विश्व

चुनाव अभियान में लीबिया से धन मिलने के मामले में सरकोजी हिरासत में

पेरिस, 20 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी अभियान वित्तपोषण मामले में पुलिस की हिरासत में हैं। दैनिक ले मोंडे ने सूत्रों के हवाले से बताया, “सरकोजी को नानटेरे पुलिस स्टेशन में तलब किया गया है और 2007 राष्ट्रपति चुनाव अभियान में लीबिया से धन मिलने के मामले पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सरकोजी ने यह चुनाव …

Read More »

ट्रंप की चीन से आयात पर सालाना 60 अरब डॉलर शुल्क लगाने की योजना

वाशिंगटन, 20 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को ‘बौद्धिक संपदा की चोरी की सजा’ देने की अपनी चेतावनी के क्रम में चीन के आयात पर 60 अरब डॉलर सालाना शुल्क लगाने की योजना बनाई है। वाशिंगटन पोस्ट ने ट्रंप प्रशासन के चार वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से एक रपट में कहा है कि ट्रंप शुक्रवार को यह …

Read More »

जमीन का एक इंच भी नहीं देंगे, खूनी संघर्ष के लिए तैयार हैं : शी

गौरव शर्मा गौरव शर्मा बीजिंग, 20 मार्च (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को कहा कि चीन अपनी जमीन का एक इंच भी नहीं देगा और देश अपने दुश्मनों के साथ खूनी संघर्ष के लिए तैयार है। शी ने चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के वार्षिक सत्र में कहा, “हम हमारी जमीन का एक इंच टुकड़ा भी …

Read More »

दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के राजदूतों की बैठक शुरू

सियोल, 20 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया एवं दक्षिण कोरिया के राजदूतों के बीच मंगलवार को असैन्यीकृत क्षेत्र पर (डीएमजेड) एक नई कार्यस्तरीय बैठक शुरू हो गई। इस बैठक के दौरान अप्रैल में होने वाले अंतर कोरियाई सम्मेलन से पूर्व सांस्कृतिक आदान प्रदान और संबंध मजबूत करने पर चर्चा होगी। समाचार एजेंसी एफे ने एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से …

Read More »

अमेरिका, दक्षिण कोरिया का वार्षिक सैन्याभ्यास अप्रैल से शुरू

वाशिंगटन, 20 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच वार्षिक सैन्याभ्यास एक अप्रैल से शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्न रॉब मैनिंग ने सोमवार देर रात बयान जारी कर कहा, “अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स एन.मैट्टिस और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सोंग यंग मू ने ‘फॉल ईगल’ और ‘की …

Read More »

ब्यूनस आयर्स में जी20 की मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू

ब्यूनस आयर्स, 20 मार्च (आईएएनएस)। जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंकों के गवर्नरों की पहली बैठक सोमवार को ब्यूनस आयर्स में शुरू हुई। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों के 22 वित्त मंत्री, सेंट्रल बैंक के 17 गवर्नर और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के 10 प्रमुख शामिल हुए। इसमें अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की महानिदेशक क्रिस्टिन लगार्डे और संयुक्त राष्ट्र विकास …

Read More »

अमेरिका ने वेनेजुएला के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटन, 20 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी वित्त विभाग ने सोमवार को वेनेजुएला के चार मौजूदा और पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन पर कथित रूप से आर्थिक कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार की वजह से प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन लोगों में वेनेजुएला के नेशनल बैंक ऑफ हाउसिग एवं हैबिटेट के निदेशक, वेनेजुएला में कीमत नियंत्रण की निगरानी रखनी वाली …

Read More »

मिस्र में सैन्य कार्रवाई में 36 आतंकवादी ढेर

काहिरा, 20 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र की सेना का कहना है कि बीते पांच दिनों में सिनाई प्रायद्वीप में आतंकवाद रोधी सैन्य अभियान में 36 आतंकवादियों को मार गिराया गया है जबकि चार जवानों की मौत हो गई है। सिन्हुआ ने सेना के हवाले से बताया कि इस दौरान कुल 345 आतंकवादियों और वांछित (वांटेड) अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। …

Read More »

कम शुक्राणु वाले पुरुषों में बीमारी का खतरा अधिक

लंदन, 20 मार्च (आईएएनएस)। शुक्राणु की कमी बांझपन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पुरुषों में बीमारी का जोखिम भी बढ़ा सकता है। एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, पुरुषों में शुक्राणु की कमी उनके स्वास्थ्य और बांझपन के संकेतक के रूप में देखा जाता है। उसका मूल्यांकन उन्हें स्वास्थ्य आंकलन और …

Read More »

सीरिया : अफरीन से 1 लाख लोगों का पलायन, ईयू ने चिंता जताई

बेरूत, 19 मार्च (आईएएनएस)। कुर्दिश सीरियाई क्षेत्र अफरीन पर तुर्की सेना के आक्रमण के बाद से वहां से कम से कम एक लाख लोग पलायन करने पर बाध्य हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्यालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मामलों के प्रमुख ने अफरीन में सैन्य गतिविधियों पर चिंता जाहिर की है। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493