विश्व

ट्रंप के जेरूसलम में अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन पर जाने की उम्मीद

वाशिंगटन, 6 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह मई महीने में जेरूसलम में अमेरिका दूतावास के नए दूतावास के आधिकारिक उद्घाटन के मौके पर जा सकते हैं। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक के दौरान कहा, “हम इस पर विचार कर रहे हैं। यदि मैं चाहूंगा …

Read More »

मेक्सिको, कनाडा, अमेरिका के बीच अप्रैल में नाफ्टा के नए दौर की वार्ता

मेक्सिको सिटी, 6 मार्च (आईएएनएस)।मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका के बीच अप्रैल की शुरुआत में उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) पर आठवें दौर की चर्चा होगी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मेक्सिको के अर्थव्यवस्था मंत्री इडेफोन्सो गुआजाडरे ने नाफ्टा की सातवें दौर की वार्ता के खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में नाफ्टा …

Read More »

हसीना बांग्लादेशी लेखक जफर इकबाल से मिलने अस्पताल गईं

ढाका, 5 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को लेखक जफर इकबाल से अस्पताल में मुलाकात की। इकबाल को पिछले हफ्ते विश्वद्यिालय में एक हमलावर ने छुरा मारकर घायल कर दिया था। इकबाल अपने धर्मनिरपेक्ष कार्यकलापों और विज्ञान की कल्पित कहानियां लिखने के लिए चर्चित हैं। सिलहट शहर स्थित शाह जलाल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के …

Read More »

रूस आतंकरोधी अभियानों के नाम पर निर्दोषों को मार रहा है : अमेरिका

वाशिंगटन, 5 मार्च (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस, सीरिया में आतंकवाद के खिलाफ अभियानों के नाम पर निर्दोष नागरिकों को मार रहा है, जहां दमिश्क के नजदीक के एक इलाके में सरकारी सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष की वजह से आम लोग फंस गए हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 30 दिन के संघर्ष विराम के …

Read More »

चीन ने 6.5 फीसदी विकास दर का लक्ष्य रखा

बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने मौजूदा साल में अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 6.5 फीसदी वृद्धि का लक्ष्य रखा है। चीन की सरकार की ओर से सोमवार को जारी वर्क रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अपने जीडीपी विकास दर का लक्ष्य पिछले साल के समान 6.5 फीसदी रखा है। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग द्वारा 13वें नेशनल पीपुल्स …

Read More »

असद ने रासायनिक हमले के आरोप को ‘पश्चिमी झूठ’ बताया

दमिश्क, 5 मार्च (आईएएनएस)। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद ने रविवार को कहा कि सीरियाई सरकार के खिलाफ रासायनकि हमले करने का आरोप ‘पश्चिमी झूठ के शब्दकोश’ का एक भाग है। सरकारी समाचार एजेंसी सना की रिपोर्ट के मुताबिक, असद ने राजधानी दमिश्क में ईरान के विदेश मंत्री के राजनीतिक मामलों के विशेष सहायक हुसैन जाबरी अंसारी से मुलाकात …

Read More »

आईएस ने यमन के अदन में गोलीबारी की जिम्मेदारी ली

अदन (यमन), 5 मार्च (आईएएनएस)। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने रविवार को यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में गोलीबारी कर दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, आईएस की आधिकारिक समाचार एजेंसी अमाक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि उसके लड़ाकों ने अदन के मनसौराह में दो …

Read More »

ऑस्कर में शशि कपूर, श्रीदेवी को दी गई श्रद्धांजलि

लॉस एंजेलिस, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों शशि कपूर और श्रीदेवी को 90वें एकेडमी पुरस्कार समारोह के दौरान श्रद्धांजलि दी गई। संगीतकार एडी वेडर ने दुनिया को अलविदा कह चुके इन भारतीय सितारों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मंच पर टॉम पैटी का ‘रूम एट द टॉप’ गाना गाया। अभिनेत्री जेनिफर गार्नर ने हॉलीवुड की दिग्गज …

Read More »

चीन : 2018 के रक्षा बजट में 8.1 फीसदी का इजाफा होगा

बीजिंग, 5 मार्च (आईएएनएस)। चीन साल 2018 में अपना रक्षा बजट 8.1 फीसदी बढ़ाने जा रहा है। राष्ट्रीय विधायिका में सोमवार को पेश की गई बजट रिपोर्ट के मुताबिक, बजट में यह इजाफा पिछले साल के मुकाबले सात फीसदी अधिक है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सोमवार से शुरू हो रहे 13वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के पहले सत्र के समक्ष …

Read More »

बहरीन के आतकंवाद संबंधी आरोप बेबुनियाद : ईरान

तेहरान, 5 मार्च (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री ने बहरीन द्वारा हाल में लगाए गए आतंकवादी आरोपों को आधारहीन बताया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कासेमी के हवाले से बताया, “इस तरह के आधारहीन आरोपों से बहरीन सरकार की समस्याएं नहीं सुलझेंगी।” इससे एक दिन पहले बहरीन सरकार ने कहा था कि सुरक्षाबलों …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493