विश्व

इजरायल की 2 मिसाइलें दमिश्क हवाईअड्डे के पास दागी गईं

दमिश्क, 26 जून (आईएएनएस)। इजरायल की दो मिसाइलें मंगलवार को आधीरात के बाद दमिश्क के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास दागी गईं। हालांकि, अभी तक इन हमलों के सटीक निशाने का पता नहीं चल पाया है। इजरायल लगातार सीरिया में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता रहा है, जिसमें दमिश्क का हवाईअड्डा भी शामिल है।

Read More »

चीन के युआन में कमजोरी

बीजिंग, 26 जून (आईएएनएस)। चीन की मुद्रा युआन में डॉलर के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। चीनी विदेशी मुद्रा विनिमय व्यापार प्रणाली में युआन 287 आधार अंक की कमजोरी के साथ डॉलर के मुकाबले 6.5180 पर रहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समता मूल्य …

Read More »

व्यापार तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी डॉलर में गिरावट

न्यूयॉर्क, 26 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और इसके प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के बीच व्यापार तनाव बढ़ने के बीच अमेरिकी डॉलर में गिरावट दर्ज की गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में सोमवार को बीते सत्र में यूरो 1.1662 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.1703 डॉलर पर रहा। ब्रिटिश पाउंड 1.3261 डॉलर के मुकाबले बढ़कर 1.3282 डॉलर रहा। आस्ट्रेलियाई डॉलर बीते …

Read More »

पाकिस्तान निगरानी उपग्रह छोड़ेगा

इस्लामाबाद, 25 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान घरेलू स्तर पर निर्मित पाकटीईएस-1ए निगरानी उपग्रह जुलाई में छोड़ेगा। डॉन न्यूज की रपट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सेंसर व कैमरों से लैस 258 किलोग्राम वजनी यह उपग्रह अंतरिक्ष में 610 किमी पर स्थित रहेगा और सूर्य के सापेक्ष इसकी स्थिति नहीं बदलेगी। निगरानी उपग्रह को दूर संवेदी उपग्रह (आरएसएस) के …

Read More »

आईएस विरोधी वैश्विक गठबंधन की बैठक मोरक्को में मंगलवार को

रबात, 25 जून (आईएएनएस)। मोरक्को अफ्रीका में इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा उत्पन्न खतरों पर चर्चा के लिए मंगलवार को इस आतकंवादी संगठन के खिलाफ वैश्विक गठबंधन की एक बैठक की मेजबानी करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि कार्रवाई के संदर्भ में गठबंधन की अपने तरह की यह पहली बैठक …

Read More »

जहरीली हवा पेड़ों में कुपोषण पैदा कर रही

लंदन, 25 जून (आईएएनएस)। वायु प्रदूषण मानव स्वास्थ्य पर असर डालने के अलावा पेड़ों को भी कुपोषित कर रहा है। वायु प्रदूषण से एक कवक (फंजाई) को नुकसान पहुंच रहा है, जो पेड़ की जड़ों को खनिज पोषक तत्व प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण है। एक नए शोध में यह पता चला है। माइकोराइजा कवक पेड़ों की जड़ों में पाया …

Read More »

ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने की पैरवी की

वाशिंगटन, 25 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिना पुख्ता दस्तावेज के सीमा पार कर देश में आए प्रवासियों को बिना किसी मुकदमे के या न्यायाधीश के समक्ष पेश किए बिना देश से निर्वासित किए जाने की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने इन प्रवासियों को घुसपैठिया कहा है। समाचार पत्र ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के मुताबिक, ट्रंप ने ट्वीट कर …

Read More »

जेरूसलम पर संरा सम्मेलन की मेजबानी करेगा मोरक्को

रबात, 25 जून (आईएएनएस)। मोरक्को मंगलवार को जेरूसलम पर पांचवां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। रबात, 25 जून (आईएएनएस)। मोरक्को मंगलवार को जेरूसलम पर पांचवां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मोरक्को के विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में बताया कि सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक सहायक अंग, कमेटी ऑफ द एक्सरसाइज ऑफ द इनएलिएनेबल …

Read More »

शरणार्थी प्रभावित देशों को 46.8 करोड़ डॉलर सहायता देगा नीदरलैंड

अम्मान, 25 जून (आईएएनएस)। नीदरलैंड सीरियाई शरणार्थी संकट से प्रभावित देशों को 40 करोड़ यूरो (46.8 करोड़ डॉलर) की रकम विकास सहायता के लिए प्रदान करेगा। इन देशों में जॉर्डन, लेबनान और तुर्की भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी पेट्रा के हवाले से ‘सिन्हुआ’ ने रविवार को बताया कि विदेश व्यापार एवं व्यापार सहयोग मंत्री सिग्रिड काग ने जॉर्डन की योजना …

Read More »

सीरिया ने ‘व्हाइट हेलमेट्स’ को अमेरिकी वित्तीय सहायता दिए जाने की निंदा की

दमिश्क, 25 जून (आईएएनएस)। सीरिया के विदेश मंत्रालय ने सीरियाई नागरिक रक्षा समूह जिसे ‘व्हाइट हेलमेट्स’ भी कहा जाता है, को अमेरिका द्वारा वित्तीय सहायता देने के फैसले की निंदा की है। सीरियाई सरकार ने इस रक्षा समूह को आतंकी समूह के तौर पर सूचीबद्ध कर रखा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, समाचार एजेंसी सना द्वारा जारी एक बयान …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493