विश्व

मिस्र में सिसी नहीं बनाएंगी राजनीतिक पार्टी

काहिरा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मंगलवार को कहा कि वह राजनीतिक पार्टी का गठन विशेषकर उस समय नहीं करना चाहते जब चंद महीनों में संसदीय चुनाव कराए जाने हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विभिन्न पार्टियों के नेताओं और प्रतिनिधियों के साथ दो दिनों तक बैठक करने के बाद सिसी ने कहा कि वह …

Read More »

कीड़ों से सीखेंगे अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ रहने का नुस्खा

वॉशिंगटन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लंबी अवधि तक अनुसंधान में लगे अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ बने रहने के लिए गोलकृमी अहम मदद मिल सकती है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर किए गए दो परीक्षणों से अंतरिक्ष यात्रियों में पाई जाने वाली हड्डी और मांसपेशियों में क्षरण जैसी शारीरिक समस्याओं के निदान का पता …

Read More »

कैमरुन में बोको हरम के 143 आतंकवादी ढेर

नैरोबी, 13 जनवरी (आईएएनएस)। कैमरुन के सुरक्षा बलों के साथ झड़प में बोको हरम के कम से कम 143 आतंकवादी मारे गए। कैमरुन के संचार मंत्री इस्सा बकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस झड़प से पहले बोको हरम के आतंकवादियों ने सोमवार को कब्जा करने के उद्देश्य से नाइजीरिया की सीमा के निकट देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित …

Read More »

एयरएशिया हादसा : जांच रिपोर्ट 1 साल बाद

जकार्ता, 13 जनवरी (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में एयरएशिया विमान (क्यूजेड 8501) हादसे की जांच की अंतिम रिपोर्ट के प्रकाशित होने में कम से कम एक साल का वक्त लगेगा। इंडोनेशिया के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इंडोनेशिया ट्रांसपोर्ट सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष ततांग कुर्नियादी के हवाले से कहा, “विमान हादसे की जांच के तमाम …

Read More »

पाकिस्तान, अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करेगा (राउंडअप)

इस्लामाबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादी समूहों से मुकाबला करना चाहिए जिन्होंने भारत, अमेरिका तथा अफगानिस्तान के हितों को प्रभावित किया है, साथ ही उन्होंने आतंकवाद से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पाकिस्तान को 25 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा की। भारत यात्रा के बाद पाकिस्तान पहुंचे …

Read More »

चीन में मिलीं बौद्ध धर्मगुरुओं की अस्थियां

बीजिंग, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पुरातत्ववेत्ताओं ने चीन के ह्यूबेई प्रांत में एक प्राचीन मकबरे से पांच बौद्ध धर्मगुरुओं की अस्थियां खोजी हैं। माना जा रहा है कि ये अस्थियां बौध धर्मगुरुओं के दाह संस्कार के बाद राख से एकत्रित की गई हैं। बौद्ध धर्म में इन अस्थियों या अस्थि अवशेषों को ‘शरीर’ कहा जाता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शियांगयांग …

Read More »

भारत दौरे के कारण पेरिस नहीं जा सके केरी

वॉशिंगटन, 13 जनवरी (आईएएनएस) । फ्रांस में आतंकवादी हमलों के बाद आयोजित एकता मार्च में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के हिस्सा न ले पाने के बाद वाशिंगटन ने स्वीकार किया है कि मार्च के लिए अमेरिका को एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजना चाहिए था। लेकिन अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से राष्ट्रपति बराक ओबामा पेरिस नहीं …

Read More »

तेल मूल्य गिरावट से झेलने में ईरान सक्षम : रूहानी

तेहरान, 13 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि बाजार में तेल की कीमतों में हो रही गिरावट से होने वाले नुकसान का ईरान सामना कर लेगा और मौजूदा हालात से बाहर निकल आएगा। रूहानी ने कहा, “उन्हें लगता है कि उन्होंने ईरान को एक नई परेशानी में डाल दिया है। लेकिन आप सभी को …

Read More »

मिस्र में 10 आतंकवादी ढेर

काहिरा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र के उत्तर में स्थित सिनाई में एक अगवा पुलिस अधिकारी की तलाश में एक सैन्य कार्रवाई के दौरान 10 आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंगलवार सुबह एक गांव में अगवा पुलिस अधिकारी भी मृत मिला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, रविवार को पुलिसकर्मी बस से सिनाई के उत्तर …

Read More »

अफगानिस्तान में 10 आतंकवादी ढेर

काबुल, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में तालिबान के एक ठिकाने पर मंगलवार को सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान 10 आतंकवादी मारे गए। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रवक्ता मोहम्मद रसूल जजई के हवाले से कहा, “राष्ट्रीय सेना की इकाइयों ने नावा जिले के तारेख इलाके में कार्रवाइयों को अंजाम दिया, …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493