विश्व

पाकिस्तान में भूकंप

इस्लामाबाद, 24 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कुछ क्षेत्रों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 दर्ज की गई।

Read More »

परमाणु हथियारों को नष्ट करना प्राथमिकता : केरी

रियाद, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी का कहना है कि मध्य-पूर्व से परमाणु हथियारों को नष्ट करना उनके देश की रणनीतिक प्राथमिकता है। केरी ने शनिवार को बताया कि अमेरिका, ईरान द्वारा कुछ देशों में शुरू की गई गतिविधियों से चिंतित है। उन्होंने कहा, “हम हिजबुल्ला जैसे आतंकवादी संगठनों को मिल रहे समर्थन तथा ईरान के …

Read More »

अमेरिका, तुर्की आईएस के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए प्रतिबद्ध

यह सहमति अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बाइडन की तुर्की यात्रा के दौरान बनी। बाइडन ने तुर्की के प्रधानमंत्री अहमत दावुतोग्लू के साथ शनिवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यदि हम इस समस्या के राजनीतिक समाधान पर पहुंचें तो यह बेहतर होगा, लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम इसके सैन्य समाधान और आईएस को पूरी तरह खत्म …

Read More »

शी सऊदी अरब, मिस्र, ईरान के दौरे के बाद स्वदेश लौटे

शी सऊदी अरब के सुल्तान सलमान बिन अब्दुल्लाजीज अल सऊद के निमंत्रण पर सऊदी अरब पहुंचे थे। दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई। शी सऊदी अरब के बाद मिस्र पहुंचे थे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने उन्हें निमंत्रण दिया था। शी की मिस्र यात्रा के दौरान दोनों देशों …

Read More »

हृदय वृद्धि को नियंत्रित करने वाले दो प्रोटीन की पहचान

लंदन, 24 जनवरी (आईएएनएस)। हृदय वृद्धि से होने वाले हृदयाघात को रोकने में चिकित्सकों को मदद मिल सकती है, क्योंकि वैज्ञानिकों ने ऐसे दो प्रोटीनों की पहचान की है, जो हृदय वृद्धि को नियंत्रित करते हैं और उच्च रक्तचाप को सहन करने की अनुकूलता प्रदान करते हैं। इस खोज से हृदय की अत्यधिक वृद्धि के कारण हृदय गति रुकने की …

Read More »

ब्राजील की जेल से 100 से अधिक कैदी फरार

ब्राजील के समाचार पत्र ‘डियारियो डी पर्नामबुको’ के मुताबिक, फ्रेई डैमियानो डी बोजानो की जेल की दीवार तोड़कर कैदी जेल से फरार हो गए। कैदियों ने विस्फोटकों से दीवार तोड़ दी थी। हालांकि, पुलिस शाम तक 40 कैदियों को दोबारा दबोचने में कामयाब रही। रेसिफ के ही बैरेटो कैंपेलो जेल तोड़कर 53 कैदियों के फरार होने की घटना के तीन …

Read More »

सीरिया में हवाई हमले, 29 की मौत

लंदन स्थित मानवाधिकार संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के मुताबिक, डेल अल-जोर के खुशाम में शनिवार को युद्धविमानों से हवाई हमले किए गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये हवाई हमले सीरिया ने किए या फिर रूस ने?

Read More »

सुरक्षा चिंता को लेकर हैती में राष्ट्रपति चुनाव टला

प्रांतीय निर्वाचन परिषद (सीईपी) ने कहा कि हैती के पांच विभागों में बीते कुछ घंटों के दौरान कम से कम दो मतदान केंद्रों पर हमले सहित गंभीर घटनाएं घटी हैं, जिसके कारण यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “सुरक्षा स्थितियां बिगड़ने तथा चुनावी प्रक्रिया को खतरे के मद्देनजर, सीईपी ने 24 जनवरी को होने वाले चुनाव …

Read More »

रोबोट मनुष्य की जगह नहीं ले पाएंगे : अखबार

भविष्य की यह तस्वीर पुलित्जर पुरस्कार विजेता न्यूयॉर्क टाइम्स के तकनीकी संवाददाता जॉन मोरकॉफ ने अपनी नई पुस्तक ‘मशींस ऑफ लविंग ग्रेस’ में प्रस्तुत की है, जिसमें सिलिकॉन वैली के लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि अल एरा (कृत्रिम बुद्धि) के युग में मानव की भूमिका कैसी होगी। बीजिंग में समाचार एजेंसी को दिए एक साक्षात्कार में …

Read More »

पेरिसा हमला : बेल्जियम में 11वां व्यक्ति आरोपित

पेरिस में 13 नवंबर को हुए हमलों से संबंधित मामले में जाकरिया जे. पर आतंकवादी समूह की गतिविधियों में शामिल होने व आतंकवाद से संबंधित हत्याओं के लिए आरोपित किया गया। संघीय अभियोजक ने कहा कि उसे मोलेनबीक में 20 जनवरी को एक घर की तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। इसके एक दिन बाद उस घर के निकट …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493