विश्व

उत्तर कोरिया मीडिया का दक्षिण कोरिया से युद्ध की औपचारिक समाप्ति का आग्रह

सियोल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने सोमवार को दक्षिण कोरिया से आग्रह किया कि वह अप्रैल में दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान कोरियाई युद्ध को आधिकारिक रूप से समाप्त करने के लिए शांति संधि पर हस्ताक्षर करने को लेकर जताई गई सहमति के लिए शीघ्र प्रयास करे। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून …

Read More »

पाकिस्तान में ग्रेनेड हमले में 25 घायल

इस्लामाबाद, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के चागई जिले में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हथगोले हमले में 25 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार रात को कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के डलबैंडिन शहर में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के चुनाव अभियान कार्यालय में बैठे लोगों पर हथगोला फेंक दिया। पुलिस, …

Read More »

ईरान में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके

तेहरान, 23 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के कर्मन प्रांत के सिर्च में सोमवार अल सुबह रिएक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। समाचार एजेंसी सिन्हआ के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमंीटर की गहराई में 30.365 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 57.499 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज हुए। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान एवं …

Read More »

नवाज शरीफ को अस्पताल में भर्ती किया जाए : मेडिकल टीम

इस्लामाबाद, 23 जुलाई (आईएएनएस)। दिल और गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उन्हें मेडिकल टीम ने अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा है। जेल प्रशासन के अधिकारी ने सोमवार को समाचार पत्र डॉन को बताया कि सेवानिवृत्त जनरल अजहर कियानी की अगुवाई में मेडिकल …

Read More »

कनाडा : टोरंटो में रेस्तरां के बाहर गोलीबारी, कई घायल

टोरंटो, 23 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा के टोरंटो में एक रेस्तरां के बाहर गोलीबारी में कई लोग घायल हुए। ‘न्यूज कॉर्प आस्ट्रेलिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बंदूकधारी ने रेस्तरां के बाहर अंधाधुंध गोलिया चलाई, जिससे डरकर लोग जमीन पर लेट गए। टोरंटो पुलिस सार्जेट ग्लेन रसेल ने ‘सीएनएन’ को बताया कि रविवार रात 10 बजे के …

Read More »

इजरायल ने सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हमला किया

दमिश्क, 23 जुलाई (आईएएनएस)।इजरायल ने सीरिया के मध्य क्षेत्र के मेसाफ इलाके के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। समाचार एजेंसी ‘सना’ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने रविवार को हामा के मध्य प्रांत के ग्रामीण इलाके मेसाफ में सैन्य ठिकाने पर हमला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ‘सना’ के हवाले से बताया कि इस हमले में सैन्य ठिकाने को नुकसान …

Read More »

चीन में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बीजिंग, 23 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के मौसम विभाग ने शंघाई में तूफान ‘एम्पिल’ के दस्तक देने के बाद तूफानी बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने बयान में कहा कि गुआंगशी, गुआंग्डोंग, हेनान, जियांग्सु और शेडोंग में रविवार दोपहर से भारी बारिश हो रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गान्सू, इनर मंगोलिया, निंगशिया, …

Read More »

पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में पीटीआई उम्मीदवार की मौत

इस्लामाबाद, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में पाकिस्तान तहरीक-ए-तालिबान (पीटीआई) उम्मीदवार सरदार इकरामुल्ला गंडापुर की मौत हो गई। डेरा इस्माइल खान के कुलाची तहसील में उनके वानह को निशाना बनाकर किए गए हमले में इकरामुल्ला मारे गए। ‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, माना जा रहा है कि रविवार को गंडापुर एक चुनावी बैठक में शिरकत करने के …

Read More »

काबुल विस्फोट में 14 मरे, उपराष्ट्रपति बाल-बाल बचे

काबुल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में काबुल हवाईअड्डे के बाहर बम विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में देश केउपराष्ट्रपति अब्दुल राशिद दोस्तम बाल-बाल बचे हैं। दोस्तम लगभग एक साल बाद तुर्की से स्वदेश लौटे थे और उनके हवाईअड्डे से निकलने के कुछ ही मिनटों मे ंयह विस्फोट हुआ। ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को …

Read More »

इजरायल में समान सरोगेसी अधिकारों की मांग के लिए प्रदर्शन

तेल अवीव, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल में समलैंगिक (गे) जोड़ों और सिंगल फादर्स के लिए सरोगेसी अधिकारों की मांग के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। बीबीसी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी मध्य राबिन चौराहे पर इकट्ठा हुए और यातायात बाधित किया। एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इजरायली संसद ने बुधवार को सिंगल मदर्स और बच्चे पैदा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493