विश्व

ब्राजील में पेट्रोब्रास घोटाले की जांच कर रहे न्यायाधीश की मौत

‘सीएनएन’ की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के दमकल कर्मियों ने बताया कि न्यायधीश तेओरी जवास्की का शव तटीय शहर पाराटी के पास विमान के मलबे से मिला। हॉकर बीचक्रॉफ्ट में जवास्की के साथ तीन अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटना स्थल पर दो अन्य शव भी मिले हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। 68 वर्षीय न्यायधीश की …

Read More »

चीन के जीडीपी में 26 साल में सबसे अधिक गिरावट

बीजिंग, 20 जनवरी (आईएएनएस)। चीन की अर्थव्यवस्था में सालाना आधार पर साल 2016 में विकास दर 6.7 फीसदी रही। यह हालांकि पिछले 26 वर्षो में सबसे धीमी विकास दर रही, पर सरकार के अनुमानित लक्ष्य के भीतर रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की विकास दर 2016 …

Read More »

ओबामा ने फेसबुक पर साझा किया विदाई पत्र

न्यूयार्क, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति कार्यालय छोड़ने से चंद घंटों पहले फेसबुक पर अपना विदाई पत्र साझा किया। अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति के तौर पर दो कार्यकाल के लिए लगातार आठ साल तक सेवा देने वाले ओबामा ने गुरुवार को फेसबुक पर साझा किए गए इस पत्र में देश के नागरिकों का आभार जताते …

Read More »

मध्य चीन में एच7एन9 के 2 नए मामले

हुनान प्रांतीय रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, जनवरी में कुल 13 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। जिन दो अन्य रोगियों में गुरुवार को इस रोग की पुष्टि हुई, उनमें सिन्हुआ काउंटी के 57 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं, जिनका सरनेम झोऊ है। इनकी हालत गंभीर है। एक अन्य रोगी चेंनझोऊ काउंटी के …

Read More »

‘पाकिस्तान पर विदेशी जासूसी का सर्वाधिक खतरा’

इस्लामाबाद, 19 जनवरी (आईएएनएस)। विदेशी जासूसों के निशाने पर पाकिस्तान के होने के खुलासे के मद्देनजर विदेश मामलों पर सीनेट की स्थाई समिति के सदस्यों ने गुरुवार को सरकार को सलाह दी कि वह विदेश मंत्रालय तथा विदेशों में मौजूद मिशनों की साइबर सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाए। सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने इससे पहले समिति से कहा कि पाकिस्तान …

Read More »

कोलंबिया सरकार व ईएलएन के बीच शांति वार्ता 7 फरवरी से

इस संबंध में दोनों प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि इक्वाडोर के क्वीटो में सात फरवरी को कोलंबिया शांति वार्ता का शुभारंभ हो जाएगा। दोनों पक्ष शांति वार्ता से पहले दो फरवरी को कुछ सद्भावना उपायों के लिए लिए तैयार हो गए हैं। ईएलएन समूह पूर्व सांसद ओडिन सैंचेज मोंटेस डी ओका को रिहा कर देगा। समूह ने …

Read More »

कश्मीर मुद्दे के समाधान के बाद ही शांति लौटेगी : राहील शरीफ

दावोस, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कश्मीर को (भारत) विभाजन का अधूरा एजेंडा करार देते हुए गुरुवार को कहा कि लंबित विवाद के समाधान के बाद ही क्षेत्र में शांति लौटेगी। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की 47वीं वार्षिक बैठक से इतर ‘पाकिस्तान ब्रेकफास्ट’ नामक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सेना प्रमुख ने …

Read More »

चीन में 6,000 वर्ष पुरानी कब्र मिली

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह कब्र यांगगुआंग्झाई के पास है और लगभग 6,000 वर्गमीटर क्षेत्र में फैली है । खुदाई का नेतृत्व कर रहे अनुसंधानकर्ता वांग वेलिन ने नए पुरातात्विक निष्कर्षो पर चल रहे सेमिनार में कहा कि यह यांगशाओ सांस्कृतिक काल की सबसे लंबी कब्र है। शांक्सी के पुरातात्विक संस्थान के पुरातत्वविद् 2015 से इसकी खुदाई कर रहे …

Read More »

रवांडा में एवियन फ्लू का अलर्ट जारी

बुधवार को अलर्ट के जारी होने से एक दिन पहले कृषि मंत्रालय ने युगांडा और यूरोपीय देशों सहित प्रभावित देशों से चिकन और अन्य पोल्ट्री उत्पादों को आयात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। बीमारी का केंद्र युगांडा के विक्टोरिया झील के आसपास होने का संदेह है, जहां एंटेबे, मसाका और कारांगला के इलाकों में प्रवासी पक्षी मृत …

Read More »

आईएस ने सीरिया में 12 की हत्या की

दमिश्क, 19 जनवरी (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह ने प्रसिद्ध रोमन थियेटर सहित प्राचीन सीरियाई शहर पलमायरा के कई इलाकों में 12 लोगों की हत्या कर दी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एसओएचआर ने कहा कि पीड़ितों में चार नागरिक शामिल हैं–इसमें दो प्रोफेसर –और चार जवान …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493