विश्व

रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध की तैयारी कर रहा अमेरिका

वाशिंगटन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने रूस के क्रीमिया पर नियंत्रण को खारिज करते हुए ‘क्रीमिया घोषणापत्र’ को जारी करने के बाद कहा कि वह रूस पर नए प्रतिबंध विधेयक को लेकर कांग्रेस के साथ कार्य करने को प्रतिबद्ध हैं। सीनेट विदेश संबंध समिति के समक्ष बयान देते हुए पोम्पियो ने बुधवार को कहा कि वह …

Read More »

हल्दी का आइड्रॉप ग्लूकोमा के इलाज में कारगर

लंदन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय परिवारों में आम तौर पर मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली हल्दी का उपयोग आंख की ऑप्टिक नर्व को होने वाले नुकसान के इलाज में मददगार हो सकती है। इस नर्व के नुकसान से दृष्टि को नुकसान पहुंचने का खतरा होता है। इस शोध का प्रकाशन ‘जर्नल साइंसटिफिक रिपोर्ट्स’ में किया गया है। कुरकुमिन …

Read More »

पाकिस्तान चुनाव : रुझानों में पीटीआई को बढ़त से शेयर बाजार में तेजी

कराची, 26 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान आम चुनाव के शुरुआती रुझानों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को बढ़त मिलने से यहां शेयर बाजार में गुरुवार सुबह तेजी देखी गई। ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, देश में लगातार दूसरी बार लोकतांत्रिक सरकार के चुनाव के लिए हुए मतदान के एक दिन बाद पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में शुरुआती कारोबार में उछाल देखा गया। …

Read More »

जापान : रासायनिक हमले के 6 और दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाया

टोक्यो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। जापान में 1995 रासायनिक गैस हमले में बाकी बचे छह दोषियों को गुरुवार को फांसी दे दी गई। ये सभी एएमयू शिनरिक्यो संप्रदाय के पूर्व सदस्य थे। सरकारी सूत्रों ने इन छह दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाए जाने की पुष्टि की। इससे पहले इस संप्रदाय के संस्थापक शोको असहारा और उन छह पूर्व सहयोगियों …

Read More »

अफगानिस्तान : आत्मघाती हमले में एनडीएस के 4 अधिकारियों की मौत

काबुल, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के चार खुफिया अधिकारी गुरुवार तड़के आत्मघाती हमले में मारे गए। ‘टोलो न्यूज’ के मुताबिक, तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। काबुल पुलिस प्रमुख हाश्मत स्तानेकजइ के प्रवक्ता ने कहा कि बाग-ए-दाउद क्षेत्र में तड़के करीब पांच बजे हुए हमले में राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के चार सदस्यों की मौत हो गई। मामले की …

Read More »

अमेरिकी शेयर मजबूती के साथ बंद

न्यूयॉर्क, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी होने के बीच बुधवार को अमेरिकी शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 172.16 अंकों यानी 0.68 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,414.10 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 25.67 अंकों यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 2,846.07 पर बंद …

Read More »

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पाकिस्तान में आत्मघाती हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, 26 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को पाकिस्तान के क्वेटा में मतदान केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले की निंदा की। इस हमले में 31 लोगों की मौत हो गई थी। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि गुटेरेस ने पीड़ितों के परिवारजनों और पाकिस्तान सरकार एवं वहां के …

Read More »

चीन के शेयर मजबूती के साथ खुले

बीजिंग, 26 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के शेयर गुरुवार को मजबूती के साथ खुले। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 2,905.79 पर रहा। शेनझेन कंपोनेंट सूचकांक 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 9,467.56 पर रहा।

Read More »

्न’पाकिस्तान निर्वाचन आयोग इमरान, शाहबाज के खिलाफ कर सकता है कार्रवाई’

इस्लामाबाद, 25 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने बुधवार को 11वें आम चुनाव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ के वोट डालने के बाद मीडिया को संबोधित करने पर संज्ञान लिया है। आयोग ने इस आचरण को ‘आचार संहिता का उल्लंघन’ बताया है। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता नदीम कासिम ने …

Read More »

भारत, युगांडा के साथ व्यापार असंतुलन से निपटने का इच्छुक : मोदी

कंपाला, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि उनका देश युगांडा के साथ मौजूदा व्यापार घाटे का समाधान निकालने का इच्छुक है। मोदी ने यहां युगांडा-भारत बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा, “यदि मैं भारत-युगांडा संबंधों की तुलना करता हूं, तो मैं देखता हूं कि यह हम दोनों के लिए फायदेमंद है।” उन्होंने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493