विश्व

ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ईरान जाएंगे

लंदन, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन इस सप्ताहांत ईरान की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह ईरान की जेल में बंद ब्रिटिश महिला का मुद्दा उठाएंगे। स्काई न्यूज के मुताबिक, इस ब्रिटिश महिला को ईरान सरकार के तख्तापलट की साजिश के आरोपों के तहत 2016 में ईरान में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। …

Read More »

इजरायली सेना ने गाजापट्टी की सैन्य चौकियों पर हमला किया

गाजा, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने गाजापट्टी में दो सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर हमला किया। इजरायल सुरक्षाबल (आईडीएफ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उत्तरी गाजापट्टी की ओर से दागे गए प्रोजेक्टाइल के दक्षिणी इजरायल में विस्फोट होने के बाद गाजापट्टी की चौकियों को निशाना बनाया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आईडीएफ ने गाजापट्टी के इस …

Read More »

पुतिन सोमवार को मिस्र जाएंगे

काहिरा, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सोमवार को मिस्र की यात्रा पर होंगे। वह इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी से मुलाकात करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता बसम राडी के हवाले से बताया कि पुतिन दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत …

Read More »

सऊदी राजकुमार ने खरीदी थी 45.03 करोड़ डॉलर की पेंटिंग

न्यूयॉर्क, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। लियोनाडरे दा विंची की पेंटिंग ‘सल्वाटोर मुंडी’ का रहस्यमयी खरीदार एक सऊदी अरब का राजकुमार निकला है। राजकुमार ने पिछले महीने यहां नीलामी में इस पेंटिंग को 45.03 करोड़ डॉलर की रिकॉर्ड कीमत अदा कर खरीदा था। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने दस्तावेजों की समीक्षा कर बताया है कि प्रिंस बदर बिन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद बिन फरहान …

Read More »

ट्रंप का जेरुसलम पर फैसला अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजरायल की राजधानी के तौर पर जेरुसलम को मान्यता दिए जाने व अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से जेरुसलम ले जाने के कदम की निंदा की। ट्रंप के इस कदम का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारी विरोध हो रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में …

Read More »

हमास का फिलिस्तीनियों से ‘जन विद्रोह’ का आह्वान

गाजा, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका द्वारा जेरुसलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के खिलाफ इस्लामी हमास ने गुरुवार को फिलिस्तीनियों से ‘जन विद्रोह’ का आह्वान किया। हमास का यह आह्वान वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और पूर्वी जेरुसलम में बड़े पैमाने पर हो रहे प्रदर्शनों के बीच आया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए हमास के …

Read More »

खराब नींद से अवसाद का खतरा

न्यूयॉर्क, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। अगर आपके किशोर बेटे/बेटी देर रात तक जगे होते हैं, तो उनमें नींद सबंधी दिक्कत हो सकती है, जिससे मनोदशा संबंधी विकार और खास तौर से अवसाद का जोखिम बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं ने यह चेतावनी दी है। अमेरिका की पीट्सबर्ग विश्वविद्यालय के पीटर फ्रेंनजेन की अगुवाई में किए गए इस शोध में कहा गया है …

Read More »

ऑस्ट्रलिया में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता

कैनबरा, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रलिया की संसद ने गुरुवार को भारी बहुमत से समलैंगिक विवाह को वैध घोषित कर दिया, जबकि पिछले कई वर्षों से कंजरवेटिव पार्टी संसद में इसका विरोध कर रही थी। ऑस्ट्रलियाई मीडिया की खबरों के मुताबिक, प्रतिनिधि सभा में घंटो चली बहस और भावनात्मक भाषण के बाद सांसदों द्वारा विधेयक के समर्थन में मत देने से …

Read More »

जेरुसलम पर अमेरिका के फैसले से उभरेगा नया संघर्ष : इराक

बगदाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। इराक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जेरुसलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के फैसले की निंदा की है। इराक ने कहा कि यह कदम क्षेत्र को नए संघर्ष की कगार पर पहुंचा देगा। इराक के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह बात कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इराक के विदेश मंत्री …

Read More »

जेरुसलम के दर्जे पर सऊदी अरब ने ट्रंप की घोषणा की निंदा की

रियाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जेरुसलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता दिए जाने के फैसले की निंदा की। अमेरिका के इस कदम की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है। सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी रॉयल कोर्ट ने एक बयान में इस तरह के ‘गैर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493