विश्व

‘आईएस ने 3 बंदियों को प्राचीन खंभों में बांध कर उड़ा दिया’

दमिश्क, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया के ऐतिहासिक पालमाइरा शहर में तीन बंदियों की हत्या के लिए प्राचीन ऐतिहासिक मंदिरों के खंभों का सहारा लिया। बंदियों को इन खंभों से बांधकर इन्हें विस्फोट से उड़ा दिया। इससे बंदियों की हत्या भी हो गई और खंभे भी नष्ट हो गए। यह जानकारी मंगलवार को मानवाधिकार कार्यकर्ताओं …

Read More »

ईदी ने मोदी की अनुदान राशि की पेशकश ठुकराई

इस्लामाबाद, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल सत्तार ईदी ने मंगलवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक करोड़ रुपये की दानराशि की पेशकश ठुकरा दी। डॉन ने ‘ईदी फाउंडेशन’ के प्रवक्ता अनवर काजमी के हवाले से बताया, “ईदी ने मोदी का आभार व्यक्त किया है और उनकी वित्तीय मदद की पेशकश को विनम्रता से ठुकरा दिया है।” काजमी …

Read More »

ताइवान में डेंगू के 316 नए मामले

ताइपे, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। ताइवान में डेंगू के 316 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह मई 2015 से डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर 27,736 हो गई है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने मंगलवार को नए आंकड़े जारी किए। ताइवान में डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों काओसियंग और तेनान में सोमवार को डेंगू के नए मामले सामने …

Read More »

चीन ने अमेरिका कहा, दक्षिण चीन सागर से रहे दूर

वांग का यह बयान दक्षिण चीन सागर की विवादित सीमा रेखा में चीन द्वारा निर्मित कृत्रिम द्वीपों के नजदीक मंगलवार तड़के अमेरिकी नौसेना जहाज द्वारा गश्त लगाने के बाद आया है। वांग ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। यदि यह सच है तो हम अमेरिका को सलाह देंगे कि वह इस संदर्भ में कुछ भी करने से …

Read More »

चीन : सीपीसी बैठक में पंचवर्षीय योजनाओं का खाका होगा पेश

चीन में 2008 की आर्थिक मंदी के बाद बाजारों में गिरावट से सुधार तक के स्तर को ‘न्यू नॉर्मल’ के नाम से संबोधित किया गया। यह बैठक सोमवार को बीजिंग में शुरू हुई, जिसमें सीपीसी की केंद्रीय समिति के लगभग 200 सदस्य शामिल हुए। बैठक गुरुवार को समाप्त होगी। पहले दिन की बैठक में हुई चर्चा की जानकारी जारी नहीं …

Read More »

मियामी का रेत का किला दुनिया में सबसे ऊंचा

मियामी, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में मियामी शहर ने दुनिया का सबसे बड़ा रेत का किला बनाकर ब्राजील का गिनीज रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को यह जानकारी मीडिया को दी गई। इएफइ न्यूज के मुताबिक, गिनीज के प्रतिनिधियों ने दक्षिणी मियामी तट पर सोमवार को रेत के किले को आधिकारिक तौर पर माप कर उसे 15.87 …

Read More »

भारतवंशी अमेरिकी फिल्मकार ने न्यूयार्क उत्सव में जीता पुरस्कार

न्यूयार्क, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। एमी पुरस्कार नामित भारतीय-अमेरिकी फिल्मकार त्रिलोक मलिक ने मैनहट्टन अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में बहुसांस्कृतिक कला में एक विशेष उत्कृष्ट उपलब्धि के रूप में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार जीता। इस फिल्मोत्सव में विश्व स्तर की फिल्मों में सबसे विविध चयन होता है और यह सामाजिक मुद्दों पर ध्यान देता है। मलिक की ‘लोनली इन अमेरिका’, ‘खुशियां’ और ‘ऑन …

Read More »

अफगानिस्तान में भूकंप में मरने वालों की संख्या 83 हुई

काबुल, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हो गई है। मीडिया र्पिोट में मंगलवार को यह जानकारी मिली। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र हिंदुकुश पर्वत श्रृंखलाथी। भूकंप में 300 लोग घायल हो चुके हैं और 4,000 के करीब घर तबाह हुए हैं। …

Read More »

चीन ने लांच किया नया उपग्रह

समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक, चीन के गान्सू प्रांत के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से सोमवार को तियान्हुई-1सी उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया। इस उपग्रह को चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्प (सीएएसटीसी) की सहयोगी एजेंसी ने डिजाइन किया है। यह तियानहुई-1 श्रृंखला का तीसरा उपग्रह है। इसका इस्तेमाल वैज्ञानिक परीक्षणों, भू-संसाधन सर्वेक्षण, मानचित्रण, फसल की पैदावार के आकलन …

Read More »

‘किंग कॉन्ग’ का सीक्वल ऑस्ट्रेलिया में फिल्माया जाएगा

मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि फिल्म में टॉम हिडलस्टन, सैमुअल जैक्सन, ब्री लार्सन और जॉन गुडमैन होंगे। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य की प्रमुख अन्नासटासिया पलस्जक्जुक ने कहा, “फिल्म की शूटिंग से क्वींसलैंड निवासी 60 लोगों को रोजगार मिलेगा, जिन्हें सूचीबद्ध कर लिया गया है।” टेलीविजन प्रोडक्शन फर्म ‘स्क्रीन क्वींसलैंड’ की प्रमुख ट्रैसी विएरा ने कहा कि ‘किंग …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493