विश्व

चीन गैर-ऑटो कंपनियों को एनईवी उत्पादन की अनुमति देगा

मियाओ ने कहा, “दर्जनों गैर-ऑटो कंपनियों ने एनईवी के उत्पादन के लिए लाइसेंस का आवेदन किया है। मंत्रालय उनकी योग्यता की समीक्षा कर रहा है।” मियाओ ने एक समाचार ब्रीफिंग में बताया, “मेरा मानना है कि निकट भविष्य में कई कंपनियों को एनईवी के उत्पादन के लिए लाइसेंस मिलेगा।” विश्व का सबसे बड़ा ऑटो-निर्माता देश चीन अपनी प्रदूषण संबंधी समस्याओं …

Read More »

चीन : खेल संस्थान में पकड़े गए चोर ने खुद बुलाई पुलिस

वूहान इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने अपने विद्यार्थियों को सतर्क किया था कि कई चोर हाल में इलाके में दाखिल हुए हैं। सर्विलांस कैमरों ने चोर की तस्वीरें कैद कर ली थी, जिन्हें बाद में कैंपस में चस्पा कर विद्यार्थियों को उन पर गौर करने के लिए कहा गया था। चोर बुधवार रात दोबारा संस्थान में घुसा। इस बार उसने …

Read More »

चीन के सबसे ऊंचे पैगोडा की मरम्मत लगभग पूरी

यह पैगोडा हेबेई प्रांत के डिंगझौ शहर के कैयुआन देवालय में स्थित है। यह ईंट से निर्मित देश की मौजूदा सबसे ऊंची टावर है। 936 साल पुराने ईंट और लड़की से बने इस पैगोडा की ऊंचाई 83.7 मीटर है। इसके मरम्मत के काम में जुटे एक नवीकरण विशेषज्ञ चेन जुन्फेंग ने कहा कि यह 1884 में आए एक भूकंप में …

Read More »

मालदीव की राजधानी में संदिग्ध उपकरण मिला

माले, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मालदीव में सुरक्षा बलों को राजधानी माले के पश्चिमी इलाके में गुरुवार को संदिग्ध उपकरण मिला। आशंका जताई जा रही है कि यह बम हो सकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, संदिग्ध सामान न्यू हार्बर और अमीनी मागू के चौराहे के पास बरामद किया गया। इसके बाद इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी …

Read More »

‘फॉक्स हंट’ अभियान के तहत 627 भगोड़े पकड़े

मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह अभियान इस साल अप्रैल में शुरू हुआ। शनिवार तक अभियान के तहत 63 देशों या विदेशी क्षेत्रों से 627 संदिग्ध पकड़े गए या उन पर मुकदमे दर्ज किए गए। बयान में कहा गया कि 627 संदिग्धों में से 365 को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जबकि 258 ने …

Read More »

ईरान ने अमेरिकी दूतावास पर कब्जे की 36वीं बरसी मनाई

तेहरान, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान वासियों ने बुधवार को तेहरान में ईरानी विद्यार्थियों के समूह द्वारा अमेरिका के दूतावास को अपने नियंत्रण में लेने की 36वीं सालगिरह के मौके पर एक रैली निकाली। इस क्रम में प्रदर्शनकारी तेहरान के मध्य स्थित पूर्व अमेरिकी दूतावास के सामने एकत्रित हुए। इस दूतावास को अब ‘जासूसी की मांद’ कहा जाता है। प्रदर्शकारी हाथ …

Read More »

दिन में 6 घंटे खड़े रहने से मोटापे का खतरा होगा कम

न्यूयॉर्क, 5 नवंबर (आईएएनएस)। दिन में कम से कम छह घंटे खड़े रहने से मोटापा होने की संभावना 32 फीसदी घट सकती है। जर्नल मायो क्लीनिक में प्रकाशित एक शोध में यह दावा किया गया है। अमेरिकन कैंसर सासायटी के केरेम शुवल की अगुवाई में एक शोध टीम ने 2010 से 2015 के बीच 7,000 से अधिक वयस्कों पर मोटापे …

Read More »

दक्षिण चीन सागर में सभी पक्ष घोषणा का पालन करेंगे : पर्रिकर

कुआलालंपुर, 4 नवंबर (आईएएनएस)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा बुधवार को कहा कि भारत को उम्मीद है कि दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में विवाद वाले सभी पक्ष 2002 की घोषणा का अनुपालन करेंगे और इसका प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही विवादों का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। पर्रिकर ने यहां बुधवार को आयोजित आसियान …

Read More »

10 साल में 700 पत्रकारों की हत्या, सिर्फ एक मामले में सजा

लंदन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बीते 10 सालों में दुनिया भर में 700 से अधिक पत्रकारों की हत्याएं हुई हैं। दुखद यह है कि इन तमाम मामलों में महज एक में ही दोषी को सजा हुई। लंदन, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बीते 10 सालों में दुनिया भर में 700 से अधिक पत्रकारों की हत्याएं हुई हैं। दुखद यह है कि इन तमाम …

Read More »

हुईझू में हर साल बनते हैं 26 करोड़ मोबाइल फोन

गुआंगडोंग प्रांत की हुईझू सरकार ने अगले एक दशक के लिए अपनी महत्वाकांक्षी योजना को तीन चरणों में विभक्त कर दिया है। यह साल 2015-17 के बीच बुनियादी सुविधाओं व ब्रांड निर्माण के लिए व्यापार लाने, डिजाइन व कोर औद्योगिक श्रृंखला विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। दिशा-निर्देशों के मुताबिक, साल 2018-20 के बीच इसका उद्देश्य अनुकूल नीतियां व अच्छा माहौैल …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493