विश्व

पद्मा लक्ष्मी, एमी शूमर ने आव्रजकों के समर्थन में मार्च में हिस्सा लिया

लॉस एंजिल्स, 1 जुलाई (आईएएनएस)। आव्रजक परिवारों के समर्थन में निकाली गई रैली में केरी वाशिंगटन, अलिसिया रेनर, एमी शूमर, पद्मा लक्ष्मी, लिन-मैनुअल मिरांडा, अमेरिका फेरेरा व ली थॉम्पसन जैसी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से सीमा पर मां-बाप से अलग हुए बच्चों को मिलाने का आग्रह किया। टीएमजेड डॉट कॉम की …

Read More »

सियोल और प्योंगयांग के बीच समुद्री संपर्क बहाल

सियोल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर एवं दक्षिण कोरिया ने संबंध सुधार समझौते के तहत रविवार को समुद्री संचार को बहाल कर दिया। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, 10 साल में यह पहली दफा है कि जब दोनों देशों के सैन्य बेड़े समुद्र में तनाव और टकराव को नजरअंदाज करने के लिए रोडियो द्वारा संपर्क करने में सक्षम होंगे। योनपीओंग द्वीप …

Read More »

किम जोंग का चीन के साथ सीमावर्ती दौरे पर संबंध सुधार पर जोर

प्योंगयांग, 1 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग ने चीन से सटे सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे के दौरान बीजिंग के साथ आर्थिक संबंधों को लगातार मजबूत करने पर जोर दिया। समाचार एजेंसी एफे ने कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से कहा, “किम ने दोनों देसों की सीमा से सटी यालु नदी पर उत्तरी प्योनगान प्रांत …

Read More »

मेक्सिको में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव

मेक्सिको सिटी, 1 जुलाई (आईएएनएस)। मेक्सिको में रविवार को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में लगभग 8.9 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य मुकाबला दो प्रमुख दक्षिणपंथी पार्टियों पीआरआई और पीएएन के बीच होगा। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, एक ऐसे देश में जहां भ्रष्टाचार चरम पर है और हिंसा का स्तर बढ़ गया है। इसमें चौंकने वाली …

Read More »

अमेरिका में ट्रंप की आव्रजन नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

वाशिंगटन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के कई शहरों से हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आव्रजन नीतियों के विरोध में सड़कों पर उतर आए। इन प्रदर्शनकारियों ने ‘फैमिलीज बिलोंग टुगेदर’ के नारे लगाए। ये प्रदर्शन ट्रंप की जीरो टॉलरेंस नीति के लागू होने के लगभग दो महीने बाद हो रहे हैं। जीर टॉलरेंस नीति के तहत अमेरिका-मेक्सिको …

Read More »

फिलीपींस : एलजीबीटी समुदाय के अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरा जनसैलाब

मनीला, 1 जुलाई (आईएएनएस)। फिलीपींस में समलैंगिक विवाह को कानूनी दर्जा देने और समलैंगिकों को समान अधिकार दिए जाने की मांग के साथ हजारों की संख्या में लेस्बियन, गे, बाइसेक्शुअल और ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) समुदाय के सदस्य और उनके सहयोगी मरिकीना शहर में सड़कों पर उतर आए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हजारों की संख्या में लोग रंग-बिरंगे परिधानों में हाथों …

Read More »

परमाणु समझौते पर ईयू के प्रस्तावों का इंतजार : ईरान

तेहरान, 1 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान का कहना है कि उन्हें 2015 के अंतर्राष्ट्रीय परमाणु समझौते को बचाए रखने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) से अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासेमी कहते हैं कि यूरोपीय देश अभी भी अपने प्रस्तावों पर चर्चा कर रहे हैं। पिछले सप्ताह ईरान के उपविदेश मंत्री अब्बसा …

Read More »

अफगानिस्तान : बीते 24 घंटे में 25 आतकंवदी ढेर

काबुल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बीते 24 घंटों में 25 आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि 23 घायल हो गए। अफगान रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों में से पांच इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े हुए थे और बाकी तालिबानी लड़ाके थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बड़ी संख्या में हथियार और गोला …

Read More »

चीन संग व्यापार बढ़ाने किम ने सीमा का दौरा किया

सियोल, 30 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने बीजिंग के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने के स्पष्ट प्रयास में चीन से सटी अपनी देश की सीमा से लगे एक इलाके का दौरा किया। आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए की खबर के मुताबिक, किम ने उत्तरी प्योंगान प्रांत में सिंडो प्रदेश स्थित चीनी बागान का दौरा किया। इस प्रांत की सीमा …

Read More »

मुलर चाहते हैं फ्लाइन के लिए सजा में देरी

वाशिंगटन, 30 जून (आईएएनएस)। विशेष वकील रॉबर्ट मुलर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लाइन को सजा सुनाने में विलंब चाहते हैं, क्योंकि उनका कार्यालय और दोनों पक्ष इस मामले में किसी भी फैसले के लिए अभी तैयार नहीं है। सीएनएन ने शुक्रवार को फाइलिंग के हवाले से कहा, “विशेष वकील की जांच की स्थिति के कारण पार्टियां इस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493