विश्व

व्यापार विवाद के बीच संबंधों पर चर्चा करेंगे अमेरिकी, चीनी कारोबारी दिग्गज

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और चीन के शीर्ष सीईओ, सरकारी अधिकारी और विशेषज्ञ दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बदलते व्यापारिक रिश्तों पर चर्चा के लिए गुरुवार को न्यूयॉर्क में मिलेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चाइना इंस्टीट्यूट 2018 एक्जक्यूटिव समिट ‘यूएस-चाइना इन द वर्ल्ड ऑर्डर’ 12 अप्रैल को न्यूयॉर्क के हार्वर्ड क्लब में आयोजित किया जाएगा। …

Read More »

‘ग्रीन टैलेंट’ के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन फेडरल मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च साल 2009 से प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘ग्रीन टैलेन्ट्स-इंटरनेशनल फोरम फॉर हाई पोटेन्शियल्स इन सस्टेनेबल डेवलपमेन्ट’ का आयोजन कर रहा है। इसके तहत हर साल 25 युवा अनुसंधानकर्ताओं को सम्मानित किया जाता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 23 मई 2018 है। इसके लिए …

Read More »

तिब्बत में 3000 पुरानी कब्रें मिलीं

ल्हासा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पुरातत्वविदों ने सोमवार को दक्षिण-पश्चिम चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में खुदाई के दौरान करीब 3,000 वर्ष पुरानी कब्रें पाए जाने की घोषणा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत संरक्षण संस्थान के पुरातत्वविद् शाका वांगदुई ने बताया कि आली में जांडा काउंटी से 10 किलोमीटर दूर नौ कब्रें मिली हैं। संस्थान ने शांक्सी …

Read More »

तिब्बत में 1200 साल पुरानी बौद्ध नक्काशी पाई गई

ल्हासा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। तिब्बत में खोजी गईं नई चट्टान की नक्काशी में बौद्ध कला व 1,200 साल पुराने स्थानीय इतिहास की एक झलक मिल रही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्षेत्रीय सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, यह खोज तिब्बती टुबो साम्राज्य की है, जो क्वाडो सिटी के अकुर बस्ती में पाई गई है। बौद्ध नक्काशी से …

Read More »

सीरिया में कथित रासायनिक हमले के मामले में पुतिन की चेतावनी

मास्को, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि मास्को, सीरिया में कथित रासायनिक हथियारों के हमले को लेकर ‘किसी तरह के उकसावे और अटकल’ को बर्दाश्त नहीं करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्रेमलिन ने एक बयान में बताया है कि पुतिन ने यह टिप्पणी जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ टेलीफोन वार्ता …

Read More »

शी ने वाहन आयात शुल्क घटाने का वादा किया

बीजिंग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार इस साल वाहन आयात शुल्क में भारी कमी करेगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शी ने हैनान प्रांत में आयोजित बोआओ फोरम फॉर एशिया की वार्षिक बैठक के उद्घाटन समारोह में दिए एक महत्वपूर्ण भाषण के दौरान यह टिप्पणी की। शी ने कहा, “हम …

Read More »

किम जोंग-उन का अमेरिका-प्योंगयांग संवाद पर पहला आधिकारिक बयान

प्योंगयांग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने अपने देश और अमेरिका के बीच हालिया राजनयिक संपर्क और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ 27 अप्रैल को होने वाले शिखर सम्मेलन पर अपनी पहली आधिकारिक टिप्पणी की है। सरकार संचालित ‘केसीएनए’ के अनुसार, किम ने सोमवार को वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (डब्ल्यूपीके) की केंद्रीय समिति के …

Read More »

वर्जीनिया में हिजाब पहने लड़की को आतंकवादी कहकर हमला

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के वर्जीनिया में हिजाब पहने एक 13 वर्षीय लड़की पर हमला किया गया है। पुलिस इस घटना को घृणा अपराध मानकर जांच कर रही है। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की मंगलावर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनका मानना है कि लड़की को उसके धार्मिक परिधान के कारण निशाना बनाया गया। घटना छह अप्रैल …

Read More »

चीन ने सुदूर संवेदन उपग्रह लॉन्च किया

बीजिंग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने याओगान-31 सुदूर संवेदी उपग्रह के पहले समूह को मंगलवार को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह लॉन्च जिउकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से दोपहर लगभग 12.25 बजे हुआ। लॉन्ग मार्च-4सी रॉकेट अपने साथ इन उपग्रहों को लेकर गया है जो लॉन्ग मार्च रॉकेट श्रृंखला का 271वां मिशन है। मिशन के दौरान …

Read More »

फिजी में तूफान ‘केनी’ ने दी दस्तक

सुवा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। उष्णकटिबंधीय तूफान ‘केनी’ ने मंगलवार को फिजी में दस्तक दे दी। प्रशासन ने लोगों को इसे लेकर सचेत किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ‘केनी’ के द्वीपीय देश में मध्याह्न में सबसे करीब पहुंचने की उम्मीद है और मौसम विभाग ने दक्षिणी द्वीप कडावु पहुंचने से पहले तूफान के नाडी से गुजरने की उम्मीद जताई …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493