विश्व

अमेरिकी शेयर मिले-जुले रुख के साथ बंद

न्यूयॉर्क, 3 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस्पात और एल्यूमिनियम पर आयात शुल्क लगाने के ऐलान के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 70.92 अंकों यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 24,538.06 पर बंद हुआ। एसएडंपी 500 सूचकांक 13.58 अंकों यानी 0.51 फीसदी …

Read More »

नेपाल की यात्रा पर जाएंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

काठमांडू, 2 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह पांच मार्च को यहां पहुंचेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री के सचिवालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अब्बासी, के.पी.शर्मा ओली के एक बार फिर नेपाल का प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई देने आ रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान दूतावास के एक सूत्र ने कहा …

Read More »

वैज्ञानिकों ने शनि के आकार के एक ग्रह पर खोजा पानी

वाशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)। खगोल वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर करीब 700 प्रकाशवर्ष दूर शनि ग्रह के आकार के एक ग्रह के बारे में पता लगाया है जिस पर पानी होने के संकेत मिले हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, नासा ने गुरुवार को कहा कि इस ग्रह को डल्यूएएसपी-39बी नाम दिया गया है। इस पर शनिग्रह की तुलना में तीन …

Read More »

अजरबैजान में आग से 24 मरे

बाकु, 2 मार्च (आईएएनएस)। अजरबैन की राजधानी में एक ड्रग्स पुनर्वास केंद्र में आग लग जाने से 24 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लोक अभियोजक कार्यालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय व आपात मामलों के मंत्रालय के संयुक्त बयान के अनुसार आग से 24 लोगों की मौत हो गई और 34 लोगों को बचा …

Read More »

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स ने अनुपम खेर को किया आमंत्रित

लंदन, 2 मार्च (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) द्वारा आयोजित एलएसई एसयू इंडिया फोरम (एलआईएफ) 2018 में व्याख्यान के लिए अभिनेता अनुपम खेर को आमंत्रित किया गया है। एलएसई में इसे पहले इकोनॉमिक फोरम फॉर इंडिया के नाम से जाना जाता था। ब्रिटेन में इसे अपने आप में इस तरह का एकमात्र सम्मेलन माना जाता है जिसमें विभिन्न …

Read More »

मादक पदार्थो की तस्करी पर ट्रंप का मौत की सजा का सुझाव

वाशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुझाव दिया है कि अमेरिका को भी दूसरे देशों में मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों को मौत की सजा देने जैसे उदाहरणों का पालन करना चाहिए। व्हाइट हाउस में गुरुवार को ओपिओइड एपीडेमीक (मादक पथार्थो से होने वाली महामारी) पर हुए सम्मेलन बोलते हुए ट्रंप ने उन कंपनियों के खिलाफ …

Read More »

वालमार्ट 21 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं बेचेगी बंदूक

वाशिंगटन, 2 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी कंपनी वालमार्ट ने बंदूक खरीदने के लिए न्यूनतम उम्रसीमा बढ़ाकर 21 साल कर दी है। समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार वालमार्ट ने हालिया घटनाओं के बाद बंदूक खरीदने की न्यूनतम उम्रसीमा बढ़ाने के अलावा अपनी वेबसाइट से असॉल्ट राइफल से मिलती जुलती चीजें हटा ली है। वर्ष 2015 में वालमार्ट ने असॉल्ट राइफल बेचना बंद …

Read More »

ब्रेक्सिट से नहीं बंटेगा ब्रिटेन : थेरेसा मे

लंदन, 1 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने बुधवार को ऐसी किसी भी योजना को खारिज कर दिया जिससे उत्तरी आयरलैंड और निकटवर्ती आइरिश रिपब्लिक के बीच ब्रेक्सिट की सीमा तय हो। हाउस ऑफ कॉमंस (निचले सदन) में सांसदों को साप्ताहिक सवालों का जवाब देते हुए मे ने कहा कि कोई ब्रिटिश प्रधानमंत्री कभी ब्रिटेन को टुकड़ों में …

Read More »

जापान में ज्वालामुखी विस्फोट

टोक्यो, 1 मार्च (आईएएनएस)। जापान के क्यूशू द्वीप में गुरुवार को माऊंट शिनमोई ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापान मेट्रोलॉजिकल एजेंसी(जेएमए) ने बताया “किरिशिमा पर्वत श्रृंखला में पूर्वाह्न् 11 बजे 1,421 मीटर ऊंचे ज्वालामुखी में ज्वालामुखीय हलचल देखा गया।” यहां ज्वालामुखीय भूकंप गुरुवार सुबह से ही रिकार्ड किया गया था। …

Read More »

इस्तीफा देंगी व्हाइट हाउस की संचार प्रमुख

वाशिंगटन, 1 मार्च (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस के संचार निदेशक होप हिक्स ने बुधवार को कहा कि वह इस्तीफा दे रही हैं। होप्स, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान पद छोड़ने वाले चौथे व्यक्ति बन जाएंगी। बीबीसी के मुताबिक 29 वर्षीय पूर्व मॉडल और ट्रम्प संगठन के पूर्व कर्मचारी होप अमेरिकी राष्ट्रपति के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493