विश्व

बहरीन में इमारत की छत से गिरकर भारतीय की मौत

मनामा, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बहरीन में एक तीन मंजिला इमारत की छत से गिरकर एक भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई। गल्फ डेली न्यूज की खबर के मुताबिक, घटना गुदैबिया शहर की है। मृतक की पहचान असीर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति सुबह साढ़े सात बजे मृत पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

ईरान ने सीरिया में मिसाइल हमले शुरू किए

तेहरान, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प ने पिछले महीने एक सैन्य परेड पर जानलेवा हमले की प्रतिक्रिया स्वरूप सोमवार को मिसाइल और ड्रोन के साथ सीरिया में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने की घोषणा की। बीबीसी की खबर के मुताबिक, एक बयान में कहा गया है कि अभियान में रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प ने छह मध्यम श्रेणी …

Read More »

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी अमेरिकी समकक्ष पोम्पियो, एनएसए से मिलेंगे

इस्लामाबाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी वाशिंगटन में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के साथ दूसरी बैठक करेंगे। वह अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन के साथ भी वार्ता करेंगे। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र के लिए न्यूयॉर्क का दौरा करने के बाद कुरैशी रविवार …

Read More »

ट्रंप प्रशासन ने नेट निरपेक्षता को लेकर कैलिफोर्निया पर मुकदमा ठोका

सैन फ्रांसिस्को, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कैलिफोर्निया के नए इंटरनेट निरपेक्षता (नेट न्यूट्रैलिटी) कानून को रद्द करने केलिए अभियोग चलाया है। इस कानून पर कैलिफोर्निया के गवर्नर जेरी ब्राउन ने कुछ ही घंटे पहले हस्ताक्षर किए थे। यूएसए टुडे के मुताबिक, रविवार दोपहर को जिन 34 बिलों पर हस्ताक्षर किए गए, उनमें से एक यह …

Read More »

इंडोनेशिया : भूकंप, सुनामी में मारे गए सामूहिक कब्र में दफनाए जाएंगे

जकार्ता, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया प्रशासन सोमवार को भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में मारे गए सैकड़ों लोगों को सामूहिक तौर पर दफन करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर 28 सिंतबर को भूकंप आया था। खोज एवं राहत अभियान अभी भी जारी है। समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) …

Read More »

अमेरिका, कनाडा के बीच नाफ्टा समझौते को लेकर सहमति

वाशिंगटन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका और कनाडा के बीच उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) पर आखिरी मिनट पर सहमति बनी। ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समझौते को बनाए रखने के लिए सप्ताहांत में हुई बैठकों के बाद रविवार रात को इस पर सहमति बनी। यह समझौता अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको तीनों ही देशों के लिए महत्वपूर्ण …

Read More »

अमेरिकी युद्धपोत दक्षिण चीन सागर में दिखा

वाशिंगटन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी वायुसेना का एक विमान दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीपों में देखा गया। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है। अमेरिका के दो सैन्य अधिकारियों ने सीएनएन को बताया कि लक्ष्यभेदी मिसाइल विध्वंसक विमान यूएसएस डेकाटूर रविवार को स्प्रैटली द्वीपों की गेवन और जॉनसन चट्टानों के 12 समुद्री मील के दायरे में …

Read More »

टोक्यो के शेयर मिले-जुले रुख के साथ खुले

टोक्यो, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। टोक्यो के शेयर सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ खुले। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 225 इश्यू निक्केई स्टॉक एवरेज 101.68 अंकों यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 24,221.72 पर रहा। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज पर टॉपिक्स सूचकांक 2.71 अंकों यानी 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,814.54 पर रहा।

Read More »

जापान में तूफान ‘ट्रामी’ से 2 की मौत

टोक्यो, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर जापान में तूफान ‘ट्रामी’ की वजह से दो लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 120 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह इस सीजन का 24वां तूफान है, जिसने पश्चिमी जापान में रात लगभग आठ बजे दस्तक दी। इसके साथ ही बारिश और तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। स्थानीय मीडिया …

Read More »

टेस्ला चेयरमैन का पद छोड़ने को राजी हुए एलन मस्क (लीड-1)

न्यूयॉर्क, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की कार विनिर्माता कंपनी टेस्ला इंक के संस्थापक एवं सीईओ एलन मस्क अगले तीन साल के लिए कंपनी के चेयरमैन का पद छोड़ने को राजी हो गए हैं। उन्होंने अपने वकीलों और टेस्ला के निवेशकों के दबाव में चेयरमैन पद से इस्तीफा देने पर सहमति जताई है। इसके अलावा सिक्योरिटी संबंधी फर्जीवाड़े के आरोपों का …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493