विश्व

चीनी नागरिक के अपहरण की पुष्टि में जुटा है चीन

आतंकवादी समूह आईएस के आधिकारिक ऑनलाइन पत्रिका में इससे पहले दावा किया गया था कि समूह ने चीन के एक सलाहकार व नॉर्वे के एक व्यक्ति को अगवा कर लिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने रपट को संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि चीन हालात की पुष्टि के काम …

Read More »

तिब्बत के परंपरागत छपाई वाले सूत्र की जबरदस्त मांग

ल्हासा, 10 सितम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। छोद्रोन तिब्बती महिला हैं। पिछले एक साल से वह स्थानीय बौद्ध मठ से काष्ठपात्र पर प्रिंट किए सूत्र को पाने की आस लगाए हुए हैं। लेकिन उनकी आस पूरी नहीं हो रही है। परंपरागत और सुंदर धार्मिक लेख को पाने के लिए उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि कतार में उनसे आगे कई लोग हैं। …

Read More »

ऑक्सीजन के बिना भी एलियन का जीवन संभव : शोध

टोक्यो, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। अभी तक यही माना जाता था कि जीवन के लिए ऑक्सीजन बेहद जरूरी है, लेकिन जापान के एक वैज्ञानिक ने एक अवधारणा में इस बात को सामने रखा है कि सौर मंडल से बाहर के ग्रहों में जहां अजैव ऑक्सीजन की भरमार है, वहां इसके बिना भी जीवन संभव है। जापान के एस्ट्रोबायोलॉजी सेंटर ऑफ नेशनल …

Read More »

किसी को मोदी के इरादे का नहीं पता : पाकिस्तानी अखबार

इस्लामाबाद, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान को अच्छी तरह मालूम है कि वह क्या चाहता है, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या चाहते हैं, इस बारे में कोई सुनिश्चित रूप से कुछ नहीं जानता। यह बात एक पाकिस्तानी अखबार के संपादकीय में कही गई है। समाचारपत्र ‘द नेशन’ ने गुरुवार को अपने संपादकीय में लिखा कि मोदी की विदेश नीति …

Read More »

ऑस्ट्रेलिया : मैक्डोनाल्ड में महिला की गोली मारकर हत्या

ब्रिस्बेन, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में मैक्डोनाल्ड रेस्तरां में गुरुवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूज चैनल ‘एबीसी’ की रपट के मुताबिक, गोल्ड कोस्ट शहर के सिंगतो ड्राइव के रेस्तरां के भोजन क्षेत्र में 57 वर्षीय व्यक्ति ने 49 वर्षीया महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद को …

Read More »

हांगकांग में मानव तस्कर गिरोह पकड़ा गया

हांगकांग, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। हांगकांग में पुलिस और आव्रजन विभाग ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो वियतनाम के लोगों को कथित तौर पर अवैध रूप से हांगकांग लाने का काम करता था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की गुरुवार की रपट के अनुसार, पुलिस और आव्रजन विभाग के संयुक्त अभियान में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें वियतनामी …

Read More »

पहली भारतवंशी बनीं कैलिफोर्निया में पोस्टमास्टर

न्यूयॉर्क, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया के साकरामेंटो में एक भारतवंशी अमेरिकी महिला बीते 166 वर्षो बाद पोस्टमास्टर बनने वाली पहिली महिला हैं। अमेरिकन बाजार न्यूज पोर्टल की बुधवार की रपट के मुताबिक, जगदीप ग्रेवाल कुल 1,004 कर्मचारियों का नेतृत्व करेंगी, जो 537 शहरी मार्गो व 94 ग्रामीण मार्गो पर पत्रों का वितरण करते हैं। पंजाब विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर …

Read More »

पश्चिमी आस्ट्रेलिया ने मूल निवासियों को संवैधानिक मान्यता दी

पर्थ, 10 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिमी आस्ट्रेलिया की राज्य संसद में गुरुवार को एक विधेयक पारित कर आदिवासी समुदाय को पश्चिमी आस्ट्रेलिया राज्य के संरक्षक और आदि नागरिक के रूप में मान्यता दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सांसद जोसी फेरर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि विधेयक पारित हो गया। उन्होंने कहा कि अब इससे आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों …

Read More »

जापान : अश्लील बाल साहित्य में रिकार्ड बढ़ोतरी

टोकियो, 10 सितंबर (आईएएनएस)। जापान में इस साल की पहली छमाही के दौरान बच्चों को शिकार बनाकर अश्लील बाल साहित्य तैयार करने के मामले में रिकार्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पुलिस की एक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। क्योदो न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी की शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस ने अश्लील बाल साहित्य …

Read More »

गंभीर अस्थमा के इलाज की संभावना बढ़ी

लंदन, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। यूरोप में एक महत्वपूर्ण अध्ययन में गंभीर अस्थमा के कुछ महत्वपूर्ण लक्षणों की पहचान आसान हुई है, जिससे भविष्य में अस्थमा से पीड़ित रोगियों के इलाज में सहायता मिलेगी। अध्ययन में 11 देशों के वयस्क प्रतिभागियों के चार समूहों को शामिल किया गया और उन पर एक वर्ष तक नजर रखी गई। समूह में गंभीर अस्थमा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493