विश्व

ब्राजील की राष्ट्रपति करेंगी नए बजट का निर्धारण

रियो डी जनेरियो, 24 मार्च (आईएएनएस)। आर्थिक संकट जूझ रहे ब्राजील के नए संघीय बजट का निर्धारण राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ करेंगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि मंत्री केटिया अब्रियू ने ब्राजिलिया में सोमवार को कहा, “सभी मंत्रालय अपनी बड़ी प्राथमिकताओं की सूची बनाएंगे और राष्ट्रपति इनका मूल्यांकन करेंगी।” वर्ष 2015 का संघीय बजट सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) …

Read More »

आधुनिक सिंगापुर के जनक ली कुआन का निधन (राउंडअप)

सिंगापुर/वाशिंगटन, 23 मार्च (आईएएनएस)। आधुनिक सिंगापुर के जनक और देश के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यू का सोमवार को निधन हो गया। वह 91 साल के थे। वह पिछले एक माह से बीमार थे। उन्होंने सोमवार तड़के स्थानीय समयानुसार 3.18 बजे सिंगापुर जनलर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। सिंगापुर के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कुआन के निधन …

Read More »

श्रीलंका : सिरिसेना ने तमिलों को भूमि वापस लौटाई

कोलंबो, 23 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने सोमवार को देश के उत्तरी क्षेत्र में सेना द्वारा कब्जे में ली गई जमीन उसके वास्तविक मालिकों को सौंप दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया कि तमिल बहुल उत्तरी इलाके में भूमि के मुद्दे को हल कर लिया जाएगा और उच्च सुरक्षा क्षेत्रों के रूप में …

Read More »

ट्विटर पर लैंगिक भेदभाव का आरोप

न्यूयार्क, 23 मार्च (आईएएनएस)। पूरी दुनिया में सोशल नेटवर्किं ग के क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हो चुके ट्विटर के कार्यालय में क्या महिलाओं के प्रति भेदभाव का रवैया है? ट्विटर की एक पूर्व कर्मचारी का दावा है कि हां ऐसा है। टिना हुआंग के लिंकेडिन प्रोफाइल के अनुसार वह अक्टूबर 2009 से जून 2014 के बीच ट्विटर के लिए काम …

Read More »

सीरिया : हवाई हमलों में 6 माह में 1953 मरे

बेरूत, 23 मार्च (आईएएनएस)। सीरिया में जिहादियों के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन द्वारा की गई बमबारी में बीते छह माह में 1,953 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एफे ने सीरिया में मावाधिकार पर्यवेक्षक (एसओएचआर) के हवाले से अपनी रपट में यह जानकारी दी है। हताहत होने वालों …

Read More »

चीन, ईयू का संयुक्त अंतरिक्ष अभियान

लंदन, 23 मार्च (आईएएनएस)। चीन और यूरोपीय संघ ने कम लागत वाला एक अंतरिक्ष अभियान शुरू करने के लिए हाथ मिलाया है। पत्रिका ‘नेचर’ की रपट के मुताबिक, इस प्रस्तावित परियोजना को ‘डिस्कवरिंग द स्काई एट द लॉगेस्ट वेवलेंथ्स’ (डीएसएल) नाम दिया गया है। हाल ही में समाप्त हुई यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और चीनी विज्ञान अकादमी (सीएएस) की बैठक …

Read More »

पाकिस्तान में ब्लॉगिंग साइट ‘वर्डप्रेस’ बंद

इस्लामाबाद, 23 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में ब्लॉगिंग वेबसाइट ‘वर्डप्रेस’ डॉट कॉम बंद हो गई है। सोमवार को जारी एक मीडिया रपट में यह जानकारी दी गई। ‘डान ऑनलाइन’ की रपट के मुताबिक, पाकिस्तान में रविवार को वेबसाइट पूरी तरह बंद थी। हालांकि अभी पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) की ओर से इस प्रतिबंध के आधिकारिक होने के विषय में कोई आधिकारिक …

Read More »

पाकिस्तान में 7 साल बाद गणतंत्र दिवस परेड

इस्लामाबाद, 23 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान में सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर सात साल बाद सेना की परेड हुई। इससे पहले 2008 के गणतंत्र दिवस समारोह में सेना की परेड हुई थी। बीच में सुरक्षा कारणों से इसे बंद कर दिया गया था। पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस को पाकिस्तान दिवस भी कहा जाता है। पाकिस्तान के लाहौर में 23 …

Read More »

उत्तर कोरिया में आग पर नियंत्रण (लीड-1)

सिओल, 23 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई सीमा की ओर फैल रही उत्तर कोरिया की आग पर काबू पा लिया गया है। यह आग सोमवार तड़के लगी थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सरकारी स्वामित्व वाले वाईटीएन न्यूज ने बताया कि सोमवार सुबह असैन्य क्षेत्र के उत्तर में 600 मीटर दूर स्थित उत्तर कोरियाई सुरक्षा चौकी के पास लगी आग पाजू …

Read More »

स्वाइन फ्लू से 2000 मौतें हुईं : माकपा

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को देश में स्वाइन फ्लू के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बीमारी से लगभग 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है। माकपा ने एक बयान में कहा कि स्वाइन फ्लू के कारण अन्य हजारों लोग बीमार भी हुए। बयान में कहा गया है, “दुर्भाग्य से, …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493