विश्व

रिपब्लिकन समर्थक नए हिंदू समूह की नजर भारतवंशियों पर

वाशिंगटन, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक प्रबल समर्थक ने अमेरिकी सदन के पूर्व अध्यक्ष और रिपब्लिकन पार्टी के नेता न्यूट गिंगरिक को अपने उस अभियान में शामिल कर लिया है, जिसका मकसद भारतीय मूल के अमेरिकियों को रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन में खड़ा करना है। आम तौर से माना जाता है कि भारतवंशियों का झुकाव डेमोक्रेटिक पार्टी …

Read More »

संयुक्त राष्ट्र को सहयोग देगा चीन : शी

शी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान की नई प्रणाली से जुड़ेगा और शांतिरक्षक स्थाई पुलिस बल की स्थापना तथा 8,000 वैकल्पिक शांति रक्षक बल बनाने की दिशा में काम करेगा। इसके अतिरिक्त चीन 10 साल के लिए एक अरब डॉलर की पूंजी के साथ चीन-संयुक्त राष्ट्र शांति एवं विकास कोष …

Read More »

थाईलैंड में लोकतंत्र लौटेगा : प्रधानमंत्री

बैंकॉक, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने साल 2017 में देश में लोकतंत्र की वापसी के प्रति भरोसा जताया है। बैंकॉक पोस्ट की एक रपट के मुताबिक, उन्होंने यह घोषणा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 70वें सत्र से अलग संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के साथ एक बैठक के दौरान की। सरकार के एक प्रवक्ता ने …

Read More »

मोदी का अमेरिकी दौरा समाप्त, ओबामा से मिले, सुरक्षा परिषद में सुधार पर जोर (लीड-1)

न्यूयॉर्क, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच दिवसीय अमेरिका यात्रा का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ जलवायु परिवर्तन पर वार्ता की और शांति अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र के एक सम्मेलन के दौरान सुरक्षा परिषद में सुधार पर जोर दिया। मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान वेस्ट कोस्ट, …

Read More »

मोटरबोट विस्फोट जांच में मालदीव ने मांगी विदेशी मदद

माले, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। मालदीव के राष्ट्रपति के मोटरबोट में हुए विस्फोट की जांच करने के लिए विदेशी जांचकर्ताओं की एक टीम मालदीव पहुंचेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम, उनकी पत्नी फातिमा इब्राहिम और अन्य कर्मचारियों को लेकर जा रही बोट सोमवार को जब राजधानी माले के मुख्य तट पर पहुंचने वाली थी, तब उसमें हुए …

Read More »

आईएस समर्थकों को अब अफसोस : गनी

काबुल, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के समर्थकों को अब अफसोस हो रहा है। खामा प्रेस के अनुसार, गनी ने बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “यह बताना इतिहासकारों का काम है कि किसने और कब उन्हें सहयोग दिया और कब उन्हें अफसोस हुआ है।” उन्होंने कहा …

Read More »

चीन में तूफान दुजुआन ने दी दस्तक

फुजियान मौसम विभाग के मुताबिक, यह तूफान चीन के तटीय शहर पुतियन में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8.50 बजे पहुंचा। इस दौरान हवा की रफ्तार 33 मीटर प्रति सेकंड तक रही। राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद तूफान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा। तूफान के मंगलवार रात तक जिआंग्सी प्रांत पहुंचने का अनुमान है। फुजियान …

Read More »

भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अधिक सैनिकों को भेजेगा

न्यूयॉर्क, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने दुनियाभर में चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में 850 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने की सोमवार को घोषणा की। साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र शांति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत शहीद हुए संयुक्त राष्ट्र शांतिदूतों के सम्मान में …

Read More »

ओबामा ने गलती से कहा ‘राष्ट्रपति मोदी’

न्यूयॉर्क, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के आखिर में एक बयान देते हुए गलती से उन्हें ‘राष्ट्रपति मोदी’ कहकर संबोधित किया। ओबामा की यह वीडियो व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर पोस्ट की गई है, जिसमें उन्होंने कहा, “हमें स्वच्छ ऊर्जा के प्रति ‘राष्ट्रपति मोदी’ की महत्वाकांक्षी …

Read More »

शी अमेरिका दौरा समाप्त कर चीन रवाना

शी 22 सितम्बर को अमेरिका के सिएटल पहुंचे थे, जहां उन्होंने चीन-अमेरिका गवर्नर्स फोरम में हिस्सा लिया और स्वागत भोज में चीन-अमेरिका संबंधों पर भाषण दिया। उन्होंने चीन और अमेरिका के बीच संबंधों के नए मॉडल के ठोस प्रयासों का आह्वान करते हुए अपने भाषण में सुझाव दिया कि दोनों देशों को एक-दूसरे की रणनीतिक आकांक्षाओं को भलीभांति समझना चाहिए, …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493