नई दिल्ली-पुलिस ने भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर को संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जांच में पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े कथित हनीट्रैप नेटवर्क का शक सामने आया है. इस विंग कमांडर को दो महीने पहले संवेदनशील रक्षा जानकारी लीक के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया. उन्हें आधिकारिक गुप्त अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि यह एक बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है. indianexpress.com की खबर के मुताबिक, भारतीय वायुसेना (IAF) के एक विंग कमांडर को 31 मई की रात दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. IAF की इंटेलिजेंस विंग ने पुलिस को जानकारी दी थी. आरोप है कि अधिकारी ने राष्ट्रीय रक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेज और जानकारी साझा की. उन्हें Official Secrets Act के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया. पहले पुलिस हिरासत में रखा गया, फिर तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.दिल्ली पुलिस ने 31 मई की रात IAF के एक विंग कमांडर को गिरफ्तार किया उन पर संवेदनशील रक्षा जानकारी साझा करने और Official Secrets Act के तहत केस दर्ज है.आरोप है कि सोशल मीडिया पर महिला के जरिए उन्हें कथित हनीट्रैप में फंसाया गया.पुलिस अब पाकिस्तानी हैंडलर्स, स्पाइवेयर और लीक हुई जानकारी के नेटवर्क की जांच कर रही है.
dharmpath.com dharmpath