयोग फेतुल्लाह गुलेन नेटवर्क करता है। अमेरिका में निर्वासित जीवन बिता रहे फेतुल्लाह …

Read More »

सऊदी अरब सरकार ने हज के लिए सुरक्षा कड़ी की

रियाद, 18 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी हज के दौरान जायरीन के रूप में आतंकवादियों के प्रवेश को रोकने के लिए सऊदी अरब, सीरिया में विपक्षी गठबंधन के साथ सहयोग करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आगामी हज के लिए सऊदी अरब ने सीरिया के लिए 15,000 जायरीनों का कोटा आवंटित किया है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह सभी आम नागरिक …

Read More »

भारत ने अस्ताना में सीरियाई शांति वार्ता का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में अगले सप्ताह प्रस्तावित सीरियाई शांति वार्ता का स्वागत किया है और इसे उत्साहजनक घटना बताया है। संयुक्त राष्ट्र, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में अगले सप्ताह प्रस्तावित सीरियाई शांति वार्ता का स्वागत किया है और इसे उत्साहजनक घटना बताया है। उप स्थायी प्रतिनिधि तन्मय …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493