CJP प्रोटेस्ट के बीच पुलिस ने इमरान खान को किया डिटेन

मुंबई-मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज 10 अक्टूबर को मुंबई में भी प्रदर्शन हुआ। इस दौरान मुंबई पुलिस ने 400 लोगों को डेटन किया, जिसमें बॉलीवुड एक्टर इमरान खान भी शामिल हैं।आज मुंबई पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान के पास बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए इमरान खान और उनकी बहन जैन मैरी खान दोनों को भी हिरासत में लिया है।

इस दौरान पुलिस वैन से जैन मेरी और इमरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो एक्टर से पूछती हैं कि आप कभी जेल गए हो? इस पर इमरान कहते हैं कि आज तक तो नहीं, लेकिन शायद एक बार तो जाना ही है।

इसके अलावा इमरान खान ने पुलिस वैन से एक तस्वीर भी शेयर की है। इस सेल्फी को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूं। इमरान खान की इस सेल्फी पर फैंस समेत कई सितारों ने कमेंट्स किया है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493